एक्सप्लोरर

Digi Yatra: अब डिजी यात्रा से हवाई सफर होगा आसान! जानिये क्या है ये सेवा, ऐसे करें रजिस्टर

Digi Yatra: डीजी यात्रा सेवा का उद्घाटन करते हुए उड्डयन मंत्री ने कहा कि इस सेवा को प्राइवेसी और सिक्यॉरिटी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. आइए जानते हैं इस सेवा से संबंधित पूरी जानकारी.

How To Register in Digi Yatra: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस सप्ताह की शुरुआत में भारत में डिजी यात्रा सेवा शुरू की थी. सेवा का उद्देश्य चेहरे की पहचान प्रौद्योगिकी (FRT) के आधार पर हवाई अड्डों पर यात्रियों के संपर्क रहित प्रॉसेसिंग करना है. इस सुविधा का उपयोग करने के लिए यात्रियों को आधार-आधारित सत्यापन और एक सेल्फ इमेज कैप्चर का इस्तेमाल करके खुद को डिजी यात्रा ऐप पर रजिस्टर करना होगा. रजिस्टर्ड होने के बाद यात्री कागज के बिना और संपर्क रहित तरीके से समर्थित हवाई अड्डे के टर्मिनलों पर विभिन्न चेक पॉइंट्स से यात्रा कर सकेंगे.

इस सेवा का उद्घाटन करते हुए मंत्री ने कहा कि इस सेवा को प्राइवेसी और सिक्यॉरिटी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से पहचान योग्य सूचना (PII) का कोई सेंट्रल स्टोरेज नहीं है. यात्री की आईडी और यात्रा संबंधी जानकारी यात्री के स्मार्टफोन में ही एक सुरक्षित वॉलेट में जमा हो जाएगी. इसके अलावा, मंत्री ने कहा कि अपलोड किए गए डेटा में ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग किया जाएगा और उपयोग के 24 घंटे के भीतर सभी डेटा को सर्वर से हटा दिया जाएगा.

भारत में डिजी यात्रा की उपलब्धता

शुरुआत में डिजी यात्रा सेवा तीन हवाई अड्डों पर उपलब्ध होगी, जिसमें नई दिल्ली में आईजीआई हवाई अड्डा, बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा शामिल हैं. मार्च 2023 तक इस सेवा का विस्तार हैदराबाद, कोलकाता, पुणे और विजयवाड़ा के हवाई अड्डों तक किया जाएगा. धीरे-धीरे सरकार का लक्ष्य इस सेवा को देश भर के हवाई अड्डों पर उपलब्ध कराने का है. बता दें कि फिलहाल डिजी यात्रा सेवा घरेलू उड़ानों के यात्रियों के लिए ही शुरू की जा रही है. डिजी यात्रा ऐप में यात्री सेवा का उपयोग करने के लिए खुद को पंजीकृत कर सकते हैं जो कि एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइसेज पर उपलब्ध है.

भारत में डिजी यात्रा सेवा के लिए पंजीकरण कैसे करें

यदि आप नई दिल्ली, बेंगलुरु या वाराणसी से यात्रा कर रहे हैं, तो आप डिजी यात्रा सेवा का उपयोग करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करके पंजीकरण कर सकते हैं. 

1. अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन या आइफोन पर डीजी यात्रा ऐप डाउनलोड करें.
2. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए Get Started बटन पर टैप करें.
3. अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और रजिस्टर बटन पर टैप करें.
4. ऐसा करने के बाद आपके फोन पर एक ओटीपी आएगा, जिसको दिखाई देने वाली स्क्रीन पर दर्ज करें.
5. अब स्क्रीन के नीचे वॉलेट विकल्प पर टैप करें.
6. पहचान क्रेडिट विकल्पों पर टैप करें और अपना आधार सत्यापित पहचान प्रमाण पत्र अपलोड करें.
7. अब पूछे जाने पर अपनी सेल्फी अपलोड करें. नियम और शर्तों को एक्सेप्ट कर लें.

यह भी पढ़ें: ओप्पो यूजर्स के लिए खुशखबरी! इन फोन्स को दिसंबर में मिलेगा लेटेस्ट Android 13-बेस्ड अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्ट गीजर और नॉर्मल गीजर में क्या अंतर? खरीदने से पहले जानें
स्मार्ट गीजर और नॉर्मल गीजर में क्या अंतर? खरीदने से पहले जानें
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget