एक्सप्लोरर

WhatsApp अब फेसबुक की तरह अपना अवतार इस्तेमाल करने की देगी सुविधा, जानें इसे क्रिएट करने का तरीका

वॉट्सएप ने फेसबुक की तरह अपना डिजिटल अवतार फीचर पेश किया है. इसमें वॉट्सएप यूजर्स 36 कस्टम स्टिकर में से एक चुन सकते हैं, जो कई अलग-अलग इमोशंस और कार्यों को दिखाता है.

WhatsApp Personalised Avatar: मेटा के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने ऐलान किया कि कंपनी वॉट्सएप में डिजिटल अवतार लेकर आ रही है. वॉट्सएप पर, लोग अब अपने पर्सनलाइज्ड अवतारों को प्रोफाइल फोटो या स्टिकर के तौर पर इस्तेमाल कर सकेंगे. लोग कई अलग-अलग भावनाओं और कार्यों को प्रदर्शित करने वाले 36 कस्टम स्टिकर में से किसी एक को चुन सकेंगे. ज़करबर्ग ने कहा, 'हम वॉट्सएप पर अवतार ला रहे हैं!  अब आप अपने अवतार को चैट में स्टिकर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. अन्य स्टाइल्स बहुत जल्द हमारी सभी ऐप आ रहे हैं.'

वॉट्सएप को मिला डिजिटल अवतार
डिजिटल अवतार एप का एक डिजिटल वर्जन होता है, जिसे अलग-अलग हेयर स्टाइल, फेस फीचर्स और पोशाकों से बनाया जा सकता है. वॉट्सएप ने कहा, 'दोस्तों और परिवार के साथ भावनाओं को साझा करने के लिए अवतार का सहारा लेना एक तेज़ और ​मजेदार तरीका है. इससे आप अपनी रियल फोटो को इस्तेमाल किए बिना खुद को प्रेजेंट कर सकते हैं. ऐसे में, आपकी प्राइवेसी भी बनी रहती है.'

अवतार फीचर में होते रहेंगे सुधार

कंपनी ने कहा है कि वह लाइटिंग, शेडिंग, हेयर स्टाइल टेक्सचर के साथ स्टाइल में सुधार करती रहेगी. इससे समय के साथ अवतार और बेहतर बनते जायेंगे. मार्क जुकरबर्ग इस जल्द से जल्द सभी ​लोगों तक पहुंचाने के लिए एक्साइटेड हैं. इसके अलावा, मेटा ने अपने वर्चुअल अवतारों में पैर जोड़ने की भी घोषणा की है. 

वॉट्सएप पर अपना डिजिटल अवतार कैसे बनाएं?

वॉट्सएप पर आप स्टिकर्स सेक्शन में जाकर अपना खुद का डिजिटल अवतार बना सकते हैं. आईओएस यूजर्स अपने चैट बॉक्स में कीबोर्ड खोलकर फिर स्टिकर्स सेक्शन में जा सकते हैं. इसी तरह, एंड्रॉइड यूजर्स चैटबॉक्स में इमोजी सिंबल पर टैप कर जीआईएफ सर्च कीबोर्ड के बगल में स्टिकर्स विकल्प पर टैप कर सकते हैं. ये अवतार फीचर अब सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है. अगर आपको अभी तक यह सुविधा नहीं मिली है, तो ऐप को अपडेट करें.

यह भी पढ़ें-

Truecaller कराएगा सरकारी अधिकारियों से कॉन्टैक्ट, ट्रूकॉलर की नई गवर्नमेंट डायरेक्टरी ने काम आसान कर दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget