एक्सप्लोरर

Vivo T3 Ultra और Realme GT 6T में कौन है ज्यादा बेहतर, यहां जानें फुल कंपैरिजन

Vivo T3 Ultra Vs Realme GT 6T: Vivo ने सितंबर में ही अपना प्रीमियम स्मार्टफोन टी3 अल्ट्रा को मार्केट में लॉन्च किया था. फोन में एमोलेड डिस्प्ले के साथ ही पावरफुल प्रोसेसर भी मिल जाता है.

Vivo T3 Ultra Vs Realme GT 6T: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने सितंबर में ही अपना प्रीमियम स्मार्टफोन टी3 अल्ट्रा को मार्केट में लॉन्च किया था. फोन में एमोलेड डिस्प्ले के साथ ही पावरफुल प्रोसेसर भी मिल जाता है. इसी रेंज में रियलमी जीटी 6टी स्मार्टफोन भी आता है जिसे माना जाता है कि ये वीवो टी3 अल्ट्रा को कड़ी टक्कर देता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन सा स्मार्टफोन ज्यादा बेहतर है.

Vivo T3 Ultra vs Realme GT 6T: डिस्प्ले

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Vivo T3 Ultra में 6.78 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले उपलब्ध कराया गया है. ये डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. वहीं, दूसरी ओर Realme GT 6T में कंपनी ने LTPO AMOLED डिस्प्ले प्रदान कराया है. हालांकि डिस्प्ले भी 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है.

दोनों फोन Android 14 पर बेस्ड UI पर कार्य करते हैं. Vivo T3 Ultra Funtouch OS 14 और Realme GT 6T Realme UI 5.0 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आते हैं. 

Vivo T3 Ultra vs Realme GT 6T: प्रोसेसर

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस की बात करें तो Vivo T3 Ultra में Mediatek Dimensity 9200+ चिपसेट वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 12GB रैम के साथ 256GB का स्टोरेज विकल्प भी मिल जाता है. वहीं, दूसरी तरफ Realme GT 6T में भी 4nm प्रोसेसर पर बना चिपसेट है. फोन में Qualcomm का Snapdragon 7+ Gen 3 SoC प्रोसेसर दिया गया है. ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 732 GPU दिया हुआ है. वहीं ये फोन 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है.

Vivo T3 Ultra vs Realme GT 6T: कैमरा

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo T3 Ultra में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया हुआ है. इसमें 50 मेगापिक्सल का PDAF मेन सेंसर दिया गया है. इसके साथ ही इसमें एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा उपलब्ध कराया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. रियर और फ्रंट दोनों में 4K पर वीडियो शूट का विकल्प मिलता है.

वहीं, दूसरी ओर Realme GT 6T में 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया हुआ है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

Vivo T3 Ultra vs Realme GT 6T: बैटरी

पावर के लिए Vivo और Realme दोनों ही स्मार्टफोन्स में 5,500mAh की दमदार बैटरी उपलब्ध कराई गई है. लेकिन T3 Ultra में 80W का वायर्ड चार्जिंग तो वहीं GT 6T में 120W का वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.

Vivo T3 Ultra vs Realme GT 6T: कीमत

कीमतों पर नजर डालें तो Vivo T3 Ultra के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 31,999 रुपये रखी गई है. वहीं इसके 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये तय की गई है.

दूसरी तरफ, Realme GT 6T के 8GB+128GB स्‍टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 30,999 रुपये रखी गई है. साथ ही इसे 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये तय की गई है. इन दोनों स्मार्टफोन्स को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही जगहों पर खरीदा जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

कैसे काम करता है Money Trasfer Scam! जानें क्या हैं बचने के उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या ऐप से बंद हो सकता है सड़क पर चलता इलेक्ट्रिक रिक्शा? जानें क्या है BAT-BMS का मामला
क्या ऐप से बंद हो सकता है सड़क पर चलता इलेक्ट्रिक रिक्शा? जानें क्या है BAT-BMS का मामला
इसी महीने रिटायर हो रहे हैं Fathre Of Internet, जानिए Vinton Cerf ने कैसे शुरू किया था इंटरनेट?
इसी महीने रिटायर हो रहे हैं Fathre Of Internet, जानिए Vinton Cerf ने कैसे शुरू किया था इंटरनेट?
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
ग्राहकों की जेब पर पड़ी एक और मार, नथिंग, वीवो और रियलमी ने महंगे कर दिए अपने फोन, इतने बढ़ गए दाम
ग्राहकों की जेब पर पड़ी एक और मार, नथिंग, वीवो और रियलमी ने महंगे कर दिए अपने फोन, इतने बढ़ गए दाम

वीडियोज

बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगी वोटिंग
राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगी वोटिंग
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Collection Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा

Embed widget