एक्सप्लोरर

WhatsApp में जल्द आएगा ट्रांसक्राइब वॉयस नोट फीचर, अलग अंदाज में मैसेज पढ़ पाएंगे यूजर्स

WhatsApp Transcribe: व्हाट्सऐप ने ट्रांसक्राइब वॉयस नोट फीचर का बीटा वर्ज़न पेश किया है. आइए हम आपको इस फीचर के बारे में बताते हैं.

WhatsApp: व्हाट्सऐप आय दिन किसी ना किसी नए फीचर पर काम करता रहता है. इस बार भी व्हाट्सऐप ने एक बेहद कमाल के फीचर को पेश किया है. इस फीचर की मदद से आप किसी भी वॉयस मैसेज को प्ले किए बिना भी जान पाएंगे कि सामने वाले व्यक्ति ने आपको क्या मैसेज भेजा है.

दरअसल व्हाट्सऐप के इस फीचर का नाम ट्रांसक्राइब फीचर है. इस फीचर के जरिए यूज़र्स अपने फोन में रिसीव किए गए किसी भी वॉयस मैसेज या अपने फोन से किसी को सेंड किए गए वॉयस मैसेज को टेक्स्ट फॉर्म में देख और पढ़ पाएंगे. 

व्हाट्सऐप का नया फीचर

इसका मतलब है कि आप अपने फोन में वॉयस मैसेज रिकॉर्ड करेंगे और ट्रांसक्राइब फीचर उसी मैसेज को टेक्स्ट नोट में बदल देगा. इससे यूज़र्स वॉयस नोट को सुने बिना भी मैसेज जान पाएंगे. इस फीचर से उन लोगों को खास फायदा होगा, जो किसी मीटिंग या किसी जरूरी काम करने के दौरान वॉयस चैटिंग करते हैं.

ऐसी परिस्तिथियों में यूज़र्स वॉयस मैसेज सेंड और रिसीव करके भी उसे टेक्स्ट फॉर्म में पढ़ पाएंगे. इस फीचर को व्हाट्सऐप के तमाम फीचर्स का अपडेट देने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने स्पॉट किया है. व्हाट्सऐप का यह नया फीचर Android 2.24.7.8 के बीटा वर्ज़न पर रिलीज़ किया गया है.

एप्पल डिवाइस में पहले से मौजूद फीचर

फिलहाल, यह फीचर टेस्टिंग मोड में है और कुछ चुनिंदा बीटा यूज़र्स के लिए पेश किया गयया है. इस फीचर का नाम ट्रांसक्राइब वॉयस नोट फीचर है. WABetaInfo ने इस नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किसी के वॉयस मैसेज के साथ उसमें बोली गई बात अपने-आप टेक्स्ट फॉर्म में लिखी हुई दिख रही है.

व्हाट्सऐप आने वाले समय में अपने तमाम एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए इस फीचर को रोलआउट करना शुरू करेगा. इस अपडेट का साइज 150MB है. व्हाट्सऐप का यह फीचर ऑन-डिवाइस स्पीच रिकॉग्निशन पर काम करेगा. आपको बता दें कि कंपनी ने आईओएस यानी एप्पल कंपनी के डिवाइस के लिए इस फीचर को मई 2023 में ही लॉन्च कर दिया था, लेकिन एंड्रॉयड डिवाइस के लिए कंपनी ने अब इस फीचर को रोलआउट करने का फैसला किया है. अब देखना होगा कि एंड्रॉयड फोन में व्हाट्सऐप यूज़ करने वाले आम यूज़र्स को व्हाट्सऐप का यह खास फीचर कब मिलता है.

यह भी पढ़ें:

भारतीय अंतरिक्ष का इतिहास: साइकिल पर सैटेलाइट ढोने से लेकर सौर मिशन तक की पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
रजनीकांत की 'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन, 2 बड़े रिकॉर्ड भी किए नाम
'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
Embed widget