एक्सप्लोरर

क्या फोन की बैटरी कम होने पर Uber ज्यादा चार्ज करता है? रिपोर्ट में सामने आई ये बातें

Uber Cab Booking : उबर को लेकर सामने आई एक रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. उबर पर एक बड़ा आरोप लगाया गया है. खबर में जानिए पूरा माजरा.

Uber : उबर पर फोन की बैटरी के आधार पर लोगों से अलग -अलग किराया लेने का आरोप लगा है. आरोप है कि बैटरी कम होने पर उबर कैब का किराया बढ़ाकर दिखाती है. बेल्जियम के अखबार डेर्निएर ह्यूर की एक स्टडी के अनुसार, उबर ने 12 प्रतिशत बैटरी वाले स्मार्टफोन पर बुक की गई राइड के लिए 84 प्रतिशत बैटरी वाले फोन से बुक की गई राइड की तुलना में 6 प्रतिशत अधिक शुल्क लिया. ऐसा ही, कुछ एक्सपेरिमेंट iOS और एंड्रॉयड के लिए किया गया तो पाया कि बुकिंग करते समय किराए में अंतर है. यह दावा वाकई चौंकाने वाला है.

कैसी की गई स्टडी? 

स्टडी ब्रसेल्स में की गई है. टेस्ट में एक ही स्थान से जाने के लिए दो अलग-अलग डिवाइस से कैब बुकिंग की गई. ट्रैवल के लिए 84 प्रतिशत बैटरी वाले फोन को 1496 रुपये का चार्ज शो हुआ, जबकि 12 प्रतिशत बैटरी वाले दूसरे फोन को 1581 रुपये का चार्ज शो हुआ. हालांकि, उबर ने इस आरोप का खंडन किया है. कंपनी ने कहा कि वह यूजर की फोन की बैटरी लेवल के आधार पर किराया तय नहीं करती है. 

Dernière Heure को दिए एक बयान में, Uber ने कहा कि राइड की कीमत सवारी की मौजूदा मांग और ड्राइवरों  से निर्धारित होती है. कंपनी ने दावा किया कि यात्रा की कीमत की गणना करने के लिए वह फोन के बैटरी स्तर को ध्यान में नहीं रखती है.

पहले भी कंपनी पर लगे थे आरोप

यह पहली बार नहीं है जब उबेर पर उपयोगकर्ता के फोन की बैटरी लाइफ का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है, 2016 में, कंपनी के इकोनॉमिक रिसर्च के फॉर्मर हेड कीथ चेन ने NPR के साथ हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि उबर ने पाया था कि बैटरी का लेवल कम होने पर यूजर्स अधिक भुगतान करने को तैयार थे. हालांकि, उन्होंने इस बात से इनकार किया था कि कंपनी कीमत बढ़ाने के लिए बैटरी लेवल का इस्तेमाल कर रही है.

यह भी पढ़ें - छोड़ना चाहते हैं सिगरेट पीना? ये AI ऐप करेगा मदद, कैसे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
Induction Working Mechanism: Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
How To Check TV Remote: TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता
TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget