एक्सप्लोरर

iPhone यूजर्स के लिए Whatsapp में आया स्पेशल फीचर, अब पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा प्रोफाइल

WhatsApp Feature: व्हाट्सएप ने आईओएस डिवाइस वालों के लिए एक नया फीचर रोलआउट करना शुरू किया है, जिससे यूज़र्स के लिए अपने अकाउंट में लॉग-इन करना आसान और पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा.

WhatsApp: व्हाट्सएप ने ऐलान किया है कि वो आईओएस (iOS) वर्ज़न के डिवाइस के लिए पासकी (Passkeys) सपोर्ट को रोलआउट करना शुरू कर रहा है. इस फीचर के फोन में आने और चालू होने के बाद  मेटा के एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप यानी व्हाट्सएप के यूज़र्स लॉगिन के लिए iPhone बायोमेट्रिक्स - यानी, फेस आईडी (Face ID) या टच आईडी (Touch ID) - या अपने फोन के पासकोड का उपयोग कर सकते हैं.

iOS डिवाइस में भी आया पासकी फीचर

इनमें से एक ऑप्शन के साथ व्हाट्सएप पहले से ही आईओएस ऐप को अनलॉक करने का सपोर्ट करता है, लेकिन व्हाट्सएप द्वारा जारी किया जा रहा पासकी सपोर्ट इसे एक कदम और आगे लेकर जाता है. आपको बता दें कि मेटा ने एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए पासकी सपोर्ट अक्टूबर 2023 में ही जारी करना शुरू कर दिया था, और उसके करीब 6-7 महीने के बाद कंपनी ने आईओएस डिवाइस के लिए भी इस फीचर को रोलआउट करना शुरू किया है.

अगर आपके डिवाइस में पासकी सपोर्ट नहीं आया है, तो आप अपने फोन का अपडेट चेक कर सकते हैं और उसके बाद ही पासकी सपोर्ट नहीं मिलता है, तो कुछ दिन का इंतजार करके फिर से अपडेट चेक करना पड़ सकता है.

पासकी फीचर क्या है?

इंटरनेट के जमाने में डिवाइस और डिवाइस में मौजूद ऐप्स की सुरक्षा बेहद जरूरी चीज है. इसी सुरक्षा को बेहतर करने के लिए कंपनियां पासकी सपोर्ट सर्विस पेश करती है. पासकी कॉन्फिगरेशन लॉग-इन प्रक्रिया को ज्यादा बेहतर बना देता है. पासकी सपोर्ट सर्विस के चालू होने के बाद यूज़र्स को अपने व्हाट्सएप अकाउंट का एक्सेस पाने के लिए 6 अंकों के कोड की भी जरूरत नहीं होती है.

पासकी का इस्तेमाल करने के बाद यूज़र्स अपने डिवाइस की मौजूदा सिक्योरिटी ऑथेंटिकेशन तरीके जैसे आईफोन के लिए फेस आईडी, टच आईडी या पासकोड का इस्तेमाल करके अपने प्रोफाइल में सिक्योरिटी के साथ लॉग-इन कर सकते हैं. इसे सरल शब्दों में समझे तो पासकी फीचर व्हाट्सएप अकाउंट में लॉग-इन करना पहले से काफी आसान बनाता है और अकाउंट को पहले से ज्यादा सिक्योर भी करता है.

अब आपके आईफोन में व्हाट्सएप का पासकी फीचर चेक करने के लिए आपको Settings > Account > Passkeys में जाना होगा. हालांकि, ध्यान रखें कि दुनियाभर के सभी आईओएस डिवाइस में पासकी फीचर को आने में थोड़ा वक्त लग सकता है.

यह भी पढ़ें:

Phone Hacking: फोन में दिखे ये 8 संकेत, तो समझ जाएं हो रही है आपके फोन की जासूसी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डेबिट-क्रेडिट कार्ड खोते ही करें ब्लॉक, डिजिटल फ्रॉड से ऐसे बचें
डेबिट-क्रेडिट कार्ड खोते ही करें ब्लॉक, डिजिटल फ्रॉड से ऐसे बचें
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? पढ़ें लाइव अपडेट्स
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? पढ़ें लाइव अपडेट्स
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget