एक्सप्लोरर

WhatsApp से अब चुटकी में भेज पाएंगे इंस्टेंट वीडियो मैसेज, जो बदल देगा आपका चैटिंग स्टाइल

WhatsApp Feature: व्हाट्सऐप में मेटा ने एक ऐसा फीचर शामिल किया है, जो यूज़र्स के चैटिंग एक्सपीरियंस और स्टाइल को पूरी तरह से बदल देगा. आइए हम आपको इस नए फीचर की खासियत बताते हैं.

Meta: मेटा ने अपने मैसेंजिंग ऐप व्हाट्सऐप में एक नया फीचर शामिल किया है, जो यूज़र्स के चैटिंग एक्सपीरियंस को पहले से बेहतर बना देगा. दरअसल, आज से व्हाट्सऐप ने वीडियो मैसेज फॉर्वेडिंग नाम का एक नया फीचर दुनियाभर के सभी यूज़र्स के लिए रोलआउट करना शुरू किया है. इस फीचर को पहले व्हाट्सऐप ने कुछ चुनिंदा बीटा वर्ज़न के यूज़र्स के लिए रोलआउट किया था, लेकिन अब व्हाट्सऐप ने अपने इस फीचर की टेस्टिंग पूरी कर ली है और कंपनी ने अब इसे व्यापक रूप में दुनिया के हर यूज़र्स के लिए जारी करने का फैसला लिया है.

व्हाट्सऐप में आया नया फीचर

इस फीचर की बात करें, तो अब आप व्हाट्सऐप के जरिए अब किसी दोस्त या रिश्तेदार को तुरंत मिनी वीडियो मैसेज भेज पाएंगे, जैसे आप पहले से ऑडियो मैसेज भेजा करते थे. व्हाट्सऐप से ऑडियो मैसेज भेजने के लिए चैटबॉक्स में टेक्स्ट टाइप करने वाले बॉक्स के बगल में एक ऑडियो आइकन होता है, उसे दबाकर होल्ड करते हैं और फिर कुछ भी बोलकर ऑडियो मैसेज भेजते हैं.

ठीक इसी तरह अब यूज़र्स वीडियो मैसेज भी भेज पाएंगे. इसके लिए यूज़र्स को चैटबॉक्स में टेक्स्ट टाइप करने वाले बॉक्स के बगल में मौजूद कैमरा आइकन को दबाकर होल्ड करना होगा और उसके बाद आप अपना वीडियो मैसेज भेज पाएंगे. यह मैसेज चैटबॉक्स में गोलाकर बॉक्स में जाएगा, जिसे आप ठीक वैसे ही अपने चैटबॉक्स में देख पाएंगे, जैसे कि टेक्स्ट मैसेज और ऑडियो मैसेज को देखते हैं.

वीडियो मैसेज भेजने का नया तरीका

व्हाट्सऐप की तमाम लेटेस्ट ख़बरों और फीचर्स के बारे में जानकारी देने वाले प्लेटफॉर्म WabetaInfo ने इस ख़बर के बारे में जानकारी दी है. माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पुराना नाम ट्विटर) पर पोस्ट किए गए इस पोस्ट की पिक्चर में आप देख सकते हैं कि व्हाट्सऐप द्वारा ग्लोबली रोलआउट किया जाने वाला वीडियो मैसेज फॉरवर्डिंग फीचर कैसे काम करेगा और कैसा दिखाई देगा. आपको बता दें कि यूज़र्स इस फीचर के जरिए अधिकतम 60 सेकेंड की वीडियो मैसेज भेज पाएंगे.

आप अपने व्हाट्सऐप अकाउंट में इस फीचर को ट्राई कर सकते हैं और अगर आपके व्हाट्सऐप अकाउंट में अभी तक ऐसा कोई फीचर काम नहीं कर रहा है तो एंड्ऱॉयड यूज़र्स गूगल प्ले स्टोर और आईओएस यूज़र्स ऐप स्टोर पर जाकर अपने व्हाट्सऐप को अपडेट कर सकते हैं. अपडेट करने के बाद भी अगर आपके व्हाट्सऐप में वीडियो मैसेज फीचर काम नहीं कर रहा है तो आपको अगले कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें:

Jio Cinema के दो नए प्रीमियम प्लान हुए लॉन्च, मात्र ₹29 में मिलेंगे इतने सारे बेनिफिट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple Touchscreen MacBook Pro : MacBook Pro में 16TB स्टोरेज या नया लैपटॉप? Apple की कीमत चौंकाएगी
MacBook Pro में 16TB स्टोरेज या नया लैपटॉप? Apple की कीमत चौंकाएगी
AI Cyber Attacks : अब मशीन की रफ्तार से होंगे साइबर हमले? AI ने बढ़ाई डेटा सुरक्षा की चुनौती
अब मशीन की रफ्तार से होंगे साइबर हमले? AI ने बढ़ाई डेटा सुरक्षा की चुनौती
Temple wearable Pre-Orders: Temple wearable की प्री-बुकिंग शुरू, जानें पहले किसे मिलेगा मौका?
Temple wearable की प्री-बुकिंग शुरू, जानें पहले किसे मिलेगा मौका?
अमेरिका के 13 राज्यों में पावर ग्रिड इमरजेंसी, जानें क्या है संकट और इसका असर
अमेरिका के 13 राज्यों में पावर ग्रिड इमरजेंसी, जानें क्या है संकट और इसका असर

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget