एक्सप्लोरर

WhatsApp ने 31 दिन में बंद किए 74 लाख से ज्यादा अकाउंट, इन गलतियों पर माफ नहीं करती कंपनी

वॉट्सऐप ने सूचना प्रौद्योगिकी 2021 के नियम 4(1)(डी) के अनुपालन में अगस्त महीने में 74 लाख से ज्यादा इंडियन अकाउंट्स को बैन किया है. ये सभी आकउंट किसी न किसी गलत कामों में शामिल थे.

WhatsApp user safety report august: सोशल मीडिया कंपनी वॉट्सऐप ने भारत में अगस्त महीने में 74 लाख से ज्यादा इंडियन अकाउंट्स को बैन किया है. कंपनी ने ये कार्रवाई आईटी रूल 2021 के तहत की है. ये सभी अकाउंट किसी न किसी गलत कार्य में शामिल थे. कंपनी ने 1 अगस्त 2023 से लेकर 31 अगस्त 2023 के बीच 74,20,748 अकाउंट्स को बैन किया है. इसमें से 35,06,905 अकाउंट्स को वॉट्सऐप ने बिना किसी शिकायत के खुद की कार्रवाई के तहत बैन किया है. ऐसा कंपनी अपनी पॉलिसी के तहत और प्लेटफॉर्म को सेफ बनाएं रखने के लिए करती है.

अगस्त महीने में कंपनी को 14,767 शिकायत रिपोर्टें प्राप्त हुईं जिनमें से कंपनी ने 17 खातों के खिलाफ कार्रवाई की. वॉट्सऐप हानिकारक या अपमानजनक खातों का पता लगाने के लिए किसी खाते के जीवन चक्र में तीन प्रमुख चरणों पर काम करता है: रजिस्ट्रेशन, मैसेज और नेगेटिव मेसेजेस पर रिस्पॉन्स, जो इसे यूजर्स रिपोर्ट और ब्लॉक के रूप में प्राप्त होती है.

इससे पिछले महीने,1 से 31 जुलाई के बीच कंपनी ने 72,28,000 वॉट्सऐप अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया था जिसमें से 31,08,000 खातों को बिना किसी शिकायत के पहले ही कंपनी ने बैन कर दिया गया था.

ये गलतियां करने पर सीधे बैन होता है अकाउंट 

अगर आप वॉट्सऐप के जरिए किसी गलत काम में लिप्त हैं तो कंपनी आपके अकाउंट को किसी भी वक्त बैन कर सकती है. प्लेटफॉर्म पर गंदे मेसेजेस, ब्लैक मेलिंग, स्पैम, फेक जॉब, फ्रॉड आदि जैसी सभी गतिविधियां बैन है. साथ नहीं न्यूडिटी पर भी कंपनी एक्शन लेती है. अगर आप इस तरह का काम वॉट्सऐप पर कर रहे हैं तो कंपनी आपका अकाउंट हमेशा के लिए बंद कर सकती है.

नए फीचर्स पर चल रहा काम 

प्लेटफॉर्म को सेफ रखने के साथ-साथ वॉट्सऐप यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाये रखने के लिए ऐप में नए फीचर्स जोड़ रहा है. हाल ही में कंपनी ने चैनल फीचर ऐप में जोड़ा है. इसकी मदद से आप अपने मनपसंद सेलेब्स, क्रिएटर और संस्थानों के साथ जुड़ सकते हैं. आने वाले समय में ऐप में यूजरनेम, मल्टी अकाउंट और कई नए फीचर्स जुड़ने वाले हैं.

यह भी पढ़ें;

Samsung कल लॉन्च करेगी S23 सीरीज का फैन एडिशन, भारत में इतनी हो सकती है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget