एक्सप्लोरर

Vivo T3 5G भारत में हुआ लॉन्च, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग वाला सस्ता फोन

Vivo T3 5G: वीवो ने भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है. इस स्मार्टफोन की कीमत मिडरेंज सेगमेंट में है, लेकिन कंपनी ने इसमें बहुत सारे खास कैमरा फीचर्स और शानदार क्वालिटी वाली स्क्रीन दी है.

Vivo: वीवो ने भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसका नाम Vivo T3 5G है. इस फोन की चर्चा पिछले कई हफ्तों से सोशल मीडिया पर चल रही है, लेकिन अब आखिरकार कंपनी ने अपने इस फोन को लॉन्च कर दिया है. इस फोन को मिडरेंज प्राइस सेगमेंट में लॉन्च किया गया है. 

वीवो का नया स्मार्टफोन लॉन्च

आइए हम आपको इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं. इस फोन को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है. पहला वेरिएंट 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 19,999 रुपये है. इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 21,999 रुपये है.

इस फोन की पहली सेल 27 मार्च को फ्लिपकार्ट और वीवो की आधिकारिक वेबसाइट पर होगी. एसबीआई और एचडीएफसी बैंक से पेमेंट करके इस फोन को खरीदने वाले यूज़र्स को 2000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जाएगा. इसके अलावा यूज़र्स को इस फोन पर 2000 रुपय का एक्सचेंज बोनस और तीन महीने की नो कॉस्ट ईएमआई का ऑफर भी दिया जा रहा है. इस फोन को कंपनी ने कॉसमिक ब्लू एंड क्रिस्टल फ्लैक समेत दो कलक ऑप्शन्स में लॉन्च किया है.

इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स

इस वीवो फोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.67 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. कंपनी ने इस फोन में प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 7200 5G चिपसेट का इस्तेमाल किया है.

इस फोन के पिछले हिस्से में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन कैमरा OIS सपोर्ट वाले 50MP Sony IMX822 सेंसर के साथ आता है, जो कई खास कैमरा फीचर्स के साथ-साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, 2x प्रोट्रेट ज़ूम और सुपर नाइट मोड के साथ आता है. इस फोन में 2MP का एक बुके लेंस और एक फ्लिकर भी मौजूद है. इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की सुविधा के लिए 16MP का एक फ्रंट कैमरा दिया गया है. 

इन सबके अलावा इस फोन में कंपनी ने बैटरी सेटअप का भी खास ख्याल रखा है. इस फोन में यूज़र्स को 5000mAh की बैटरी और 44W की फ्लैशचार्ज टेक्नोलॉजी वाला फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है. यह फोन Android 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 ओएस पर चलता है.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp में जल्द आएगा ट्रांसक्राइब वॉयस नोट फीचर, अलग अंदाज में मैसेज पढ़ पाएंगे यूजर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
रजनीकांत की 'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन, 2 बड़े रिकॉर्ड भी किए नाम
'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
Embed widget