एक्सप्लोरर

घड़ी, फिर स्मार्टवॉच और अब Ring Watch...जानिए कितने की आती है एक रिंग वॉच? इसमें क्या फीचर मिलते हैं?

Ring Watch: स्मार्टवॉच की तुलना में रिंग वॉच बेहद हल्की और कंफर्टेबल होती है. जानिए एक रिंग वॉच कितने की आती है और इसमें क्या स्पेसिफिकेशन मिलते हैं.

What Is Ring Watch and its Price: टेक्नोलॉजी किस कदर बदल रही है वो आप ऐसे समझिए कि पहले, समय यानि टाइम को देखने के लिए घड़ियां हाथ पर पहनी जाती थी. फिर इनकी जगह एनालॉग घड़ियों ने ली, उसके बाद स्मार्टवॉच का ट्रेंड शुरू हुआ है और अब स्मार्ट रिंग बाजर में आने लगी है. स्मार्टवॉच की तुलना में फिलहाल ये भारतीय बाजरों में उतनी पॉपुलर नहीं हैं लेकिंन कुछ प्रतिशत लोगों ने इसकी तरफ दिलचस्पी दिखाई है और वे स्मार्ट रिंग को दैनिक जीवन में यूज कर रहे हैं. वैसे क्या आप जानते हैं कि एक स्मार्ट रिंग क्या होती है? ये कितने रुपये की आती है, इसमें क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं? अगर आपको इन सब सवालों का जवाब नहीं पता तो आज हम आपको इस बारे में बताएंगे.

क्या है स्मार्ट रिंग?

स्मार्टवॉच की तरह स्मार्ट रिंग में भी सेंसर और NFC चिप्स लगी होती हैं. जिस तरह स्मार्टवॉच हैल्थ ट्रैक करती है ठीक ऐसा ही स्मार्ट रिंग भी करती है. फर्क इतना है कि स्मार्ट रिंग का साइज स्मार्टवॉच की तुलना में बेहद छोटा होता है. आप अपनी अंगुली के हिसाब से स्मार्ट रिंग खरीद सकते हैं. दूसरी भाषा में कहें तो जैसे आप बाजार से नार्मल रिंग अपने लिए चुनते हैं ठीक ऐसा ही स्मार्ट रिंग के साथ भी होता है.

कितने की आती है स्मार्ट रिंग?

स्मार्ट रिंग वैसे 1 हजार रुपये से मिलना शुरू हो जाती है लेकिन एक अच्छी कंपनी की स्मार्ट रिंग यानि जो बेहतर बैटरी सपोर्ट और फीचर्स के साथ आएं, वो आपको 3 से 5 हजार के बीच मिल जाएगी. वैसे बाजार में 10 से 20 हजार तक की स्मार्ट रिंग मौजूद हैं. बस आप ऐसा समझ लीजिए कि फीचर्स, लुक और कंपनी के हिसाब से इनकी कीमत हर गैजेट की तरह अलग-अलग होती है.   

इसमें क्या स्पेक्स मिलते हैं? 

स्मार्टवॉच की तरह स्मार्ट रिंग में आपको हार्ट रेट मॉनिटर, पल्स रेट मॉनिटर, स्लीप मॉनिटर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कांटेक्ट लैस पेमेंट आदि कई फीचर्स मिलते हैं. जितनी महंगी और प्रीमियम आपकी स्मार्ट रिंग होगी उसमें उतने अधिक फीचर्स होंगे. ब्लू कनेक्टिविटी की वजह से आप एक ऐप के जरिए अपनी सारी ट्रैकिंग ठीक स्मार्टवॉच की तरह इसमें भी देख सकते हैं. कई स्मार्ट रिंग्स बाजर में ऐसी आती है जिनसे आप अपने मोबाइल फोन को भी कंट्रोल कर सकते हैं. जैसे अलार्म सेट, कॉल रिसीव या कट आदि. अगर कुछ अच्छे स्मार्ट रिंग्स की बात करें तो इसमें Oura Smart Ring, Motiv Smart Ring और McLEAR Ring आदि शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp पर IOS यूजर्स को अब मिलेगा ये ऑप्शन, फिर और बेहतर आएगा रिजल्ट, आखिर ये है क्या?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Redmi 17C से OnePlus N6x तक, किस फोन में मिलती है बेहतर टेक्नोलॉजी?
Redmi 17C से OnePlus N6x तक, किस फोन में मिलती है बेहतर टेक्नोलॉजी?
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
AI खतरे पर अलर्ट, OpenAI से सॉफ्टबैंक तक उठी न्यूक्लियर लेवल सुरक्षा की मांग
AI खतरे पर अलर्ट, OpenAI से सॉफ्टबैंक तक उठी न्यूक्लियर लेवल सुरक्षा की मांग
OPPO F35 Series लॉन्च, 8,000mAh बैटरी से 144Hz AMOLED तक क्या है खास?
OPPO F35 Series लॉन्च, 8,000mAh बैटरी से 144Hz AMOLED तक क्या है खास?

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
Drishyam 3 BO Day 4: 'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
Embed widget