एक्सप्लोरर

बिना नंबर सेव किए भी सीधे WhatsApp पर भेज सकते हैं मैसेज... जानिए क्या है वो तरीका  

अगर हम कहें कि आप वॉट्सऐप पर बिना नंबर सेव किए भी किसी को मैसेज या बातचीत कर सकते हैं तो शायद आपको यकीन न हो. आज जानिए इस बारे में.

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स में जिस ऐप को दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है वह है वॉट्सऐप. निजी कामकाज के अलावा बड़े से बड़े व्यवसायिक डील तक, यहां तक कि सरकार के बड़े-बड़े अनाउंसमेंट और नोटिस भी आज वॉट्सऐप के जरिए सर्कुलेट हो रहे हैं. घंटों ई-मेल में किसी बात को समझाने की बजाय आज वॉट्सऐप के जरिए कामकाज बहुत सरल हो गया है. वॉट्सऐप के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए मेटा (Meta) समय-समय पर इसमें नए नए फीचर ला रहा है.

हाल ही में मेटा ने वॉट्सऐप में मैसेज योरसेल्फ (Message Yourself) नाम का फीचर रोलआउट किया था. ये फीचर बड़े काम का है और लोगों को अभी इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. हम सभी ये मानते हैं कि अगर हमें वॉट्सऐप पर किसी से संवाद करना है तो इसके लिए उसका नंबर हमारे मोबाइल फोन में सेव होना चाहिए. आमतौर पर लोग भी यही मानते हैं और ऐसा ही करते हैं. लेकिन, ये जरूरी नहीं है कि आप नंबर सेव करके ही किसी के साथ बात कर पाए. जी हां, आप बिना नंबर सेव किए भी किसी को मैसेज या सालों उससे बात कर सकते हैं. जानिए कैसे

खास तौर पर ये लेख महिलाओं के लिए बड़े ही काम का साबित होने वाला है क्योंकि अक्सर महिलाएं सिक्योरिटी रीजन से सामने वाले व्यक्ति का नंबर अपने पास सेव नहीं करना चाहती. कई बार उन्हें जब किसी के साथ महत्वपूर्ण बात करनी होती है तो उन्हें नंबर सेव करना पड़ता है. लेकिन, अब ऐसा जरूरी नहीं है.  बिना नंबर सेव किए भी आप वॉट्सऐप पर बातचीत कर सकते हैं.


ये है तरीका

-बिना नंबर सेव किए अगर आप किसी से बात करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हाल ही में रोल आउट हुआ फीचर 'मैसेज योरसेल्फ' की सहायता लेनी होगी. सबसे पहले आप कांटेक्ट लिस्ट में जाकर 'मैसेज योरसेल्फ' में खुद को उस नंबर को भेजें जिससे आप बातचीत करना चाहते हैं.
-जैसे ही आप ये नंबर खुद को भेज देंगे तो आपको ये संख्या नीले रंग में दिखाई देने लगेगी. 
-अब नंबर पर टैप करें और आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे. पहला 'चैट विद फोन नंबर' दूसरा 'वॉट्सऐप पर कॉल करें' तीसरा 'कांटेक्ट में ऐड करें'
-पहला विकल्प यानी 'चैट विद फोन नंबर' को चुनते ही चैट विंडो खुल जाएगी और आप यहां आसानी से उस व्यक्ति के साथ बातचीत कर सकते हैं.

बता दें,  इस फीचर के अलावा वॉट्सऐप ने हाल ही में 'हाइड माय प्रोफाइल पिक्चर' या 'हाइड माय लास्ट सीन' जैसे फीचर लोगों को प्रदान कर दिए हैं जो लोगों को अधिक सुरक्षा प्रदान करता है. ध्यान दें, जिस व्यक्ति का नंबर आपके मोबाइल फोन में सेव नहीं है या जिससे आप बात कर रहे हैं, उसे आप किसी भी ग्रुप में ऐड नहीं कर सकते.  ग्रुप में ऐड करने के लिए आपको पहले उस व्यक्ति का कांटेक्ट लिस्ट में ऐड करना होगा. 

यह भी पढ़ें:

शानदार मौका... 20 हजार से कम रुपये में मिल रहा 60 हजार वाला Iphone! ये फोन भी मिल रहे सस्ते

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है होलोबॉट तकनीक, जिससे पीएम मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद से की बात?
क्या है होलोबॉट तकनीक, जिससे पीएम मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद से की बात?
Explained: Xiaomi, Oppo और VIVO के सस्ते फोन कभी नहीं मिलेंगे? चिप की कमी से कैसे बिखरा भारतीय बाजार
MI, Oppo और VIVO के सस्ते फोन नहीं मिलेंगे? चिप की कमी से कैसे बिखरा भारतीय बाजार
फोन की छोटी स्क्रीन से TV तक पहुंचा Instagram, Apple TV पर हुई एंट्री
फोन की छोटी स्क्रीन से TV तक पहुंचा Instagram, Apple TV पर हुई एंट्री
10000mAh बैटरी वाले फोन की तैयारी में Realme? लीक में सामने आए फीचर्स
10000mAh बैटरी वाले फोन की तैयारी में Realme? लीक में सामने आए फीचर्स

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, फैसले को चुनौती देने पर वकील बोले- हम लड़ेंगे
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, फैसले को चुनौती देने पर वकील बोले- हम लड़ेंगे
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget