एक्सप्लोरर

Moonlighting क्या है? जिसकी वजह से चली गई कई IT प्रोफेशनल की नौकरी, जानें क्यों है मूनलाइटिंग चर्चा में!

जब कोई एंप्लॉई अपनी नियमित नौकरी के साथ चोरी-छिपे दूसरी जगह भी नौकरी या काम करता है तो उसे ‘मूनलाइटिंग’ (Moonlighting) कहा जाता है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानें

Moonlighting: मूनलाइटिंग के बारे में आईटी इंडस्ट्री में हर कोई बात कर रहा है. विप्रो, इंफोसिस, टीसीएस और कई अन्य आईटी टेक कंपनियां मूनलाइटिंग के खिलाफ हैं. इसके विपरीत, कुछ अन्य कंपनियां, जैसे स्विगी, टेक महिंद्रा को मूनलाइटिंग से कोई दिक्कत नहीं है. इस सबके बीच यह सवाल खड़ा होता है कि आखिर यह मूनलाइटिंग क्या है? आज की इस खबर में हम आपको मूनलाइटिंग के बारे में बताने जा रहे हैं. इसके साथ ही हम आपको बताएंगे कि मूनलाइटिंग इतना चर्चा का विषय क्यों बना हुआ है. आइए जानते हैं.

मूनलाइटिंग क्या है? 

जब कोई एंप्लॉई अपनी नियमित नौकरी के साथ चोरी-छिपे दूसरी जगह भी नौकरी या काम करता है तो उसे ‘मूनलाइटिंग’ (Moonlighting) कहा जाता है. अब इसका नाम मूनलाइटिंग इसलिए रखा गया, क्योंकि ज्यादातर सामान्य नौकरियों की टाइमिंग दिन में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होती है. ऐसे में, दूसरी नौकरी करने के लिए रात का समय मिलता है. रात में चांद की रोशनी होती है तो बस इसलिए ही मूनलाइटिंग.

पहले कम सैलरी वाले लोग अतिरिक्त आय के लिए ऐसा किया करते थे, लेकिन कोरोना के बाद से अच्छी सैलरी पाने वाले आईटी सेक्टर के कर्मचारी भी ऐसा कर रहे हैं. जानकारों के अनुसार, आईटी कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम की वजह से कर्मचारियों को मूनलाइटिंग का मौका मिल सका है.

MOONLIGHTING की क्यों हो रही है चर्चा?

आईटी प्रोफेशनल्स (IT professionals) के बीच मूनलाइटिंग के इस बढ़ते चलन की वजह से आईटी सेक्टर में नई बहस शुरू हो चुकी है. विप्रो (Wipro) ने मूनलाइटिंग के आरोप में अपने 300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था, जिसके बाद इस चर्चा ने जोर पकड़ा था. इसके अलावा, आईटी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) ने भी अपने कर्मचारियों को इंटरनल मेल करके मूनलाइटिंग को लेकर चेतावनी दी थी. वहीं, आईबीएम (IBM) और टीसीएस (TCS) भी मूनलाइटिंग के लिए विरोध दिखा चुके है.

इस सब की शुरुआत तब हुई जब स्विगी ने अगस्त के महीने में अपने कर्मचारियों के लिए अपनी मूनलाइटिंग पॉलिसी पेश की. पॉलिसी के तहत, कर्मचारियों को अधिक पैसा कमाने के लिए बाहरी परियोजनाओं को शुरू करने की परमिशन दी गई. ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने कहा कि मूनलाइटिंग पॉलिसी कर्मचारियों को ऑफिस के बाहर या वीकेंड्स पर अतिरिक्त काम करने की अनुमति देगी. हालांकि, स्विगी ने उल्लेख किया कि इससे फुल टाइम नौकरी में उनकी परफॉर्मेंस प्रभावित नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा, कंपनी के व्यवसाय के साथ हितों का टकराव नहीं होना चाहिए.

यह भी पढ़ें- 30 हज़ार की कीमत में सैमसंग से लेकर वनप्लस तक के ये 5जी फोन हैं दमदार, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 साल बाद Google का बड़ा Android इवेंट, इस बार क्या होगा खास?
4 साल बाद Google का बड़ा Android इवेंट, इस बार क्या होगा खास?
एक छोटी गलती और WhatsApp Account Ban! इन 4 कामों से बचें
एक छोटी गलती और WhatsApp Account Ban! इन 4 कामों से बचें
Instagram Reel को बना सकते हैं अपने फोन की रिंगटोन! ये है सबसे आसान तरीका
Instagram Reel को बना सकते हैं अपने फोन की रिंगटोन! ये है सबसे आसान तरीका
सबकुछ ठीक फिर भी SIM दिखा रहा नो सर्विस, चेक करें ये सेटिंग
सबकुछ ठीक फिर भी SIM दिखा रहा नो सर्विस, चेक करें ये सेटिंग

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget