एक्सप्लोरर

WhatsApp में आ गया ये नया फीचर! अब AI वॉयस कॉल चैट को बनाएगा और भी मजेदार, जानें कैसे करेगा काम

मेटा ने हाल ही में मियामी में आयोजित अपने Conversations 2025 इवेंट के दौरान WhatsApp Business प्लेटफॉर्म के लिए कई नए फीचर्स की घोषणा की है जो ग्राहकों के बीच बातचीत के तरीके को पूरी तरह बदल सकते हैं.

Whatsapp: मेटा ने हाल ही में मियामी में आयोजित अपने Conversations 2025 इवेंट के दौरान WhatsApp Business प्लेटफॉर्म के लिए कई नए फीचर्स की घोषणा की है, जो व्यवसायों और ग्राहकों के बीच बातचीत के तरीके को पूरी तरह बदल सकते हैं. इन नए अपडेट्स में वॉयस और वीडियो कॉल, AI आधारित स्मार्ट शॉपिंग टूल्स और एकीकृत मार्केटिंग सिस्टम शामिल हैं. अब कंपनियां सिर्फ मैसेज भेजने तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि व्यक्तिगत खरीदारी अनुभव, बेहतर ग्राहक सेवा और WhatsApp, Facebook और Instagram पर एक साथ मार्केटिंग कर सकेंगी वो भी एक ही प्लेटफॉर्म से.

अब WhatsApp से सीधे वॉयस और वीडियो कॉल संभव

अब तक WhatsApp पर बिज़नेस संवाद मुख्य रूप से टेक्स्ट मैसेज तक सीमित थे. लेकिन अब मेटा ने ऐसा फीचर जोड़ा है जिससे कंपनियां ग्राहकों से सीधे कॉल कर सकती हैं बशर्ते ग्राहक कॉल के लिए सहमत हों. इससे जटिल समस्याओं को आसानी से समझाया जा सकेगा और ग्राहक सहायता पहले से कहीं ज्यादा तेज़ और व्यक्तिगत हो जाएगी.

वॉयस मैसेजिंग और AI असिस्टेंट भी होंगे मददगार

इस अपडेट में वॉयस मैसेज का विकल्प भी जोड़ा गया है, जिससे ग्राहक और बिज़नेस दोनों के लिए संवाद आसान होगा. जैसे हेल्थकेयर, एजुकेशन और फाइनेंस जैसी इंडस्ट्रीज में, टाइप करने से ज्यादा आसान होता है आवाज में जवाब देना. मेटा ने यह भी इशारा किया है कि भविष्य में ग्राहक वॉयस बेस्ड AI असिस्टेंट से भी बात कर पाएंगे जो तुरंत समस्याओं का हल देगा.

मार्केटिंग को भी बनाया गया और स्मार्ट

अब व्यवसाय WhatsApp, Facebook और Instagram पर एक साथ एड कैंपेन चला सकेंगे, और इसके लिए Ads Manager का उपयोग कर सकेंगे. इससे बजट ट्रैक करना, विज्ञापन बनाना और प्रोमोशन मैनेज करना बेहद आसान हो जाएगा. व्यवसाय चाहें तो खुद मैसेज भेज सकते हैं या फिर Meta Advantage+ AI के ज़रिए अपने प्रचार को ऑटोमैटिकली ऑप्टिमाइज़ करा सकते हैं. यहां तक कि WhatsApp Status में भी विज्ञापन दिखाया जा सकता है.

WhatsApp पर ही हो सकेगी पूरी खरीदारी

मेटा ने एक नया Business AI टूल पेश किया है, जो ग्राहकों को WhatsApp चैट के अंदर ही प्रोडक्ट ढूंढने, खरीदने और खरीद के बाद सहायता पाने की सुविधा देगा. यानी पूरा शॉपिंग एक्सपीरियंस अब सिर्फ चैट पर ही संभव होगा. फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग मेक्सिको में हो रही है लेकिन जल्द ही इसे अन्य देशों में भी लॉन्च किया जाएगा.

छोटे व्यापारियों के लिए बड़ा अवसर

छोटे या मध्यम व्यवसायों के लिए ये अपडेट्स बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं. कम संसाधनों में ज्यादा लोगों तक पहुंचना, बेहतर ग्राहक सेवा देना और समय की बचत करना अब आसान हो जाएगा. वहीं ग्राहकों के लिए अलग-अलग ऐप्स में जाने की ज़रूरत नहीं होगी सारी सेवा अब सिर्फ WhatsApp पर ही मिल सकेगी.

यह भी पढ़ें:

अनुभव सिंह बस्सी या हर्ष गुजराल! कौन कमाता है ज्यादा पैसे, जानें किसके फॉलोवर्स हैं ज्यादा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video Editing Tips : वीडियो में डालना है क्रिएटिविटी का तड़का? जानें एडिटिंग के नए तरीके
वीडियो में डालना है क्रिएटिविटी का तड़का? जानें एडिटिंग के नए तरीके
Best Budget Smartphones : 15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
OnePlus 16 Price : OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा
OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा
फोन छोटा, लेकिन कैमरा पावर दमदार! OnePlus 16T को लेकर बड़ा खुलासा
फोन छोटा, लेकिन कैमरा पावर दमदार! OnePlus 16T को लेकर बड़ा खुलासा

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
हिंदू-यहूदी गठबंधन से घबराया पाकिस्तान, मुनीर बोले-'मुसलमानों के लिए बड़ा खतरा'
हिंदू-यहूदी गठबंधन से घबराया पाकिस्तान, मुनीर बोले-'मुसलमानों के लिए बड़ा खतरा'
IND vs NZ: मोहम्मद सिराज बाहर, पहले ODI में टीम इंडिया ने लिया बड़ा रिस्क, देखें दोनों की प्लेइंग XI
मोहम्मद सिराज बाहर, पहले ODI में टीम इंडिया ने लिया बड़ा रिस्क, देखें दोनों की प्लेइंग XI
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा, रणबीर कपूर ने भी लीक कर दिया प्लान
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
पंजाब से चुनाव प्रचार की आज शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, आखिर पहले संगरूर को ही क्यों चुना?
पंजाब से चुनाव प्रचार की आज शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, आखिर पहले संगरूर को ही क्यों चुना?
यूपी में आज 4 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में आज 4 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट
बंदूक चल गी तेरी...लहंगा पहन हसीना ने ढाया कहर, कुंवारों की हालत खराब
बंदूक चल गी तेरी...लहंगा पहन हसीना ने ढाया कहर, कुंवारों की हालत खराब
Embed widget