एक्सप्लोरर

VI ने लॉन्च किया ऐसा प्लान जिसमें Daily Limit जैसा कुछ नहीं, मन करें तो 10GB तक यूज करें

VI यूजर्स के लिए कंपनी ने एक नया प्लान लॉन्च किया है जिसमें उन्हें अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 एसएमएस और 25 GB डेटा का लाभ मिलता है.

VI ने प्रीपेड यूजर्स के लिए 296 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया है. इसमें ग्राहकों को 1 महीने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 एसएमएस और 25 GB डेटा का लाभ मिलता है. इस प्लान की खास बात ये है कि इसमें डेटा के लिए कोई डेली लिमिट जैसा वर्ड नहीं है. यानि आप चाहे तो एक दिन में पूरा 25GB या अपने अनुसार जितना चाहे उतना नेट चला सकते हैं. ये प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है जिनके घर में WIFI लगा हुआ है क्योकि जब आप घर से बाहर निकलेंगे तो 25GB डेटा से आपका काम चल जाएगा. ध्यान रखे, यदि आप पूरा डेटा खत्म कर देते हैं तो कंपनी आपसे 50 पैसा/एमबी चार्ज करती है. इस प्लान में आपको कोई OTT का बेनिफिट नहीं मिलता है. साथ ही ये प्लान उन लोगों के लिए भी बेस्ट  है जो सिर्फ कॉलिंग प्लान कुछ डेटा के साथ ढूंढ रहे हैं. 

एयरटेल और जियो भी ऑफर करते हैं ऐसा ही प्लान लेकिन... 

VI की तरह ही एयरटेल और जियो भी ग्राहकों को 296 रुपये का प्लान ऑफर करते हैं जिसमें उन्हें 25GB डेटा दिया जाता है. जियो और एयरटेल के ग्राहकों के लिए ये प्लान सही नहीं है क्योंकि दोनों ही कंपनियां 5G नेटवर्क रोलआउट कर चुकी हैं और इससे डेटा जल्दी खत्म होता है. हालांकि रिलायंस जियो 5G अपग्रेड पैक भी 61 रूपये में ऑफर करता है जिसमें 6GB अतरिक्त डेटा मिलता है. इस पैक की वैधता ऑनगोइंग प्लान पर बेस्ड होती है. जियो और एयरटेल 296 रुपये के प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 s.m.s. का लाभ 1 महीने के लिए देते हैं. जियो के प्रीपेड प्लान के साथ खास बात ये है कि इसमें आपको जियो ऐप्स जैसे कि जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो टीवी का सब्सक्रिप्शन मिलता है. इधर एयरटेल के 296 रुपये के प्लान में आपको 100 रुपये कैशबैक FASTAG पर, विंक म्यूजिक और अपोलो 24*7 का सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसके अलावा ग्राहकों को 30 दिनों के लिए फ्री हेलो ट्यून का लाभ भी मिलता है.

इतने शहरों तक फैल चुका है 5G नेटवर्क का जाल 

बता दें, रिलायंस जियो और भारतीय एयरटेल ने पिछले साल देश के कुछ प्रमुख शहरों के साथ 5G नेटवर्क की शुरुआत की थी. फिलहाल रिलायंस जियो का 5G नेटवर्क 277 से ज्यादा शहरों को कवर कर चुका है. वहीं, दूसरी तरफ भारतीय एयरटेल भी 50 से ज्यादा शहरों तक अपना 5G नेटवर्क पहुंचा चुका है. 4G नेटवर्क के मुकाबले 5G नेटवर्क में ग्राहकों को अच्छी इंटरनेट स्पीड और बेहतर कॉलिंग एक्सपीरियंस मिलता है. एयरटेल का 5G नेटवर्क 4G नेटवर्क पर डिपेंडेंट है जबकि रिलायंस जियो का 5G नेटवर्क stand-alone टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है.

यह भी पढ़ें: 6000mAh बैटरी और 10.1 इंच डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हुआ ITel Pad One टैबलेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपकी Smartwatch बीमारी आने से पहले दे सकती है चेतावनी? जानिए कितनी भरोसेमंद है ये टेक्नोलॉजी
क्या आपकी Smartwatch बीमारी आने से पहले दे सकती है चेतावनी? जानिए कितनी भरोसेमंद है ये टेक्नोलॉजी
क्या ज्यादा गर्मी में ज्यादा बिजली बनाते हैं सोलर पैनल? सच जानकर रह जाएंगे दंग
क्या ज्यादा गर्मी में ज्यादा बिजली बनाते हैं सोलर पैनल? सच जानकर रह जाएंगे दंग
गेम खेलते समय अंगारा बन जाता है लैपटॉप? इन तरीकों से रहेगा एकदम कूल-कूल
गेम खेलते समय अंगारा बन जाता है लैपटॉप? इन तरीकों से रहेगा एकदम कूल-कूल
कैमरा वाला AirPods या Smart Glasses! कौन सा डिवाइस लॉन्च करेगा Apple, iOS 27 के कोड से हो गया खुलासा
कैमरा वाला AirPods या Smart Glasses! कौन सा डिवाइस लॉन्च करेगा Apple, iOS 27 के कोड से हो गया खुलासा

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget