एक्सप्लोरर

WhatsApp आपकी प्राइवेसी को और बेहतर बनाने के लिए ला रहा ये फीचर, जरूर रखिएगा ऑन 

आपकी प्राइवेसी को और बेहतर बनाने के लिए वॉट्सऐप ऐप में एक नया फीचर जोड़ने वाला है. फिलहाल ये कुछ बीटा टेस्टर्स के पास उपलब्ध है. इसकी मदद से आपके IP एड्रेस को कॉल के दौरान ट्रेस नहीं किया जा सकेगा.

WhatsApp Protect My IP address in Calls: मेटा, वॉट्सऐप वॉइस और वीडियो कॉल को और सुरक्षित बनाने के लिए एक नए फीचर पर काम कर रही है. कंपनी 'प्रोटेक्ट IP एड्रेस' नाम के एक फीचर पर काम कर रही है जो कॉल्स के दौरान आपके फोन के IP एड्रेस को सेफ रखेगा. यानि कॉलर इसे ट्रेस नहीं कर पाएगा. IP एड्रेस की मदद से आपकी लोकेशन का पता लगाया जा सकता है और आपके साथ कोई भी, कुछ गलत कर सकता है. इस समस्या और यूजर्स की प्राइवेसी को बेहतर बनाने के लिए कंपनी इस नए फीचर को ऐप में लाने वाली है. 

अब कोई नहीं ट्रेस कर पाएगा लोकेशन

नया फीचर आपको 'कॉल प्राइवेसी सेटिंग' के अंदर दिखेगा. इस फीचर को ऑन करने के बाद आपकी कॉल्स वॉट्सऐप के सर्वर के द्वारा सिक्योर की जाएंगी और इसे ट्रेस करना मुश्किल हो जाएगा. हालांकि इस फीचर को ऑन रखने से कॉल की क्वॉलिटी में कमी आ सकती है क्योकि वॉट्सऐप के सर्वर के माध्यम से एन्क्रिप्शन और रूटिंग प्रोसेस होती है. हम सभी के लिए ये एक फायदेमंद अपडेट रहने वाला है क्योकि इस डिजिटल युग में कोई भी हमारे साथ कुछ भी कर सकता है. ऐसे में वॉट्सऐप का नया फीचर कॉल के दौरान IP एड्रेस यानि लोकेशन को मिटा देता है और कॉल्स सुरक्षित हो जाती हैं.

इस अपडेट की जानकारी वॉट्सऐप के डेवलेपमेंट पर नजर बनाएं रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo ने शेयर की है. फिलहाल ये अपडेट एंड्रॉइड बीटा के 2.23.18.15 वर्जन में देखा गया है. आने वाले समय में कंपनी इसे सभी के लिए रोलआउट कर सकती है.


WhatsApp आपकी प्राइवेसी को और बेहतर बनाने के लिए ला रहा ये फीचर, जरूर रखिएगा ऑन 

ऐसे कर पाएंगे ऑन 

इस फीचर को ऑन करने के लिए आपको वॉट्सऐप सेटिंग में जाना है और प्राइवेसी के अंदर कॉल्स के ऑप्शन पर क्लिक करना है. यहां आपको 'प्रोटेक्ट IP एड्रेस' का ऑप्शन मिलेगा. इसे आपको ऑन कर लेना है. 

यह भी पढ़ें:

RIL 46th AGM 2023: जियो एयरफाइबर 19 सितंबर को होगा लॉन्च, एजीएम में मुकेश अंबानी ने किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब फोन में ही सेव होगा आपका Digital Signature! Google ला रहा नया ऐप, जानें यूजर्स को क्या होगा फायदा
अब फोन में ही सेव होगा आपका Digital Signature! Google ला रहा नया ऐप, जानें यूजर्स को क्या होगा फायदा
अचानक Apple ने क्यों बंद कर दिए लेदर iPhone Cases? जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह
अचानक Apple ने क्यों बंद कर दिए लेदर iPhone Cases? जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह
WhatsApp Business पर नया नियम! अब Token के हिसाब से लगेगा चार्ज, Meta ने बदला पूरा प्राइसिंग सिस्टम
WhatsApp Business पर नया नियम! अब Token के हिसाब से लगेगा चार्ज, Meta ने बदला पूरा प्राइसिंग सिस्टम
आपका Google Account है खतरे में? आज ही बदलें ये 5 जरूरी Settings नहीं तो बाद में पड़ेगा पछताना
आपका Google Account है खतरे में? आज ही बदलें ये 5 जरूरी Settings नहीं तो बाद में पड़ेगा पछताना

वीडियोज

Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
केतन अग्रवाल मर्डर केस में कोडवर्ड का इस्तेमाल, सिया-चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
केतन अग्रवाल मर्डर केस में कोडवर्ड का इस्तेमाल, सिया-चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
लो स्कोरिंग थ्रिलर, MI ने डिफेंड किए 132 रन, अंतिम गेंद पर मिली जीत; RCB का प्लेयर बना 'हीरो'
लो स्कोरिंग थ्रिलर, MI ने डिफेंड किए 132 रन, अंतिम गेंद पर मिली जीत; RCB का प्लेयर बना 'हीरो'
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज- रुला देगा वीडियो
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज
Embed widget