एक्सप्लोरर

MapMyIndia: फ्लाईओवर या जंक्शन पर रास्ता चुनने में अब नहीं होगी परेशानी, ये ऐप 3D इमेज से करता है नेविगेट

फ्लाईओवर या जंक्शन पर अगर गूगल मैप से रास्ता चुनने में आपको परेशानी होती है तो मैप माय इंडिया का ऐप 3D इमेज से आपको सही रास्ता बताएगा. ये एक एरो के जरिए जानकारी नेविगेट करता है.

MapMyIndia: गूगल मैप्स का इस्तेमाल दुनिया भर में किया जाता है. कंपनी गूगल मैप के जरिए अच्छा रेवेन्यू भी कमाती है. गूगल मैप का इस्तेमाल कर लोग अलग-अलग चीजें आवश्यकता अनुसार खोज पाते हैं. लेकिन, आपने इस ऐप में ये बात गौर की होगी कि जब आप वाहन चलाते हुए किसी फ्लाईओवर या चौराहे, दौराहे पर पहुंचते हैं तो कई बार आपको रास्ता चुनने में परेशानी होती है कि आखिर फ्लाईओवर में ऊपर रहना है या रास्ता बदलना है. वहीं, चौराहे पर भी रास्ता चुनने में लोगों को परेशानी होती है. कई बार गलत लेन चुनने की वजह से लोगों का फजीता हो जाता है और फिर उन्हें यू-टर्न लेकर वापस सही मार्ग पर आना पड़ता है. अगर आप भी गूगल मैप को यूज करते हुए इस समस्या से जूझ रहे हैं तो इसका एक अच्छा विकल्प मौजूद है. 

मैप माय इंडिया भारत में सबसे लोकप्रिय डिजिटल मैप ऐप में से एक है. इस ऐप का इस्तेमाल भारत में कई लोग करते हैं. इस बीच, मैप माय इंडिया ने अपने मैपल्स ऐप' के लिए 'जक्सन व्यू' नामक एक नया फीचर इसमें ऐड किया है. इस फीचर के आने से अब लोगों को जंक्शन या चौराहे में पहुंचने पर ये 3D इमेज दिखाएगा और किस रास्ते या लेन को चुनना है इसकी जानकारी एक एरो(Arrow) के रूप में देगा. अगर आपको किसी फ्लाईओवर पर ऊपर रहना है तो उसके लिए एरो ऊपर की तरफ दिखाएगा, वहीं अगर नीचे आपको जाना है तो एरो नीचे मुड़ा होगा. एंट्री और एग्जिट का ध्यान रखते हुए ये ऐप आपको रियल टाइम सही जानकारी आसानी से समझाएगा. 

इन शहरों के लोग कर सकते हैं इस्तेमाल

'जक्सन व्यू'  फीचर के डेटाबेस में विभिन्न जंक्शनों की हजारों तस्वीर रिकॉर्ड है. वर्तमान में ये दिल्ली, नोएडा, कोलकाता, गुड़गांव, पुणे, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, लुधियाना, चेन्नई, लखनऊ सहित भारत के कई प्रमुख शहरों में उपलब्ध है. मैपल्स ऐप लोगों को अगले जंक्शन, लेन की जानकारी, फ्लाईओवर के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट आदि बेहतर तरीके से समझने में मदद करता है जिससे सड़क पर चलना आसान और सुरक्षित हो जाता है.

दरअसल, कई बार गलत लेन या गलत रास्ता चुनने के चक्कर में लोगों का एक्सीडेंट हो जाता है. ये ऐप पहले से ही रास्ते की जानकारी बताता है जिससे अंत समय में लोगों को परेशानी नहीं होती. मैपल्स ऐप गूगल मैप और Waze ऐप से बेहतर तरीके से लोगों को 3D इमेज के माध्यम से नेविगेट करता है.सइस ऐप को भारत की तंग गलियों, रास्तों आदि को देखकर बनाया गया है ताकि ये रियल टाइम पर सही जानकारी लोगों को दे पाए. इस ऐप को आप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 1,799 रुपये में लॉन्च हुई है ये शानदार स्मार्ट वॉच, लुक और फीचर्स में बड़ी कमाल है वॉच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode
फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode
भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 1.29 अरब के पार! अगस्त में जुड़े 55 लाख नए ग्राहक
भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 1.29 अरब के पार! अगस्त में जुड़े 55 लाख नए ग्राहक
TV से AC तक कीमत बढ़ने की तैयारी, पुराने दाम पर कैसे मिलेंगे प्रोडक्ट?
TV से AC तक कीमत बढ़ने की तैयारी, पुराने दाम पर कैसे मिलेंगे प्रोडक्ट?
WhatsApp में होने वाला है बड़ा बदलाव! Android यूजर्स को मिलेगा iPhone जैसा नया डिजाइन
WhatsApp में होने वाला है बड़ा बदलाव! Android यूजर्स को मिलेगा iPhone जैसा नया डिजाइन

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी उम्र कम, वो नए अध्यक्ष', नितिन नवीन के लिए ये क्या बोल गए TMC नेता सौगत रॉय
'उनकी उम्र कम, वो नए अध्यक्ष', नितिन नवीन के लिए ये क्या बोल गए TMC नेता सौगत रॉय
बिहार MLC चुनाव: JDU के बाद BJP ने 4 सीटों पर उतारा उम्मीदवार, देखें लिस्ट
बिहार MLC चुनाव: JDU के बाद BJP ने 4 सीटों पर उतारा उम्मीदवार, देखें लिस्ट
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
UP राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प! 10 सीटों पर 12 कैंडिडेट? सपा ने खरीदे 4 फॉर्म
UP राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प! 10 सीटों पर 12 कैंडिडेट? सपा ने खरीदे 4 फॉर्म
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
बकरे में बढ़ाना है मांस, उसे खिलाएं नेपियर घास के साथ लोबिया
बकरे में बढ़ाना है मांस, उसे खिलाएं नेपियर घास के साथ लोबिया
Embed widget