एक्सप्लोरर

Starlink क्या है और कैसे करता है काम? जानिए आसमान से इंटरनेट देने वाली तकनीक की पूरी कहानी

Starlink एक सैटेलाइट-आधारित इंटरनेट सेवा है जो पृथ्वी के करीब घूमने वाले हजारों उपग्रहों के ज़रिए तेज़ और कम लेटेंसी वाला इंटरनेट उपलब्ध कराती है.

इन दिनों जहां देखो वहां एक ही नाम सुनाई दे रहा है Starlink, Elon Musk की इस सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को हाल ही में भारत सरकार से लाइसेंस मिल चुका है, और अब यह प्रोजेक्ट देश में शुरू होने के बेहद करीब है. लेकिन सवाल ये है कि आख़िर ये स्टारलिंक है क्या और ये इतना खास क्यों माना जा रहा है?

क्या है Starlink और कैसे देता है तेज इंटरनेट?

Starlink असल में एक सैटेलाइट-आधारित इंटरनेट सेवा है जिसे स्पेसएक्स (SpaceX) ने शुरू किया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये इंटरनेट सेवा देने के लिए पृथ्वी के नज़दीक मौजूद हजारों छोटे-छोटे उपग्रहों का नेटवर्क इस्तेमाल करती है.

जहां पारंपरिक सैटेलाइट्स ज़मीन से करीब 35,000 किलोमीटर ऊपर होते हैं, वहीं स्टारलिंक के सैटेलाइट्स सिर्फ 550 किलोमीटर की ऊंचाई पर लो अर्थ ऑर्बिट में घूमते हैं. इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि डेटा ट्रांसफर में बहुत कम समय लगता है और इंटरनेट की स्पीड काफी बेहतर हो जाती है.

लेटेंसी होती है बेहद कम

इंटरनेट यूज़ करते वक्त आपने कभी गौर किया होगा कि क्लिक करने के बाद वेबपेज खुलने में थोड़ा समय लगता है. इसे ही "लेटेंसी" कहा जाता है. Starlink की तकनीक की वजह से यह लेटेंसी बहुत ही कम होती है, यानी आप जो कमांड देते हैं, उसका जवाब सैटेलाइट से बहुत जल्दी मिल जाता है.

सिर्फ सैटेलाइट नहीं, ज़रूरी है किट भी

Starlink से इंटरनेट लेने के लिए सिर्फ ऊपर घूमते सैटेलाइट काफी नहीं हैं. इसके लिए यूजर को एक खास "Starlink Kit" भी दी जाती है. इस किट में शामिल होते हैं:

  • एक डिश एंटीना
  • Wi-Fi राउटर
  • ट्रायपॉड (जिससे डिश को सेट किया जा सके)
  • और कुछ जरूरी केबल

इस डिश को घर की छत या खुले आसमान वाले किसी हिस्से में लगाना होता है ताकि वो सीधे सैटेलाइट से सिग्नल पकड़ सके.

कितनी कीमत हो सकती है?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में Starlink की सर्विस लेने के लिए यूजर्स को करीब 33,000 रुपये में ये किट खरीदनी होगी. इसके अलावा, हर महीने अनलिमिटेड इंटरनेट प्लान के लिए लगभग 3,000 रुपये का खर्च भी आएगा.

क्यों बना है इतना हाइप?

दरअसल, भारत में अभी भी कई ऐसे दूर-दराज इलाके हैं जहां न तो मोबाइल नेटवर्क ठीक से चलता है और न ही ब्रॉडबैंड की सुविधा पहुंच पाई है. ऐसे में Starlink जैसे सिस्टम उम्मीद की किरण बनकर सामने आ रहे हैं जो बिना किसी तार या टावर के, सीधे आसमान से इंटरनेट देने का वादा कर रहे हैं.

Starlink सिर्फ एक नया इंटरनेट ऑप्शन नहीं, बल्कि तकनीक की दुनिया में एक बड़ा बदलाव है. आने वाले समय में ये गांवों से लेकर पहाड़ों तक, इंटरनेट की पहुंच को एक नए स्तर पर ले जा सकता है. लेकिन इससे पहले कि आप किट खरीदें, ये समझना जरूरी है कि यह सिस्टम कैसे काम करता है और क्या ये आपकी जरूरतों के हिसाब से फिट बैठता है या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple Sales Record : बढ़ती लागत नहीं रोक पाई Apple की रफ्तार, इस देश में रिकॉर्डतोड़ बिक्री
बढ़ती लागत नहीं रोक पाई Apple की रफ्तार, इस देश में रिकॉर्डतोड़ बिक्री
Slow Internet Problem: फोन में नेटवर्क फुल फिर भी धीमा चल रहा इंटरनेट, ऐसा क्यों होता है?
फोन में नेटवर्क फुल फिर भी धीमा चल रहा इंटरनेट, ऐसा क्यों होता है?
Explained: GTA 6 का इतना खौफनाक क्रेज क्यों? जानिए रिलीज से पहले ही कैसे टूटे सारे रिकॉर्ड
Explained: GTA 6 का इतना खौफनाक क्रेज क्यों? जानिए रिलीज से पहले ही कैसे टूटे सारे रिकॉर्ड
Phone Camera Small Hole: फोन के कैमरे के पास छोटा छेद क्यों होता है, क्या होता है इसका काम?
फोन के कैमरे के पास छोटा छेद क्यों होता है, क्या होता है इसका काम?

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडियन नेवी और एयरफोर्स ने की ईरान की मदद, ईरानी दूतावास खुश होकर बोला- 'भारत ने...'
इंडियन नेवी और एयरफोर्स ने की ईरान की मदद, ईरानी दूतावास खुश होकर बोला- 'थैंक्यू'
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद...'
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद चिंताजनक'
भारत-न्यूजीलैंड मैच का समय बदला, जानें कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे
भारत-न्यूजीलैंड मैच का समय बदला, जानें कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
'हमसे बड़ा गुंडा पूरे देश में कोई नहीं', राजभर ने ब्रजेश सिंह और धनंजय का किया जिक्र
'हमसे बड़ा गुंडा पूरे देश में कोई नहीं', राजभर ने ब्रजेश सिंह और धनंजय का किया जिक्र
Mustard Farming: सरसों की नई किस्म देगी 12 क्विंटल तक पैदावार, पाले का भी नहीं होगा डर
सरसों की नई किस्म देगी 12 क्विंटल तक पैदावार, पाले का भी नहीं होगा डर
Embed widget