एक्सप्लोरर

Vivo V40 और OnePlus Nord 4 स्मार्टफोन में क्या है अंतर? दोनों में मिलता है एक जैसा प्रोसेसर

Vivo V40 Vs OnePlus Nord 4: विवो ने अपने वी40 स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट्स में उतारा है. इसमें कंपनी 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये रखी है.

Vivo V40 Vs OnePlus Nord 4: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी विवो ने हालही में अपना एक नया लेटेस्ट स्मार्टफोन विवो वी40 सीरीज को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज में कंपनी विवो वी40 और वी40 प्रो जैसे दो स्मार्टफोन्स उतारे हैं. वहीं ये स्मार्टफोन बाजार में पहले से मौजूद वनप्लस नॉर्ड 4 को कड़ा मुकाबला देते हैं. आइए जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन्स में कितना अंतर है.

Vivo V40 Vs OnePlus Nord 4: कीमत में अंतर

आपको बता दें कि विवो ने अपने वी40 स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट्स में उतारा है. इसमें कंपनी 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये रखी है. इसके अलावा इसके 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये है. वहीं स्मार्टफोन के 12GB+512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये रखी गई है.

वहीं दूसरी तरफ OnePlus Nord 4 के कीमतों की बात करें तो इस स्मार्टफोन के बाजार में तीन वेरिएंट्स मौजूद हैं. स्मार्टफोन के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है. वहीं इसके 8GB+256GB वेरिएंट और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत क्रमश: 32,999 रुपये और 35,999 रुपये रखी है.

Vivo V40 Vs OnePlus Nord 4: फीचर्स

अब इन स्मार्टफोन्स के फीचर्स में अंतर देखें तो Vivo V40 में कंपनी ने 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले उपलब्ध कराया है. वहीं ये स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है. इसके अलावा ये स्मार्टफोन 8 और 12 जीबी रैम के साथ आता है. वहीं इसमें 128, 256 और 512 जीबी की स्टोरेज मिल जाती है.

कैमरा के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा दिया हुआ है. सेल्फी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है. ये स्मार्टफोन 5500 एमएएच की बैटरी के साथ आता है जो 80 वाट के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है.

वहीं अब  वनप्लस नोर्ड 4 स्मार्टफोन की बात करें तो इस फोन में 6.7 इंच ProXDR एमोलेड, 2772 × 1240 पिक्सल डिस्प्ले दिया हुआ है. ये फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है. साथ ही ये फोन 8 और 12 जीबी रैम के साथ आता है. वहीं स्मार्टफोन 128 और 256 जीबी स्टोरेज के साथ उपलब्ध है.

कैमरा के लिए स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का डेप्थ एंगल और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया हुआ है. बैटरी के लिए स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बैटरी है जो 100 वाट के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है.

कलर ऑप्शन

विवो के नए और लेटेस्ट स्मार्टफोन V40 को कंपनी ने Titanium Grey, Lotus Purple और Ganges Blue जैसे तीन रंगों में उतारा गया है. वहीं दूसरी तरफ OnePlus Nord 4 बाजार में Obsidian Midnight, Oasis Green और Mercurial Silver जैसे तीन रंगों में बाजार में धूम मचा रहा है.

यह भी पढ़ें:

Realme 13 4G: पानी गिरने पर भी नहीं खराब होगा डिस्प्ले, Realme ने उतारा अपना नया स्मार्टफोन, 5000mAh की है बैटरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 अक्टूबर से हर मैसेज पर 14 पैसे लेगा WhatsApp, जानें किस पर होगा लागू?
1 अक्टूबर से हर मैसेज पर 14 पैसे लेगा WhatsApp, जानें किस पर होगा लागू?
क्या फोल्डेबल फोन ले सकते हैं टैबलेट की जगह, जानें किसके लिए सही ऑप्शन?
क्या फोल्डेबल फोन ले सकते हैं टैबलेट की जगह, जानें किसके लिए सही ऑप्शन?
Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर
ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर
राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, BJP के इन विधायकों पर नजर
राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, जानें प्लान
ट्रंप ने लॉन्च किया US का AI चैटबॉट, अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों से अलग दे रहा जवाब
ट्रंप ने लॉन्च किया US का AI चैटबॉट, अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों से अलग दे रहा जवाब
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
किस तरह का संगीत सुनता था अकबर, कैसे बहलाता था अपना मन?
किस तरह का संगीत सुनता था अकबर, कैसे बहलाता था अपना मन?
Embed widget