एक्सप्लोरर

Amazfit GTS 2: महफिल लूटने आ रही है Amazfit की न्यू वर्जन स्मार्ट वॉच, फीचर्स के हो जाएंगे आप दीवाने

Amazfit GTS 2 Price: भारत में वियरेबल ब्रेड Amazfit अपनी न्यू वर्जन वॉच को लॉन्च करने जा रहा है. ये स्मार्टवॉच वटरप्रूफ होने के साथ कई गदर फीचर्स से लैस है. यहां जानें इस वॉच के बारे में सब कुछ.

Amazfit GTS 2 Launch: इस हफ्ते की शुरुआत में Amazfit GTS 2 नया वर्जन Amazon India पर दिखाई दिया. अब कंपनी ने भारत में स्मार्टवॉच की उपलब्धता और कीमत की घोषणा की है. Amazfit GTS 2 नया वर्जन भारत में 5 जून से Amazon India और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा. स्मार्टवॉच दो रंगों- मिडनाइट ब्लैक और पेटल पिंक में आएगी. कंपनी मामूली बदलावों के साथ पुरानी घड़ियों के नए वर्जन लॉन्च कर रही है. Amazfit ने हाल ही में GTR 2 (2022) को लॉन्च किया और अब यह भारत में Amazfit GTS 2 (2020) के अपग्रेडेड वर्जन की घोषणा की है.

Amazfit GTS 2 स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

नई Amazfit GTS 2 (2022) में एक रेक्टेंगल डायल है. इसमें 1.65 इंच की AMOLED स्क्रीन है जो 348 x 442 रिजॉल्यूशन के लिए सपोर्ट करती है. डिवाइस में ऑलवेज-ऑन-डिस्प्ले (AoD) फीचर के लिए भी सपोर्ट है. Amazfit कह रहा है कि नया वर्जन फोन कॉल या नोटिफिकेशन के समय तेज वाइब्रेट करता है. जब आप इसे उतारेंगे तो घड़ी अपने आप लॉक हो जाएगी.

Amazfit GTS 2 के नए वर्जन में एक स्पीकर और माइक्रोफोन भी है, जिससे यूजर्स इस स्मार्टवॉच का यूज करके कॉल भी कर सकेंगे. इसमें ब्लूटूथ फोन कॉल्स के लिए सपोर्ट है. यह 3GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसका मतलब है कि कोई भी वॉच पर सैकड़ों गाने स्टोर कर सकेगा. कंपनी दावा कर रही है कि वॉच 90 स्पोर्ट्स मोड प्रदान करती है, जिसमें वॉकिंग, आउटडोर साइकलिंग, आउटडोर रनिंग, पूल स्विमिंग, एलिप्टिकल, ट्रेडमिल और बहुत कुछ शामिल हैं.

वॉटरप्रूफ है Amazfit GTS 2:

स्मार्टवॉच 5ATM रेटेड भी है, जिसका अर्थ है कि यह 50 मीटर पानी की गहराई को झेल सकती है. स्विमिंग के दौरान भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा. कंपनी दावा कर रही है कि Amazfit GTS 2 का नया वर्जन एक बार चार्ज करने पर 6 दिनों की बैटरी लाइफ देगा. कंपनी के अनुसार, भारी उपयोग के साथ डिवाइस केवल 3 दिनों तक चलेगा.

इन चीजों को करेगी मॉनिटर:

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, स्मार्टवॉच आपकी हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्ट्रेस लेवल, सोने के पैटर्न और बहुत कुछ की निगरानी कर सकती है. यूजर्स इस वॉच से सॉन्ग को कंट्रोल करने में सक्षम होंगे, जैसा कि ज्यादातर स्मार्टवॉच के मामले में होता है.

Amazfit GTS 2 की कीमत:

इस स्मार्ट वॉच की कीमत 11,999 रुपये है. हालांकि, Amazfit लॉन्च के दिन 1,000 रुपये की प्रारंभिक छूट दे रहा है, इसलिए इच्छुक लोग GTS 2 नए वर्जन को 5 जून को 10,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget