एक्सप्लोरर

Lungs Purifier: प्रदूषण से बचने में मदद करेगा ये दुनिया का पहला लंग्स प्यूरीफायर, समझें कैसे करता है काम

Health device: इस डिवाइस में आप किसी व्यक्ति की उम्र, आकार, जेंडर और प्रेफरेंस को सेट कर सकते हैं, बल्कि इससे व्यक्ति की फेफड़ों की क्षमता और सांस लेने की मांसपेशियों की ताकत को भी चेक कर सकते हैं.

Airofit Lungs Purifier: हेल्थ टेक्नोलॉजी पर काम करने वाली कंपनी Xplore ने Airofit Pro नाम से, दुनिया के सामने अपने पहले स्मार्ट लंग्स प्यूरीफायर को लॉन्च कर दिया है. ये (Airofit Pro ) एक तरह का रेस्पिरेटरी मसल ट्रेनिंग (RMT) डिवाइस है. जिसे एक्सप्लोर हेल्थ टेक्नोलॉजीज और एयरोफिट डेनमार्क ने मिलकर तैयार किया है. इस डिवाइस को आप स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट कर लंग्स की क्षमता और एयरफ्लो को मॉनिटर कर सकते हैं.

कीमत

कंपनी ने अपने इस प्रोडक्ट (Airofit Pro) की कीमत 34,990 रुपये रखी है. स्मार्ट लंग्स प्यूरीफायर नाम की इस डिवाइस की मदद से, इंस्पिरेटरी और एक्सपिरेटरी दोनों मसल्स को ट्रैन कर सकते हैं. ये डिवाइस डायाफ्राम और सांस लेने की अन्य मांसपेशियों को रेजिस्टेंस ट्रेनिंग के जरिये एक एक्सरसाइज की तरह काम करती है. साथ ही एयरोफिट प्रो डिवाइस, एयरफ्लो को भी एडजस्ट करने का काम करती है.

एयरोफिट प्रो डिवाइस में फीचर्स

इस डिवाइस में आप किसी व्यक्ति की उम्र, आकार, जेंडर और प्रेफरेंस को सेट कर सकते हैं, बल्कि इससे आप किसी व्यक्ति की फेफड़ों की क्षमता और सांस लेने की मांसपेशियों की ताकत को भी चेक कर सकते हैं. यह डिवाइस प्रतिदिन फेफड़ों की क्षमता की जांच कर, फेफड़ों के स्वास्थ्य में हुए बदलाव के मानकों को भी ट्रैक कर, उनकी जानकारी देती है. इस डिवाइस में आपको 17 से अधिक यूनिक ब्रीदिंग सेशन मिलते हैं, जिसमें आपको रीयल-टाइम लाइव सजेशन मिलते रहते हैं.

ऐसे होता है फायदा

इस डिवाइस के लिए होने वाली ट्रेनिंग के लिए आप मोबाइल को हैंड्स फ्री कर सीख सकते हैं. कंपनी दावा कर रही है, कि कोविड के बाद एयरोफिट यूज करने वाले रोगियों के फेफड़ों की क्षमता और श्वसन शक्ति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है. एयरोफिट डिवाइस की ट्रेनिंग से अस्थमा, अंतरिक फेफड़े की बीमारी, फेफड़ों के कैंसर, स्लीप एपनिया, एम्फिसीमा (emphysema), तपेदिक, ब्रोंकाइटिस, निमोनिया और कोविड-19 निमोनिया जैसी कई सांस और फेफड़ों की बीमारियों की ट्रैकिंग कर, उन पर काम कर सकता है.

कंपनी के अनुसार सांस की तकलीफ से आराम पाने के लिए दिन में एक या दो बार इस डिवाइस को 10 मिनट तक प्रयोग करना चाहिए, जिससे यह आपके फेफड़ों की क्षमता और श्वसन की मांसपेशियों की ताकत में सुधार कर आराम पहुंचाती है. कंपनी इसके लिए अपनी प्रीमियम सुविधाओं के साथ 90 दिन की फ्री ट्रेनिंग देती है.

यह भी पढ़ें- WhatsApp Status: चुपचाप किसी का वॉट्सऐप स्टेटस देखना हो तो अपनाएं ये टिप्स, सामने वाले को भी नहीं चलेगा पता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRAI AI Guidelines: AI से ग्राहक को नुकसान तो टेलीकॉम कंपनियां जिम्मेदार, ट्राई का बड़ा फैसला
AI से ग्राहक को नुकसान तो टेलीकॉम कंपनियां जिम्मेदार, ट्राई का बड़ा फैसला
Immersion Rod Technology : छोटी सी रॉड मिनटों में गर्म कर देती है पानी, जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
छोटी सी रॉड मिनटों में गर्म कर देती है पानी, जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Printer Buying Tips: प्रिंटर खरीदने का प्लान है तो खरीदने से पहले, ये 3 चीजें चेक कर लें
प्रिंटर खरीदने का प्लान है तो खरीदने से पहले, ये 3 चीजें चेक कर लें
Lava Smartphone Price Hike : Lava के फोन खरीदने से पहले देख लें कैलेंडर, इस तारीख से 3,000 तक बढ़ेंगे दाम
Lava के फोन खरीदने से पहले देख लें कैलेंडर, इस तारीख से 3,000 तक बढ़ेंगे दाम

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget