एक्सप्लोरर

Google की मदद लेकर मालिक ने ढूंढ निकाली अपनी चोरी हुई कार, पुलिस खोजती रही सुराग

ब्रिटेन के एक इंजीनियर ने गूगल अर्थ और स्नैपचैट की मदद लेकर अपनी चोरी हुई कार को वापस हासिल कर लिया. हालांकि अभी भी एक कार इंजीनियर की गायब है.

ब्रिटेन के एक 23 वर्षीय इंजीनियर जेय रॉबिन्सन ने गूगल अर्थ और स्नैपचैट की मदद लेकर अपनी चोरी हुई कार वापस खोज ली. हालांकि वे सिर्फ एक ही कार टेक्नोलॉजी के माध्यम से अभी रिकवर कर पाए हैं. दरअसल, हुआ ये कि जब एक रोज रॉबिन्सन सुबह ऑफिस जाने के लिए घर से निकल रहे थे तो उन्होंने देखा कि घर के बाहर खड़ी उनकी दो गाड़ियां, एक सीट और एक फॉक्सवैगन गोल्फ बाहर से गायब है. वे तुरंत पुलिस के पास पहुंचे जहां से उन्हें कोई तत्काल मदद नहीं मिली. लगातार 2 दिन तक उन्होंने पुलिस को कॉल किया लेकिन उन्हें कोई अपडेट नहीं मिला.  

जब इंजीनियर को कोई भी सहायता पुलिस की ओर से नहीं मिली तो उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया और अपनी आपबीती ऑनलाइन साझा की.  इंजीनियर ने लिखा कि एक दिन जब वे सुबह 6 बजे काम पर जाने वाले थे तो उन्होंने देखा कि उनके घर के बाहर खड़ी दो कारें गायब थी. उन्होंने दो तस्वीर भी पोस्ट की और लोगों से मदद की गुहार लगाई. 

दोस्त ने की मदद 

जैसे ही ये पोस्ट जेय ने शेयर की तो जेमी नाम के रॉबिंसन के एक दोस्त ने उनकी पोस्ट देखी और उन्हें बताया कि उसने सीट कार को एक व्यक्ति के स्नैपचैट स्टोरी में बिक्री के लिए देखा था. अपने दोस्त की मदद करने के लिए जेमी ने उस चोर से कांटेक्ट किया लेकिन चोर ने 2000 पाउंड की रकम मांगी.  

गूगल अर्थ का लिया सहारा

रॉबिंसन के दोस्त जेमी ने फिर टेक्नोलॉजी का सहारा लेते हुए स्नैपचैट पर पोस्ट की गई फोटो  और वीडियो का रिवर्स इमेज सर्च शुरू किया जहां से उन्हें उस इमारत की पहचान करने में मदद मिली जहां चोरी की गई सीट कार खड़ी थी. उन्हें तस्वीर में व्हीली बिन पर हाउसिंग एस्टेट के नाम से एक महत्वपूर्ण सुराग मिला. इसके बाद उन्होंने गूगल अर्थ का उपयोग करते हुए सटीक लोकेशन का पता लगाया और पुलिस को इसकी जानकारी दी. इस तरह रॉबिंसन अपनी सीट कार को वापस पाने में सफल रहे. ये गाड़ी रॉबिंसन के बर्मिंघम स्थित घर से मात्र 6 मील की दूरी पर वेस्ट ब्रोमविच में सुनसान जगह पर पार्क की गई थी. हालांकि उनकी दूसरी कर फॉक्सवैगन गोल्फ अभी भी गायब है.

यह भी पढे़ं:

आपके पास भी है Airtel का सिमकार्ड तो अब खर्च होंगे ज्यादा रुपये, जानिए लेटेस्ट अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें
हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें
दिवाली से पहले घर की हवा को लेकर हैं परेशान? इन Air Purifier पर नजर डालें
दिवाली से पहले घर की हवा को लेकर हैं परेशान? इन Air Purifier पर नजर डालें
Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget