एक्सप्लोरर

चीन में नहीं चलेगा WhatsApp और Threads, एप्पल ऐप स्टोर से हटाए गए दोनों ऐप्स

WhatsApp: चीन में एप्पल ऐप स्टोर से व्हाट्सऐप और थ्रेड्स ऐप को हटा दिया गया है. अब चीन के आईफोन यूज़र्स मेटा के इन दो बड़े ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.

Apple: एप्पल ने चीन में मौजूद अपने एप्पल ऐप स्टोर से मेटा के दो बड़े ऐप्स को हटा दिया है. इन ऐप्स का नाम व्हाट्सऐप और थ्रेड्स है. मेटा के इन दोनों लोकप्रिय ऐप को एप्पल ने चीन के ऐप स्टोर से हटा दिया है. एप्पल का कहना है कि उसने ऐसा चीनी सरकार से मिले आदेश पर किया है.

चीन के आईफोन में नहीं चलेगा व्हाट्सऐप

चीन की सरकार ने एप्पल को आदेश दिया था कि वो अपने ऐप स्टोर से मेटा के इन दो ऐप्स व्हाट्सऐप और थ्रेड्स को हटा दें. चीन के इस आदेश के बाद भी एप्पल ने ऐसा कदम उठाया है. एप्पल ने शुक्रवार यानी आज ही व्हाट्सऐप और थ्रेड्स को चीनी ऐप स्टोर से हटाने की जानकार दी है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन की सरकार ने अपने देश की सुरक्षा का हवाला देते हुए एप्पल को इन ऐप्स को रिमूव करने का आदेश दिया था. हालांकि, मेटा के अन्य तीन ऐप्स इंस्टाग्राम, फेसबुक और मैसेंजर चीन में अभी भी काम कर रहे हैं. इन तीनों ऐप्स के अलावा चीन में एलन मस्क की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स और यूट्यूब भी काम कर रही है. 

चीन की साइबरस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने लिया फैसला

रायटर्स की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल ने अपने बयान में इसके बारे में बताया कि, "चीन की साइबरस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने ऐप स्टोर से व्हाट्सऐप और थ्रेड्स को रिमूव करने का आदेश दिया है." रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल ने अपने बयान में आगे कहा कि, हम जिस देश में काम करते हैं, हमें वहां के नियमों का पालन करना पड़ता है, फिर चाहे हम उनके नियमों से सहमत हो या नहीं हों."

मेटा की ओर से अभी तक इसके बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. उधर, चीन के सरकारी विभाग ने भी अभी तक इसके बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. अब देखना होगा कि मेटा चीनी सरकार से अपने ऐप को चीन के ऐप स्टोर में दोबारा से लिस्टेड कराने के लिए बातचीत और बदलाव करती है या नहीं.

यह भी पढ़ें:

Samsung Galaxy Z Flip 6 को किया गया स्पॉट, लॉन्च से पहले पता चली कुछ खास बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode
फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode
भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 1.29 अरब के पार! अगस्त में जुड़े 55 लाख नए ग्राहक
भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 1.29 अरब के पार! अगस्त में जुड़े 55 लाख नए ग्राहक
TV से AC तक कीमत बढ़ने की तैयारी, पुराने दाम पर कैसे मिलेंगे प्रोडक्ट?
TV से AC तक कीमत बढ़ने की तैयारी, पुराने दाम पर कैसे मिलेंगे प्रोडक्ट?
WhatsApp में होने वाला है बड़ा बदलाव! Android यूजर्स को मिलेगा iPhone जैसा नया डिजाइन
WhatsApp में होने वाला है बड़ा बदलाव! Android यूजर्स को मिलेगा iPhone जैसा नया डिजाइन

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
Delhi SIR: 'हमें कचरे में ही फेंक दो...', वोटर लिस्ट से नाम कटने पर भड़के बेला स्टेट के नागरिक
'हमें कचरे में ही फेंक दो...', वोटर लिस्ट से नाम कटने पर भड़के बेला स्टेट के नागरिक
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
Embed widget