एक्सप्लोरर

विराट कोहली किस मशीन के साथ दिखे कि लोग कहने लगे- अब क्रिकेट छोड़कर बाबा बनोगे

विराट कोहली की जाप मशीन वाली तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के मजेदार रिएक्शन आने लगे। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "विराट अब ‘रन मशीन’ से ‘जाप मशीन’ पर आ गए हैं!"

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अगले ही दिन विराट कोहली एक अलग ही अवतार में नजर आए. फैंस हैरान रह गए जब विराट को वृंदावन में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक धार्मिक आश्रम में देखा गया. दोनों श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचे थे, जहां उन्होंने आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया.

लेकिन असली चर्चा तब शुरू हुई जब आश्रम से निकलते वक्त विराट को एक जाप गिनने वाली मशीन (Jaap Counter Machine) के साथ देखा गया. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो गईं और लोगों ने मजाक में कहना शुरू कर दिया कि अब क्रिकेट छोड़कर बाबा बनोगे क्या, विराट?. 

क्या है इस खास गैजेट का नाम?

जिस मशीन को विराट कोहली इस्तेमाल करते दिखे, उसे आम भाषा में डिजिटल जाप काउंटर कहा जाता है. ये कोई बड़ी या महंगी चीज़ नहीं है, बल्कि एक सिंपल सा गैजेट है जो मंत्रों की गिनती करने में मदद करता है. पहले जहां लोग माला से गिनती करते थे, वहीं अब इस छोटे से डिजिटल यंत्र की मदद ली जा रही है.

कितना सस्ता है ये?
अगर आप सोच रहे हैं कि विराट जैसा बड़ा सितारा जो चीज़ इस्तेमाल कर रहा है वो महंगी होगी, तो आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मशीन की कीमत सिर्फ 80 रुपये है (ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स जैसे फ्लिपकार्ट पर). वहीं, बाजार में ये और भी कम दाम में मिल जाती है. यानी इसकी कीमत किसी साधारण एलईडी बल्ब से भी कम है. 

कैसे करता है ये काम?

इस डिजिटल जाप मशीन में एक छोटा-सा डिस्प्ले स्क्रीन होता है, जो मंत्रों की गिनती दिखाता है. साथ में एक बटन होता है, जिसे हर बार दबाने पर गिनती एक नंबर आगे बढ़ जाती है. जैसे ही आप एक मंत्र बोलते हैं, बटन दबा दें और इस तरह मंत्रों की सही-सही गिनती होती रहती है. इसे उंगली में पहनने जैसा डिज़ाइन किया गया है, जिससे इसे इस्तेमाल करना और भी आसान हो जाता है.

 फैंस के मजेदार रिएक्शन

विराट कोहली की जाप मशीन वाली तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के मजेदार रिएक्शन आने लगे. एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, विराट अब ‘रन मशीन’ से ‘जाप मशीन’ पर आ गए हैं. तो वहीं दूसरे ने कहा, 'अब कोहली मैदान में नहीं, ध्यान में दिखेंगे!' कुछ लोगों ने तो मजाक किया, जबकि कई फैंस ने उनके इस आध्यात्मिक रूप की सराहना भी की. लोगों का कहना है कि शायद ये विराट के जीवन का एक नया अध्याय है, एक शांत और आध्यात्मिक सफर की शुरुआत.

 

क्रिकेट से दूरी, आध्यात्म से नजदीकी

विराट ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सबको चौंका दिया. उन्होंने भारत के लिए 123 टेस्ट मैच खेले, 9230 रन बनाए और 30 शतक लगाए. बतौर कप्तान उन्होंने 68 टेस्ट में से 40 में जीत दिलाई, जो अब तक किसी भी भारतीय कप्तान की सबसे बड़ी उपलब्धि है.

पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा कि विराट शारीरिक रूप से तो पूरी तरह फिट थे, लेकिन मानसिक रूप से थक चुके थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?
वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget