एक्सप्लोरर

WhatsApp में जल्द आएगा नया AI फीचर! बिना पढ़े मैसेज की दे देगा पूरी जानकारी, कौन कर सकता है इस्तेमाल

WhatsApp ने एक नया फीचर टेस्ट करना शुरू कर दिया है जिससे यूजर्स को बिना सभी मैसेज पढ़े ही उनकी झलक मिल सकेगी. यह काम करेगा Meta AI के जरिए.

Whatsapp AI Feature: WhatsApp ने एक नया फीचर टेस्ट करना शुरू कर दिया है जिससे यूजर्स को बिना सभी मैसेज पढ़े ही उनकी झलक मिल सकेगी. यह काम करेगा Meta AI के जरिए. WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर फिलहाल एंड्रॉइड के बीटा वर्जन 2.25.18.18 में जारी किया गया है जिसे Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है.

क्या है नया फीचर?

Meta AI अब WhatsApp पर अनरीड यानी बिना पढ़े मैसेज का सारांश (Summary) तैयार करेगा. इस फीचर का फायदा यह होगा कि अगर आप किसी चैट में कई मैसेज मिस कर गए हैं तो एक बटन दबाते ही आपको पूरे मैसेज का सार मिल जाएगा, वह भी बिना कोई मैसेज खोले.

कैसे करेगा काम?

बीटा टेस्टर्स इस सुविधा का इस्तेमाल ‘Private Processing’ नाम की सेटिंग को ऑन करके कर सकते हैं. एक बार यह ऑन हो जाने पर जब भी किसी चैट में कई अनरीड मैसेज होंगे तो यूजर को एक खास बटन दिखाई देगा. उस पर टैप करते ही Meta AI उन मैसेज का सारांश बना देगा.

डेटा रहेगा पूरी तरह प्राइवेट

WhatsApp का कहना है कि यह पूरा प्रोसेस ‘Private Processing’ के तहत होता है, जिसमें डेटा न तो WhatsApp सर्वर पर जाता है और न ही Meta के पास पहुंचता है. मतलब आपकी पर्सनल जानकारी पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रहती है. यहां तक कि Meta भी यह नहीं जान सकता कि यूजर ने क्या रिक्वेस्ट किया.

Optional है ये फीचर

अगर आप AI की मदद नहीं लेना चाहते तो इसे बंद भी कर सकते हैं. यह पूरी तरह यूजर की मर्जी पर निर्भर करता है. Meta एक और AI फीचर पर भी काम कर रहा है, जिसका नाम है Writing Help. इस फीचर से यूजर्स अपने मैसेज को दोबारा लिख सकते हैं, उसका टोन बदल सकते हैं और उसे ज्यादा स्पष्ट बना सकते हैं. यह खासकर प्रोफेशनल या संवेदनशील बातचीत में काम आ सकता है.

स्टेटस में भी नया बदलाव

हाल ही में WhatsApp ने स्टेटस सेक्शन को भी अपडेट किया है. अब यूजर्स अपने फोटो या वीडियो स्टेटस में म्यूजिक, स्टीकर्स और दूसरे इफेक्ट्स जोड़ सकते हैं ठीक वैसे ही जैसे Instagram Stories में होता है. WhatsApp का यह नया Meta AI फीचर उन लोगों के लिए खास हो सकता है जो ढेर सारे मैसेज से परेशान हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें:

ईरान के पास कौन-कौन से हथियार हैं जिनसे वो इज़राइल पर पलटवार कर सकता है? ड्रोन्स, मिसाइल या न्यूक्लियर बम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget