एक्सप्लोरर

Vivo X90 सीरीज भारत में हुई लॉन्च, शानदार कैमरा तलाश रहे लोगों की आई मौज!

Vivo X90 Series Launch : वीवो ने Vivo X90 को भारतीय मार्केट में उतार दिया है. सीरीज को चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है. आइए इसकी कीमत और फीचर्स जानते हैं.

Vivo X90 Series : वीवो X90 सीरीज भारत में लॉन्च हो चुकी है. कंपनी ने नई सीरीज के तहत वीवो के दो स्मार्टफोन को लॉन्च किए हैं, जिसमें वीवो X90 और वीवो X90 प्रो शामिल हैं. कंपनी ने लॉन्चिंग इवेंट को लाइव स्ट्रीम भी किया था. कंपनी इस सीरीज को पहले ही चीनी मार्केट में उतार चुकी है. चीन में कंपनी ने वीवो X90, वीवो X90 प्रो और वीवो X90 प्रो प्लस सहित तीन वेरिएंट लॉन्च किए थे. यह सीरीज खास तौर पर उन लोगों को काफी पसंद आयेगी, जो बढ़िया कैमरा फोन की तलाश कर रहे हैं. आइए खबर में फोन के फीचर्स और कीमत जानते हैं.

Vivo X90 के फीचर्स 

  • डिस्प्ले : 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले
  • प्रोसेसर : मीडियाटेक डायमेंसिटी 9200 चिपसेट
  • बैटरी : 4870mAh
  • चार्जिंग सपोर्ट : 120W ड्यूल फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट 
  • रैम और स्टोरेज : 12GB LPDDR5 रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज

Vivo X90 में फ्रंट में पंच होल कटआउट दिया गया है,  जिसमें सेल्फी कैमरा फिट है. फोन की शानदार डिस्प्ले एचडीआर10+ तकनीक को सपोर्ट करती है, जो व्यूइंग एक्सपीरियंस को और शानदार बना देता है. 

वीवो X90 कैमरा सेटअप

वीवो X90 में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.75 अपर्चर वाला 50MP IMX866 प्राइमरी सेंसर, OIS, EIS और LED फ्लैश, f/2.0 अपर्चर और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 12MP का पोर्ट्रेट सेंसर और f/2.0 अपर्चर के साथ 12MP का अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल है. इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f / 2.45 के साथ फ्रंट में 32MP का स्नैपर भी है.

Vivo X90 Pro के फीचर्स 

  • प्रोसेसर : मीडियाटेक डायमेंसिटी 9200 चिपसेट
  • बैटरी : 4870mAh
  • चार्जिंग सपोर्ट : 120W ड्यूल फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट 
  • रैम और स्टोरेज : 12GB LPDDR5 रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज

दूसरी ओर, X90 प्रो, अपने 2K रिज़ॉल्यूशन और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ X90 से एक पायदान ऊपर है. इसमें 452 PPI, 2160Hz PWM, HDR10+ और 300Hz टच सैंपलिंग रेट भी है जो आपको और बेहतर डिस्प्ले ऑफर करता है. 

X90 प्रो कैमरा सेटअप 

X90 प्रो में f/1.6 अपर्चर और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP पोर्ट्रेट सेंसर, f/1.75 अपर्चर, OIS, EIS और LED फ्लैश के साथ 50MP IMX866 प्राइमरी सेंसर और f/2.0 अपर्चर के साथ 12MP अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए फ्रंट में 32MP का स्नैपर है.

Vivo X90 Series की उपलब्धता

वीवो एक्स90 सीरीज की फॉक्स-लेदर फिनिश के साथ ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया गया है. Vivo X90 प्रो के 12GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 84,999 रुपये है. वहीं, Vivo X90 की कीमत सेम वैरिएंट के लिए 58,999 रुपये है. फोन की प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है. हालांकि, सेल 05 मई से शुरू होगी.

इस महीने मार्केट में कई दमदार स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं, जो आपकी पसंद बन सकते हैं. लिस्ट में कई बड़ी कंपनियों के फोन शामिल हैं. आप यहां दिए गए लिंक पर क्लिक कर सभी की डिटेल जान सकते हैं.

यह भी पढ़ें - Xiaomi 13 Ultra से से लेकर Vivo के फ्लिप और फिल्डेबल फोन तक, इस हफ्ते लॉन्च हुए ये स्मार्टफोन्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तकनीक पर काम करता है एथेनॉल चूल्हा, 1 घंटा चलाने पर कितना आएगा खर्च?
किस तकनीक पर काम करता है एथेनॉल चूल्हा, 1 घंटा चलाने पर कितना आएगा खर्च?
Wi-Fi और Bluetooth के दौर में भी TV Remote में Infrared क्यों इस्तेमाल होती है? जानिए क्या है वजह
Wi-Fi और Bluetooth के दौर में भी TV Remote में Infrared क्यों इस्तेमाल होती है? जानिए क्या है वजह
कीमत बढ़ने का डर या कुछ और? Galaxy S26 को जमकर खरीद रहे हैं लोग, दोगुना हो गई बिक्री
कीमत बढ़ने का डर या कुछ और? Galaxy S26 को जमकर खरीद रहे हैं लोग, दोगुना हो गई बिक्री
जैमर से कैसे बंद हो जाता है इंटरनेट? जानिए कैसे करता है काम और क्या है उपाय
जैमर से कैसे बंद हो जाता है इंटरनेट? जानिए कैसे करता है काम और क्या है उपाय

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget