एक्सप्लोरर

2 बिलियन के पार पहुंची दुनिया भर में WhatsApp यूजर्स की संख्या

व्हाट्सएप को 11 साल पहले लॉन्च किया गया था. छह साल पहले फेसबुक ने 19 बिलियन डॉलर में इसे खरीद लिया.निजता की पहरेदारी करने में इसका अहम फीचर इनक्रिप्शन है.

सोशल नेटवर्किंग साइट व्हाट्सएप ने बंपर उछाल लगाया है. दिनोंदिन इसके यूजर्स की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो रही है. अब इसके यूजर्स की संख्या 2 बिलियन तक पुहंच गई है. पहले की तुलना में मैसेजिंग एप ने 50 मिलियन यूजर का इजाफा किया है. 2 साल पहले तक इसके उपभोक्ताओं की संख्या 1.5 बिलियन थी. मगर अब इसके यूजर की संख्या 2 बिलियन तक पहुंच गयी है. भारत में इसकी लोकप्रियता का ये आलम है कि इसके मुकाबले कोई दूसरा प्लेटफॉर्म नहीं है.

भारत में इस एप के इस्तेमाल करने वालों की संख्या 40 करोड़ है. भारत में भी ये एप दिनोंदिन तरक्की कर है और इसके डाउनलोन करने वालों की संख्या में जबरदस्त इजाफा देखा जा रहा है.

11 साल में व्हाट्सएप यूजर्स की संख्या हुई 2 बिलियन

व्हाट्सएप को 11 साल पहले लॉन्च किया गया था. छह साल पहले फेसबुक ने 19 बिलियन डॉलर में इसे खरीद लिया. अब इसका मालिकाना हक फेसबुक को है. व्हाट्सएप यूजर को टेक्सट, मैसेज, वीडियो और ऑडियो भेजने की सुविधा देती है. व्हाट्सएप का दावा है कि ये सुरक्षा को लेकर हमेशा सजग रही है. निजता की पहरेदारी करने में इसका अहम फीचर इनक्रिप्शन है. व्हाट्सएप का इनक्रिप्शन डिजिटल लॉक की तरह काम करता है. व्हाट्सएप के जरिए भेजी जाने वाली सूचना को ये सुरक्षा प्रदान करता है. यहां तक कि कोई भी बीच में ना तो आपके मैसेज को पढ़ सकता है और ना ही कॉल को सुन सकता है. आपकी निजी बातचीत के बीच कोई दूसरा शख्स दखलअंदाजी नहीं कर सकता.

तमाम दावों के बावजूद विवादों में रहा है व्हाट्सएप

व्हाट्एसप के यूजर की संख्या 2 बिलियन तक चले जाना बहुत बड़ी उछाल है. जिसने बिना किसी मार्केटिंग के लोकप्रियता पा ली. मैसेजिंग अपने उपभोक्ताओं से फीस नहीं वसूलती. अपनी लोकप्रियता के बावजूद एप विवादों में भी रहा है. कई बार देखने में ये आया है कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल गलत सूचना फैलाने के लिए किया गया. जिसका असर दुनिया के कई देशों में गंभीर चुनौतियों के रूप में देखा गया. भारत में पिछले साल हैकिंग की खबर से हड़कंप मच गया था. इसरायली कंपनी एनएसओ ने शक्तिशाली वायरस 'पेगासस' के जरिए व्हाट्सएप में सेंधमारी की थी. व्हाट्एसप ने खुद भारतीय पत्रकारों और मानवधिकार कार्यकर्ताओं की जासूसी के बारे में खुलासा किया था.

यह भी पढ़ें-

Airtel Vs Vodafone Vs Jio: 1.5GB डाटा के लिए कौन सी कंपनी दे रही है सबसे बेहतरीन ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब AI बताएगा Video में क्या कमी है! Instagram Creators के लिए आया नया फीचर
अब AI बताएगा Video में क्या कमी है! Instagram Creators के लिए आया नया फीचर
किसी और के डॉक्यूमेंट पर सिम लेने पर होगी इतनी सजा, जान लें नियम
किसी और के डॉक्यूमेंट पर सिम लेने पर होगी इतनी सजा, जान लें नियम
TV को मिलेगा नया Slim डिजाइन! Amazon ने लॉन्च किया Fire TV Stick 4K
TV को मिलेगा नया Slim डिजाइन! Amazon ने लॉन्च किया Fire TV Stick 4K
लैपटॉप बैटरी जल्दी खत्म? बैकअप बढ़ाने के असरदार तरीके आजमाएं
लैपटॉप बैटरी जल्दी खत्म? बैकअप बढ़ाने के असरदार तरीके आजमाएं

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
Embed widget