एक्सप्लोरर

WhatsApp चैट गलती से डिलीट हो गई? इन तीन तरीके से आसानी से हो जाएगा रिकवर, जानें

WhatsApp चैट्स गलती से डिलीट हो जाएं, तो घबराने की जरूरत नहीं. बताए गए किसी एक तरीके को अपनाकर आप अपने जरूरी मैसेज फिर से पा सकते हैं.

आजकल WhatsApp सिर्फ बातों का जरिया नहीं रहा, बल्कि हमारी यादों और ज़रूरतों का एक अहम हिस्सा बन चुका है. पर्सनल बातें हों या ऑफिस के जरूरी मैसेज, सब कुछ इसी ऐप में रहता है. ऐसे में अगर कोई जरूरी चैट गलती से डिलीट हो जाए, तो टेंशन होना लाजमी है, लेकिन घबराइए मत! कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर आप वो डिलीट हुए मैसेज फिर से पा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे:

तरीका 1: बैकअप से पुराने मैसेज वापिस लाएं (Android और iPhone दोनों में काम करेगा)

अगर आपने WhatsApp की बैकअप सेटिंग ऑन कर रखी है, तो आपका डेटा Google Drive (Android) या iCloud (iPhone) पर सेव होता रहता है. इस तरीके से आप बहुत ही आसानी से चैट्स को दोबारा पा सकते हैं.

  • सबसे पहले WhatsApp को अपने फोन से हटा दें.
  • अब उसे Google Play Store या App Store से दोबारा इंस्टॉल करें.
  • नंबर डालकर लॉग-इन करें.
  • जब ऐप आपसे बैकअप रिस्टोर करने को कहे, तो 'Restore' पर टैप करें.
  • कुछ ही देर में पुराने सारे मैसेज वापस आ जाएंगे.

ध्यान रखें इस तरीके से सिर्फ वही मैसेज वापिस आएंगे, जो आपके आखिरी बैकअप तक मौजूद थे.

तरीका 2: फोन में मौजूद लोकल बैकअप से रिकवरी (सिर्फ Android यूजर्स के लिए)

अगर आपने क्लाउड बैकअप नहीं किया, तो परेशान मत होइए. Android फोन में WhatsApp खुद-ब-खुद एक लोकल बैकअप बनाता है, जो आपके फोन के स्टोरेज में रहता है.

  • File Manager ऐप खोलें और /WhatsApp/Databases/ फोल्डर में जाएं.
  • यहां आपको एक फाइल दिखेगी जैसे: msgstore-2025-05-20.1.db.crypt14
  • इसका नाम बदलकर `msgstore.db.crypt14` कर दें.
  • अब WhatsApp को अनइंस्टॉल करके फिर से इंस्टॉल करें.
  • इंस्टॉलेशन के समय 'Restore' का ऑप्शन आएगा, उसे सेलेक्ट करें.

यह तरीका तभी काम करेगा जब आपने फाइल में कोई छेड़छाड़ नहीं की हो और क्लाउड बैकअप मौजूद न हो.

तरीका 3: थर्ड-पार्टी सॉफ्टवेयर की मदद से चैट रिकवर करें (जब कोई बैकअप नहीं हो)

अगर न तो आपने बैकअप लिया है और न ही लोकल फाइल्स से कुछ बन पा रहा है, तो आखिरी उम्मीद होती है थर्ड-पार्टी रिकवरी टूल्स. कुछ लोकप्रिय टूल्स जैसे Dr.Fone, iMyFone आदि इस काम में मदद कर सकते हैं.

  • कंप्यूटर पर रिकवरी सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें.
  • अपने मोबाइल को USB के जरिए कंप्यूटर से जोड़ें.
  • Android यूजर्स को पहले अपने फोन में USB Debugging ऑन करनी पड़ सकती है.
  • टूल आपके डिवाइस को स्कैन करेगा और डिलीट हुए मैसेज को ढूंढने की कोशिश करेगा.
  • अगर सॉफ्टवेयर सफल हुआ, तो आपकी खोई हुई चैट्स वापिस आ सकती हैं.

 इन टूल्स की गारंटी नहीं होती, और इनमें से कुछ फ्री नहीं होते.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wi-Fi नेटवर्क में छिपे हैं अनजान यूजर्स? ऐसे करें पहचान
Wi-Fi नेटवर्क में छिपे हैं अनजान यूजर्स? ऐसे करें पहचान
iOS 27 में Siri AI की एंट्री! iPhone हुआ पहले से ज्यादा स्मार्ट, जानें नए फीचर्स
iOS 27 में Siri AI की एंट्री! iPhone हुआ पहले से ज्यादा स्मार्ट, जानें नए फीचर्स
नए फोन में कितनी RAM जरूरी? समझें 8GB से 16GB तक पूरा हिसाब
नए फोन में कितनी RAM जरूरी? समझें 8GB से 16GB तक पूरा हिसाब
Googlebook Laptops की Pre Booking का ऐलान, Google ने बताई तारीख
Googlebook Laptops की Pre Booking का ऐलान, Google ने बताई तारीख

वीडियोज

Rajasthan के Tonk में भयंकर हादसा..कार की हालत देख होश उड़ जाएंगे!। Viral News
Chitra Tripathi: UPI के नए नियम से ग्राहक से दुकानदार तक क्या बदलेगा? | Digital Payment New Rules
Bharat Ki Baat : आपकी UPI पेमेंट पर क्या चार्ज लगेगा? | Online Payments | UPI Transaction Charge
UP में UCC का एलान.. पक्ष- विपक्ष में आर-पार, 2027 पर सीधा असर !। UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: UPI के नए नियम से क्या बदलेगा? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | UPI Payments Charge

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीदेवी की संपत्ति को लेकर विवाद, SC ने मध्यस्थता से समाधान का दिया सुझाव
श्रीदेवी की संपत्ति को लेकर विवाद, SC ने मध्यस्थता से समाधान का दिया सुझाव
लखनऊ में हिट एंड रन: अनामिका से विवाद, शहनवाज ने चढ़ाई कार
लखनऊ में हिट एंड रन: अनामिका से विवाद, शहनवाज ने चढ़ाई कार
भारत का हूती के हमलों को लेकर क्या है स्टैंड? मक्का पर जिसने दाग दिया ड्रोन
भारत का हूती के हमलों को लेकर क्या है स्टैंड? मक्का पर जिसने दाग दिया ड्रोन
ICC की वनडे रैंकिंग में टॉप पर शुभमन गिल, जानें विराट-रोहित का नंबर
ICC की वनडे रैंकिंग में टॉप पर शुभमन गिल, जानें विराट-रोहित का नंबर
अब इस राज्य में टैक्स फ्री हुई 'हनुमान अंश', बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ से ज्यादा कर चुकी है कमाई
दो राज्यों में टैक्स फ्री हुई 'हनुमान अंश', बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ के हो चुकी है पार
ड्रोन हमले से किस कदर तबाह हुई सऊदी की तेल पाइपलाइन, आ गईं सैटेलाइट तस्वीरें
ड्रोन हमले से किस कदर तबाह हुई सऊदी की तेल पाइपलाइन, आ गईं सैटेलाइट तस्वीरें
राजस्थान के 4 निकायों के 10 बूथ पर री-पोल जारी, अब तक 24% पड़े वोट
राजस्थान के 4 निकायों के 10 बूथ पर री-पोल जारी, अब तक 24% पड़े वोट
राइडर सिया का कैमरे वाला हेलमेट खरीदने में कितना आएगा खर्च? क्यों है जरूरी
राइडर सिया का कैमरे वाला हेलमेट खरीदने में कितना आएगा खर्च?
Embed widget