एक्सप्लोरर

अगर आपको भी चाहिए 000000 जैसा लग्जरी नंबर... तो जान लें ये स्पेशल नंबर कैसे मिलते हैं

सभी टेलीकम्युनिकेशन कंपनी वीआईपी नंबर की सुविधा नहीं देती लेकिन, कुछ कंपनियां हैं जो लोगों को इस तरह की सुविधा मुहैया कराती हैं. BSNL वीआईपी नंबरों के लिए नीलामी कराती है.

VIP Mobile Number: सड़कों पर जब आप बाहर निकलते हैं तो आपने सड़क किनारे लगे बड़े-बड़े बैनरो में यूनिक या अलग से मोबाइल नंबर जरूर देखें होंगे. इन मोबाइल नंबर की संख्या आमतौर पर मिलने वाले मोबाइल नंबर से अलग होती है. कई नंबर तो ऐसे होते हैं जो हमे देखते ही याद हो जाते हैं. कई बड़ी कंपनियों और लोगों के मोबाइल नंबर भी यूनिक या वीआईपी होते हैं. VIP नंबर वो होते हैं जिनमें एक ही नंबर कई बार रिपीट होता है.

वीआईपी मोबाइल नंबर भला कौन नहीं रखना चाहता. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि ये नंबर कैसे मिलते हैं और इसके लिए क्या कुछ करना पड़ता है. आज इस लेख के माध्यम से हम आपको यही जानकारी देंगे कि आखिर कैसे आप एक वीआईपी नंबर ले सकते हैं और इसका तरीका क्या है.

ऐसे लें सकते हैं BSNL का VIP नंबर

सभी टेलीकम्युनिकेशन कंपनी वीआईपी नंबर की सुविधा नहीं देती लेकिन, कुछ कंपनियां हैं जो लोगों को इस तरह की सुविधा मुहैया कराती हैं. अगर आप बीएसएनएल का वीआईपी नंबर लेना चाहते हैं तो इसके लिए कंपनी नंबरों की नीलामी करती है. यानी बीएसएनएल का नंबर लेने के लिए आपको ऑक्शन में शामिल होना होगा. इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

VI-Airtel-Jio का ऐसे मिलता है VIP नंबर

-Vodafone-idea (VI) ने कुछ समय पहले ही अपने कस्टमर के लिए फैंसी, कस्टमाइज, वीआईपी नंबर की डोरस्टेप डिलीवरी शुरू की थी. आप अपनी जन्मतिथि या किसी अन्य तिथि के आधार पर स्पेशल नंबर चुन सकते हैं. वीआईपी सुविधा का उपयोग पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों ही कस्टमर कर सकते हैं. वीआईपी नंबर लेने के लिए आप वोडाफोन के रिटेल आउटलेट पर जा सकते हैं.

-एयरटेल का वीआईपी नंबर खरीदने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट (https:/www.airtel.in/myplan-infinity/submit-form) पर जाना होगा. यहां आपको न्यू कनेक्शन पर क्लिक करना होगा और पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी. फॉर्म सबमिट करने के बाद अगर केवाईसी सही पाई जाती है तो आपको नंबर मिल जाएगा. आप चाहे तो एयरटेल थैंक्स एप के जरिए भी नंबर पाने के लिए ऑक्शन में हिस्सा ले सकते हैं.

-अगर आप जियो का पसंदीदा नंबर लेना चाहते हैं तो इसका आसान तरीका ये है कि आप पहले पोस्टपेड सिम ले लीजिए, फिर इसे प्रीपेड में 3 महीने बाद बदल लीजिए. जीयो पोस्टपेड सर्विस में पसंदीदा नंबर चुनने का ऑप्शन देता है.

इस वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं

अगर आपको 1111, या 4444 या 0000 जैसे वीआईपी नंबर खरीदने हैं तो आप अमीना बाजार वेबसाइट पर जाकर भी खरीद सकते हैं. वेबसाइट में जाने पर आपको अलग-अलग कैटेगरी मिलेगी जहां आप अपने अनुसार नंबर चुन सकते हैं. इस वेबसाइट पर आपको दो तरह के नंबर देखने को मिलेंगे जिसमें पहला आरटीपी (RTP) और दूसरा नॉन आरटीपी (Non RTP). इनका मतलब ये है कि आप आरटीपी वाले नंबर को पोर्ट कर सकते हैं जबकि नॉन आरटीपी का मतलब है कि आप नंबर को पोर्ट नहीं कर सकते. 

सुरक्षित तरीका ये है 

किसी भी वीआईपी नंबर को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो सबसे अच्छा और सुरक्षित तरीका ये है कि आप उस ऑपरेटर के रिटेल आउटलेट पर चले जाइए जिसका आपको नंबर खरीदना हैं. किसी भी वेबसाइट से नंबर खरीदने या उस पर विश्वास करने से पहले उससे संबंधित जानकारी जरूर प्राप्त कर लें. जल्दबाजी और लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है.

यह भी पढ़ें: MapMyIndia: फ्लाईओवर या जंक्शन पर रास्ता चुनने में अब नहीं होगी परेशानी, ये ऐप 3D इमेज से करता है नेविगेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?
Pixel 11 Pro नहीं लेना? ये 10 Android फोन भी हैं शानदार ऑप्शन
Pixel 11 Pro नहीं लेना? ये 10 Android फोन भी हैं शानदार ऑप्शन

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget