एक्सप्लोरर

WhatsApp का विकल्प ढूंढ रहे हैं आप, तो इन शानदार एप्स के बारे में जान लीजिए

WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर हंगामा मचा हुआ है. कंपनी ने फिलहाल इस पॉलिसी को कुछ महीनों के लिए टाल दिया है, लेकिन यूजर्स इसके विकल्पों पर विचार कर रहे हैं.

नई दिल्लीः व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी के एलान के बाद से ही यूजर्स इसके विकल्प तलाश रहे हैं. पहले व्हाट्सएप ने अपनी नई पॉलिसी को फरवरी से लागू करने का फैसला किया था, लेकिन यूजर्स की नाराजगी को देखते हुए इसे कुछ महीनों के लिए टाल दिया है. कंपनी कई बार इसको लेकर सफाई भी दे चुकी है, लेकिन यूजर्स का कहना है कि कंपनी को इस नई प्राइवेसी पॉलिसी को लागू नहीं करना चाहिए, इससे उन्हें अपने डेटा की प्राइवेसी की चिंता सता रही है.

व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी के तहत कंपनी यूजर्स का डेटा फेसबुक व अन्य एप के साथ शेयर करेगी. इस पॉलिसी को जो लोग अपनाएंगे, वे ही व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर पाएंगे. इसे रिजेक्ट करने वालों को अपना व्हाट्सएप अकाउंट डिलीट करना होगा. ऐसे में बड़ी संख्या में यूजर्स इस एप के विकल्पों की तलाश कर रहे हैं. आज आपको कुछ ऐसे एप के बारे में बता रहे हैं, जो भारत में व्हाट्सएप का अच्छा विकल्प बनकर उभर रहे हैं.

Telegram Messenger

देश में टेलीग्राम मैसेंजर सबसे व्हाट्सएप का सबसे ज्यादा अच्छा विकल्प साबित हो रहा है. व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी के ऐलान के बाद लाखों लोगों ने इस एप को डाउनलोड किया है. इस एप में व्हाट्सएप जैसे फीचर्स हैं, जो यूजर्स को बेहतरीन अनुभव देने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है. इसमें एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन, सेल्फ-डिस्ट्रक्टिंग मैसेज, सीक्रेट चैट जैसे फीचर्स के अलावा 1.5 जीबी तक की फाइल शेयर करने की क्षमता है. यह एप एंड्रॉइड और विंडो दोनों पर काम करता है.

Signal Private Messenger

सिग्नल प्राइवेट मैसेंजर की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ रही है. देश के लाखों लोगों ने इस एप को व्हाट्सएप का बढ़िया विकल्प माना है. व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन तकनीक को संचालित करने वाली संस्था सिग्नल फाउंडेशन ने इस एप को लॉन्च किया था. लोगों को यह एप ज्यादा सिक्योर लग रहा है. इस एप में कई शानदार फीचर्स हैं. यह एंड्रॉयड व आईओएस दोनों पर काम करता है.

Discord

यह भी एक शानदार एप है, जो व्हाट्सएप का विकल्प बन सकता है. डिस्कॉर्ड में आप मैसेज के अलावा फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट, इमोजी शेयर कर सकते हैं. यह एप यूजर्स को शानदार प्राइवेसी देने का दावा कर रहा है. इसमें आप अपनी स्क्रीन साझा करने के अलावा वॉयस कॉल, वीडियो कॉल जैसे फीचर्स का लाभ उठा सकते हैं. यह एप एंड्रॉयड व आईओएस दोनों पर काम करता है.

Kik

व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर चल रहे विवाद के बीच किक एप की लोकप्रियता में भी जबरदस्त उछाल देखा गया है. खास बात यह है कि इस एप में आपको अपना नंबर शेयर करने की भी जरूरत नहीं पड़ती. इस एप को चलाने के लिए आपको अपनी ई-मेल आईडी का इस्तेमाल करना होगा. किक उन उपयोगकर्ताओं के लिए एक बेहतरीन मैसेजिंग एप है जो मैसेजिंग एप्लिकेशन को संचालित करने के लिए अपने नंबर का उपयोग नहीं करना चाहते हैं. किक एक शानदार एप है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget