एक्सप्लोरर

WhatsApp कॉल के लिए अब अकाउंट जरूरी नहीं? आया गेस्ट कॉलिंग फीचर

अब WhatsApp कॉल में शामिल होने के लिए हर किसी के पास अकाउंट होना जरूरी नहीं है. कंपनी ने Guest Calling फीचर पेश किया है. जानिए यह फीचर कैसे काम करता है और कॉल लिंक बनाने का तरीका क्या है?

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • गेस्ट फोन नंबर नहीं देखेंगे, मैसेज भी नहीं भेज पाएंगे.

ऑनलाइन मीटिंग हो, पढ़ाई से जुड़ी चर्चा या दोस्तों के साथ वीडियो कॉल, कई बार सामने वाले व्यक्ति के पास WhatsApp अकाउंट नहीं होने से बातचीत शुरू करना मुश्किल हो जाता है. इसी परेशानी को दूर करने के लिए WhatsApp ने गेस्ट कॉलिंग फीचर पेश किया है. इसकी मदद से अब उन लोगों को भी कॉल में शामिल होने का इनवाइट भेजा जा सकता है, जिनका इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर अकाउंट नहीं है.

इसके लिए एक कॉल लिंक बनाकर शेयर करना होगा. खास बात यह है कि इन कॉल्स के लिए कोई शुल्क या समय सीमा नहीं है और इनमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन भी मिलता है. तो आइए जानते हैं कि यह फीचर कैसे काम करता है और इसे इस्तेमाल करने के लिए क्या करना होगा. 

गेस्ट कॉलिंग फीचर कैसे काम करता है?

गेस्ट कॉलिंग में कॉल शुरू करने और लिंक बनाने का अधिकार सिर्फ WhatsApp अकाउंट वाले यूजर के पास रहेगा. लिंक मिलने के बाद गेस्ट उसे ब्राउजर में खोलकर अपना नाम दर्ज कर सकते हैं, हालांकि वे सीधे कॉल में शामिल नहीं हो सकेंगे. पहले उन्हें वेटिंग रूम में इंतजार करना होगा, जहां से होस्ट परमिशन मिलने पर ही उन्हें कॉल में एंट्री मिलेगी. होस्ट किसी गेस्ट को कॉल से हटा भी सकता है.

प्राइवेसी के लिए रखी गईं ये सीमाएं

WhatsApp के मुताबिक, गेस्ट कॉल भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगी. WhatsApp के Guest Calling फीचर के जरिए एक साथ 32 लोगों तक को ग्रुप कॉल में जोड़ा जा सकता है. गेस्ट कॉल में मौजूद दूसरे लोगों के फोन नंबर नहीं देख सकेंगे. इसके अलावा उन्हें मैसेज भेजने या अपनी तरफ से किसी अन्य व्यक्ति को कॉल में जोड़ने की सुविधा नहीं मिलेगी. गेस्ट कंप्यूटर स्क्रीन शेयर कर सकते हैं, थम्स-अप या हार्ट जैसे इमोजी से प्रतिक्रिया दे सकते हैं और बातचीत के दौरान अपनी बात रखने के लिए Raise Hand फीचर का ऑप्शन भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें - बिना नॉच वाली स्क्रीन और 8400mAh बैटरी, Red Magic 12 Pro+ लॉन्च

गेस्ट कॉलिंग फीचर यूज करने के लिए क्या करना होगा?

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए WhatsApp खोलकर Calls टैब में जाएं और ऊपर दिए गए + आइकन पर टैप करें.  इसके बाद New Call Link चुनें और वॉयस या वीडियो कॉल का ऑप्शन तय करें. जरूरत के मुताबिक, लोगों को जोड़ने से पहले परमिशन वाला ऑप्शन भी चालू कर सकते हैं फिर लिंक कॉपी करके WhatsApp या किसी दूसरे ऐप के जरिए शेयर कर दें. गेस्ट मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर से लिंक खोलकर जुड़ सकते हैं. 
 
यह भी पढ़ें - कपड़ों की धुलाई का तरीका बदलेगी ट्रिपल-ड्रम वॉशिंग मशीन, जानें कीमत

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बिना नॉच वाली स्क्रीन और 8400mAh बैटरी, Red Magic 12 Pro+ लॉन्च
बिना नॉच वाली स्क्रीन और 8400mAh बैटरी, Red Magic 12 Pro+ लॉन्च
कपड़ों की धुलाई का तरीका बदलेगी ट्रिपल-ड्रम वॉशिंग मशीन, जानें कीमत
कपड़ों की धुलाई का तरीका बदलेगी ट्रिपल-ड्रम वॉशिंग मशीन, जानें कीमत
दिवाली पर इन गैजेट्स पर मिलेगी बंपर छूट, धमाका करने जा रहीं ये कंपनियां
दिवाली पर इन गैजेट्स पर मिलेगी बंपर छूट, धमाका करने जा रहीं ये कंपनियां
किचन का लुक बदलने आया Haier का 5-डोर फ्रिज, जानें क्या है खास?
किचन का लुक बदलने आया Haier का 5-डोर फ्रिज, जानें क्या है खास?
Advertisement

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget