एक्सप्लोरर

Jio Cinema के दो नए प्रीमियम प्लान हुए लॉन्च, मात्र ₹29 में मिलेंगे इतने सारे बेनिफिट्स

JioCinema New Plans: जियो सिनेमा ने दो नए प्रीमियम प्लान्स लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत सिर्फ 29 रुपये प्रति महीने से शुरू होती है. इस 29 रुपये में यूज़र्स को एक नहीं बल्कि कई बेनिफिट्स मिल रहे हैं.

Jio Cinema Premium Plan: जियो सिनेमा ने कुछ दिन पहले ऐलान किया था कि वो 25 अप्रैल से कुछ नए प्लान्स लेकर आने वाला है. लिहाजा, जियो ने आज अपने नए प्लान्स का ऐलान कर दिया है. जियो ने जियो सिनेमा के दो प्रीमियम प्लान्स पेश किए हैं. पहला प्लान का नाम प्रीमियम और दूसरे का नाम फैमिली है. आइए हम आपको इन दोनों प्लान्स के बारे में बताते हैं.

जियो सिनेमा का प्रीमियम प्लान

यह जियो सिनेमा का एक मंथली प्लान है. इस प्लान की कीमत 59 रुपये प्रति महीना है, लेकिन कंपनी ने स्पेशल ऑफर के तहत इस प्लान पर 51% का ऑफ दिया है. इसके कारण इस प्लान की कीमत सिर्फ 29 रुपये प्रति महीना है. इस प्लान के जरिए यूज़र्स को निम्मलिखित फायदे मिलेंगे:

  • स्पोर्ट्स और लाइव कंटेंट को छोड़कर एड फ्री कंटेंट देखने को मिलेगा.
  • इस प्लान के तहत यूज़र्स सभी प्रीमियम कंटेंट को देख सकते हैं.
  • इस प्लान के जरिए यूज़र्स एक टाइम पर एक ही डिवाइस में सभी प्रीमियम कंटेंट को देख पाएंगे.
  • इस प्लान के जरिए यूजर्स 4K क्वालिटी तक में सभी प्रीमियम कंटेंट का आनंद ले पाएंगे.
  • इस प्लान के जरिए यूज़र्स जियो सिनेमा पर मौजूद तमाम कंटेंट को कभी भी डाउनलोड कर सकते हैं और देख सकते हैं.

जियो सिनेमा का फैमिली प्लान

यह भी जियो सिनेमा का मंथली प्लान है. इस प्लान का नाम फैमिली प्लान है. इसकी कीमत 149 रुपये प्रति महीना है, लेकिन कंपनी ने इस प्लान पर 40 प्रतिशत की छूट दी है, जिसके कारण इसकी कीमत 89 रुपये प्रति महीना हो जाती है.


Jio Cinema के दो नए प्रीमियम प्लान हुए लॉन्च, मात्र ₹29 में मिलेंगे इतने सारे बेनिफिट्स

इस प्लान के साथ भी यूज़र्स ऊपर बताए गए सभी बेनिफिट्स का फायदा उठा सकते हैं. ऊपर वाले प्लान और इस प्लान में सिर्फ एक अंतर है कि इसमें यूज़र्स को एक साथ 4 डिवाइस में सभी प्रीमियम कंटेंट देखने का फायदा मिलता है. इस प्लान के जरिए यूज़र्स प्रीमियम प्लान के बेनिफिट्स 4 डिवाइस में एक साथ उठा सकते हैं, जबकि 29 रुपये प्लान में सिर्फ एक डिवाइस में बेनिफिट्स मिल पाएंगे.

यह भी पढ़ें:

iPhone यूजर्स के लिए Whatsapp में आया स्पेशल फीचर, अब पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा प्रोफाइल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget