एक्सप्लोरर

UPI ट्रांजैक्शन की बड़ी लिमिट, अब एक बार में इतने रुपये की कर पाएंगे पेमेंट

UPI Lite Limit increased: रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने UPI Lite की पेमेंट लिमिट को बड़ा दिया है. अब आप एकबार में 300 रुपये ज्यादा तक पेमेंट कर पाएंगे.

How to Use UPI Lite? UPI Lite का इस्तेमाल लोग बढ़चढ़कर करें इसके लिए RBI ने कल एक बड़ा कदम उठाया है. RBI ने यूपीआई लाइट की लिमिट को 200 रुपये से बढाकर 500 रुपये कर दिया है. यानि अब आप यूपीआई लाइट के जरिए एक बार में 500 रुपये की पेमेंट बिना पिन डाले कर सकते हैं. मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी मीटिंग में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि डिजिटल पेमेंट एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए यूपीआई लाइट की लिमिट को बढ़ाया जा रहा है ताकि हर कोई इसका इस्तेमाल कर सके. उन्होंने कहा कि अब लोग 200 के बजाय 500 रुपये तक की पेमेंट बिना पिन डाले कर पाएंगे.

क्या है यूपीआई लाइट?

यूपीआई लाइट, UPI पेमेंट का एक तरीके से सिम्प्लिफाइड वर्जन है. इसे 2022 में भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) और आरबीआई द्वारा पेश किया गया था. इसका मकसद छोटे ट्रांजैक्शन को फास्ट और इजी बनाना है. UPI Lite के जरिए आप बिना पिन डाले 500 रुपये की पेमेंट एकबार में आज से कर सकते हैं. इसी तरह दिनभर में कुल 4000 रुपये अपने यूपीआई लाइट वॉलेट में जोड़ सकते हैं.   

यूपीआई लाइट का इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी भी पेमेंट ऐप में जाना है. जैसे Phonepe, Google pay और Paytm. ऐप में आने के बाद आपको सेटिंग में जाकर यूपीआई लाइट के ऑप्शन को ढूंढना है. इसके बाद अपने बैंक को चुने और अकाउंट को एक्टिवेट कर लें. एक्टिवेट होने पर अगली बार पेमेंट करते वक्त UPI Lite का ऑप्शन चुने और इससे पेमेंट करें. ध्यान दें, फिलहाल कुछ ही बैंक UPI Lite की सेवा ऑफर करते हैं. अगर आपका बैंक अकाउंट उन चुनिंदा बैंक्स में होगा तो तभी आप इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं.

पेमेंट लिमिट बढ़ाने के अलावा आरबीआई यूपीआई की सुविधा और पहुंच को बढ़ाने के लिए इसमें जल्द नए फीचर्स जोड़ने जा रहा है. इनमें से एक फीचर यूपीआई लाइट के माध्यम से नियर-फील्ड कम्युनिकेशन (एनएफसी) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके ऑफ़लाइन पेमेंट करने का है. ये फीचर लोगों को सीमित या बिना इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले परिदृश्यों में भी डिजिटल भुगतान करने में सक्षम बनाएगा. 

यह भी पढ़ें: विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम के बदले अब डिफेन्स से जुड़े कम्यूटर्स में डलेगा MayaOS, साइबर क्रिमिनल्स का निकलेगा पसीना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
12 से 18 अक्टूबर के बीच स्मार्टफोन कंपनियों के बड़े लॉन्च, देखें लिस्ट
12 से 18 अक्टूबर के बीच स्मार्टफोन कंपनियों के बड़े लॉन्च, देखें लिस्ट
हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें
हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget