एक्सप्लोरर

YouTube पर होना है वायरल? जानिए वीडियो पोस्ट करने का सबसे सही समय

आज की डिजिटल दुनिया में YouTube सिर्फ एक वीडियो प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि एक करियर और ब्रांड बनाने का जरिया बन चुका है. हर दिन लाखों वीडियो अपलोड होते हैं लेकिन उनमें से कुछ ही वीडियो वायरल हो पाते हैं.

Youtube: आज की डिजिटल दुनिया में YouTube सिर्फ एक वीडियो प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि एक करियर और ब्रांड बनाने का जरिया बन चुका है. हर दिन लाखों वीडियो अपलोड होते हैं लेकिन उनमें से कुछ ही वीडियो वायरल हो पाते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि किसी वीडियो के वायरल होने के पीछे सिर्फ कंटेंट ही नहीं बल्कि वीडियो पोस्ट करने का सही समय भी एक अहम कारण होता है?

अगर आप भी YouTube पर तेजी से ग्रो करना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपके वीडियो लाखों लोगों तक पहुंचे, तो आपको ये जानना ज़रूरी है कि कब वीडियो अपलोड करना सबसे फायदेमंद होता है.

सही समय का महत्व

YouTube पर जब आप कोई वीडियो डालते हैं, तो शुरुआती कुछ घंटे बेहद क्रिटिकल होते हैं. इसी दौरान अगर ज्यादा लोग वीडियो देखते हैं, लाइक और कमेंट करते हैं, तो यूट्यूब का एल्गोरिदम उसे प्रमोट करने लगता है. यही वीडियो को वायरल बनाने की पहली सीढ़ी होती है.

रिसर्च क्या कहती है?

दुनियाभर के यूट्यूब एक्सपर्ट्स और डेटा एनालिस्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वीकडेज़ (सोमवार से शुक्रवार) और वीकेंड (शनिवार, रविवार) पर अलग-अलग टाइम्स बेहतर रिजल्ट देते हैं.

सोमवार से शुक्रवार

दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक, ऑफिस और स्कूल के बाद लोग फ्री होते हैं और यूट्यूब ब्राउज़ करते हैं.

शाम 7 से रात 9 बजे के बीच, यह सबसे पॉपुलर टाइम होता है जब अधिकतम लोग YouTube पर एक्टिव होते हैं.

शनिवार और रविवार

सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक – लोग वीकेंड पर देर से उठते हैं और फ्री टाइम में YouTube देखते हैं. शाम 6 से रात 9 बजे तक – वीकेंड एंटरटेनमेंट पीक टाइम.

मोबाइल यूजर्स का ध्यान रखें

आज के समय में 70% से ज़्यादा YouTube व्यूज मोबाइल से आते हैं. इसलिए जब आप वीडियो पोस्ट करते हैं, तो लोगों की मोबाइल एक्सेसिबिलिटी और उनके फ्री टाइम को ध्यान में रखना ज़रूरी है. ऑफिस लंच टाइम (1 से 2 बजे) और कम्यूट टाइम (शाम 5 से 7 बजे) भी अच्छा समय माना जाता है.

कौन सा समय आपके लिए सही है?

हर चैनल का ऑडियंस अलग होता है. इसलिए जरूरी है कि आप अपने YouTube Analytics को चेक करें. इसमें आपको पता चलेगा कि आपके दर्शक किस दिन और किस समय सबसे ज्यादा एक्टिव होते हैं.

कुछ प्रो टिप्स

  • वीडियो को शेड्यूल करें ताकि तय समय पर पोस्ट हो.
  • थंबनेल और टाइटल आकर्षक बनाएं, ताकि क्लिक रेट बढ़े.
  • पोस्ट करने के बाद पहले घंटे में खुद भी एंगेजमेंट बढ़ाएं कमेंट करें, शेयर करें.
  • वीडियो प्रमोशन सोशल मीडिया पर भी करें.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp में जल्द आएगा नया AI फीचर! बिना पढ़े मैसेज की दे देगा पूरी जानकारी, कौन कर सकता है इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?
क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?
सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा
सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget