एक्सप्लोरर

Motorola से लेकर iQOO तक, इस महीने लॉन्च होंगे ये धांसू स्मार्टफोन, जानें डिटेल्स

Upcoming Smartphones: मोटोरोला ने लेकर आईकू तक के स्मार्टफोन्स देश में लॉन्च होने वाले हैं. इन स्मार्टफोन्स में एडवांस फीचर्स के साथ ही शानदार कैमरा सेटअप भी देखने को मिलेगा.

Upcoming Smartphones: भारतीय मार्केट में अगस्त 2024 में कई शानदार स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है. इसमें मोटोरोला ने लेकर आईकू तक के स्मार्टफोन्स भी शामिल हैं. आपको बता दें कि इन स्मार्टफोन्स में एडवांस फीचर्स के साथ ही शानदार कैमरा सेटअप भी देखने को मिलेगा. वहीं इनको आप अमेजन जैसी ई-कॉमर्स साइट्स से खरीद सकेंगे. आइए जानते हैं स्मार्टफोन्स के बारे में.

iQOO Z9S Pro

जानकारी के मुताबिक आईकू 21 अगस्त 2024 को अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है. इस स्मार्टफोन को आप अमेजन इंडिया से खरीद सकेंगे. माना जा रहा है कि इस फोन में कर्व्ड स्क्रीन के साथ स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 3 प्रोसेसर मिल सकता है.

वहीं स्मार्टफोन में ग्राफिक्स के लिए ऐड्रेनो 720 जीपीयू प्रोसेसर मिलेगा. बैटरी की बात करें तो फोन में 5500 एमएएच की बैटरी दी जाएगी. ये बैटरी 80 वॉट के फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी. साथ ही इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा.

Motorola G45 5G

मोटोरोला का लेटेस्ट 5जी स्मार्टफोन जी45 को कंपनी 21 अगस्त को भारत में लॉन्च करने वाली है. लॉन्च के बाद स्मार्टफोन को आधिकारीक वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकॉर्ट से भी खऱीदा जा सकेगा. वहीं स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 6एस जेनरेशन 3 प्रोसेसर दिया जाएगा. इसके अलावा इसमें 6.5 इंच का गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन वाला डिस्प्ले मौजूद होगा. ये डिस्प्ले 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करेगा. मोटोरोला का ये स्मार्टफोन 50MP के क्वाड पिक्सल कैमरा सेटअप के साथ आएगा. वहीं ये फोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज से लैस होगा. पावर के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी मौजूद रहेगी जो फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी.

iQOO Z9S

आईकू का एक और स्मार्टफोन जेड9एस भी भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा. इसे भी कंपनी 21 अगस्त को ही बाजार में उतारेगी. लॉन्च के बाद फोन को आधिकारीक वेबसाइट के अलावा अमेजन इंडिया से भी खरीद सकेंगे.

आईकू के इस स्मार्टफोन में 3डी कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले उपलब्ध कराया जाएगा जो 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. इसके अलावा ये फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर से लैस होगा. वहीं पावर के लिए फोन में 5500 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा.

ये फोन IP64 रेटिंग के साथ आएगी जिसका मतलब है कि ये फोन पानी और धूल से भी नहीं खराब होगा. वहीं फोन में AI कैमरा फीचर्स के साथ 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें:

Google ने लोगों को दी चेतावनी, फेक ईमेल भेज स्कैमर्स कर रहे धोखाधड़ी, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Redmi Clip Neo Earbuds : कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
TRAI Smart TV Rules : अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
GTA 6 Storage Size : GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?
GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget