एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहने से बढ़ता है Dopamine, ऐसे कर सकते हैं डिटॉक्स

डोपामाइन एक प्रकार का केमिकल है जो हमारे ब्रेन में बनता है. यह मोटिवेशन और खुशी में एक अहम भूमिका भी निभाता है. हालांकि डोपामाइन की ज्यादा मात्रा नुकसानदायक होती है.

देश में आजकल सोशल मीडिया (Social Media) पर लोग काफी ज्यादा समय बिताने लगे हैं. इससे लोगों के शरीर में डोपामाइन का लेवल बढ़ता जा रहा है. अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर ये डोपामाइन (Dopamine) क्या है. रिपोर्ट्स के अनुसार, डोपामाइन एक प्रकार का केमिकल है जो हमारे ब्रेन में बनता है. यह मोटिवेशन और खुशी में एक अहम भूमिका भी निभाता है. हालांकि डोपामाइन की ज्यादा मात्रा नुकसानदायक होती है.

क्या होता है Dopamine

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डोपामाइन एक ऐसा न्यूरोट्रांसमीटर है जो ब्रेन में जाकर हमे ऐसी चीजों को करने के लिए प्रेरित करता है जिससे हमें त्वरित खुशी मिलती है. अब सोशल मीडिया चलाना या वीडियो गेम्स खेलने वाले व्यक्ति के ब्रेन में डोपामाइन रिलीज होता है और वह अब व्यक्ति को बार-बार वही चीजें करने को प्रेरित करता है. इसीलिए ज्यादा डोपामाइन रिलीज होना भी खतरनाक साबित हो सकता है.

सेहत के लिए हानिकारक

आपको बता दें कि ज्यादा डोपामाइन रिलीज होना शरीर के लिए हानिकारक होता है. जानकारी के मुताबिक, ज्यादा डोपामाइन रिलीज होने से व्यक्ति में धैर्य की कमी होने लगती है. साथ ही वह मानसिक रूप से भी कमजोर होने लगता है. किसी भी चीज की लत से व्यक्ति अपना आपा भी खो सकता है. ज्यादा डोपामाइन रिलीज लोगों के अंदर चिड़चिड़ापन पैदा करने लगता है.

सोशल मीडिया से रिलीज हो रहा डोपामाइन

पहले नॉर्मल चीजों लोगों को खुशी प्रदान करती थीं जिससे डोपामाइन वहीं चीजों को दोबारा करने के लिए उकसाता था. लेकिन अब सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहने पर भी लोगों के ब्रेन में डोपामाइन रिलीज हो रहा है जिससे लोग अब ज्यादा समय सोशल मीडिया पर व्यतीत कर रहे हैं. वहीं ज्यादा डोपामाइन रिलीज होने से लोगों में धैर्य भी काफी कम होता जा रहा है. यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के अनुसार, दुनिया भर के करीब 2 करोड़ लोग सोशल मीडिया की लत से परेशान हैं. वहीं इससे बचने के लिए कई युवा डोपामाइन डिटॉक्स का भी सहारा ले रहे हैं.

कैसे करें डोपामाइन डिटॉक्स

अब डोपामाइन कैसे डिटॉक्स किया जाता है, इसके बारे में बताते हैं.

डोपामाइन हिट का चुनाव- बता दें कि लोगों को ऐसी एक्टिविटीज पर ध्यान देना है जिससे तुरंद डोपामाइन रिलीज होता है. सोशल मीडिया, घंटों तक गेम खेलना, जंक फूड का सेवन, ऐसी चीजें तुरंत डोपामाइन रिलीज करती है. इसीलिए डिटॉक्स के लिए इन सभी चीजों से दूरी बनानी जरुरी है.

लिमिट करें सेट- अगर आप पहली बार डोपामाइन डिटॉक्स कर रहे हैं तो दिन की शुरूआत और सोने से 2 से 3 घंटे पहले उन चीजों से दूरी बनाएं जो जल्दी डोपामाइन रिलीज करती हैं.

लो-डोपामाइन एक्टिविटी पर करें फोकस- डोपामाइन डिटॉक्स के लिए आपको ऐसी एक्टिविटीज पर फोकस करना चाहिए जो लो डोपामाइन रिलीज करती हैं. इसमें किताबें पढ़ना, मेडिटेशन, गार्डनिंग जैसी चीजों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. ऐसा करके आप भी डोपामाइन डिटॉक्स कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

5000mAh की बैटरी और 50MP के कैमरा के साथ आता है ये 5G फोन, कीमत 11 हजार से भी कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI की ट्रेनिंग फिर शुरू, एजेंट्स को रोकने के लिए OpenAI ने काटा इंटरनेट!
AI की ट्रेनिंग फिर शुरू, एजेंट्स को रोकने के लिए OpenAI ने काटा इंटरनेट!
iPhone Duo पर स्क्रीन क्रैक की शिकायत, Apple की इंजीनियरिंग पर उठे सवाल
iPhone Duo पर स्क्रीन क्रैक की शिकायत, Apple की इंजीनियरिंग पर उठे सवाल
अब प्रीपेड प्लान में YouTube Premium, Airtel ने पेश किया नया बंडल
अब प्रीपेड प्लान में YouTube Premium, Airtel ने पेश किया नया बंडल
Apple के फोल्डेबल iPhone Duo में चलेंगी ये ऐप्स, लिस्ट आई सामने
Apple के फोल्डेबल iPhone Duo में चलेंगी ये ऐप्स, लिस्ट आई सामने

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget