एक्सप्लोरर

Twitter का iPhone यूजर्स को झटका! ब्लू सब्सक्रिप्शन की कीमत 906 रुपये कर सकती है कंपनी

Twitter Subscription Hike: खबर सामने आई है कि ट्विटर आईफोन यूजर्स के लिए अपने ब्लू सब्सक्रिप्शन की कीमत में इज़ाफा कर सकती है. वहीं, वेबसाइट के लिए कीमत उतनी ही रहेगी.

Twitter Subscription Hike For iPhone Users: ट्विटर ने आईफोन यूजर्स को बड़ा झटका दिया है. रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि ट्विटर आईफोन यूजर्स के लिए अपने ब्लू सब्सक्रिप्शन में इज़ाफा कर सकती है. आईफोन यूजर्स के लिए ब्लू सब्सक्रिप्शन की कीमत 600 रुपये से बढ़कर लगभग 900 रुपये हो सकती है. ऐसे में, अगर पेमेंट वेबसाइट से की जाएगी तो कीमत 600 रुपये रहेगी, लेकिन अगर पेमेंट आईफोन एप से की जाएगी तो कीमत बढ़कर करीब 900 रुपये हो सकती है. रिपोर्ट में ऐसा बताया गया है कि यह कदम आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम पर ऐप के माध्यम से किए गए किसी भी भुगतान पर एपल के 30% कटौती के खिलाफ एक पुशबैक है.

वेबसाइट से देना होगा कम मूल्य

वेबसाइट पर ब्लू सब्सक्रिप्शन की कीमत को उतना ही रखा गया है. इसके चलते रिपोर्ट में लिखा गया है कि वेबसाइट पर कम मूल्य होने की वजह से यूजर्स प्लेटफार्म पर ज़्यादा जाएंगे. इससे हो सकता है कि आईफोन एप के यूजर्स की संख्या में गिरावट आए. इसके साथ ही रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि प्लेटफार्म के लिए भी कीमत में बदलाव होगा या नहीं. ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क अपनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर वेरिफिकेशन सर्विस के साथ व्यक्तियों, कंपनियों और सरकारों के लिए अलग-अलग रंग के टिक देने की योजना बना रहे हैं. 

एपल को आईफोन से हटाने की अफवाह

ऐसी अफवाह सामने आई थी कि एपल के एप स्टोर से ट्विटर को रिमूव किया जा रहा है, जिसके चलते मस्क ने पिछले हफ्ते ट्वीट्स की एक सीरीज में एपल के साथ विभिन्न शिकायतों को लिखा था, जिसमें 30% शुल्क वाली बात भी शामिल थी. मस्क ने कहा था कि वो कमीशन का भुगतान करने के बजाय एपल के साथ "युद्ध में जाने" के लिए तैयार थे. इसके बाद मस्क ने कंपनी के मुख्यालय में एपल के मुख्य कार्यकारी टिम कुक से मुलाकात की और बाद में ट्वीट किया कि ट्विटर को एपल के ऐप स्टोर से हटाए जाने के बारे में गलतफहमी दूर हो गई है.

यह भी पढ़ें :- कहीं Instagram पर आपकी पोस्ट ब्लॉक तो नहीं? इंस्टा के हेड ने यह चेक करने के लिए नया तरीका खोज निकाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पसीने से खराब हो सकते हैं Headphones, ऐसे बचाएं अपना डिवाइस
पसीने से खराब हो सकते हैं Headphones, ऐसे बचाएं अपना डिवाइस
सस्ता हो सकता है मोबाइल रिचार्ज, सरकार ने बना लिया प्लान
सस्ता हो सकता है मोबाइल रिचार्ज, सरकार ने बना लिया प्लान
5 साल में Chip Industry की शुरुआत, Semicon 2.0 का अगला बड़ा प्लान
5 साल में Chip Industry की शुरुआत, Semicon 2.0 का अगला बड़ा प्लान
स्पैम कॉल से परेशान? TRAI का नया नियम, AI पकड़ेगा संदिग्ध नंबर
स्पैम कॉल से परेशान? TRAI का नया नियम, AI पकड़ेगा संदिग्ध नंबर

वीडियोज

Sansani | Delhi Accident News: दिल्ली में रफ्तार का 'बेकाबू शैतान' !
Passport Rules: विदेश यात्रा से पहले जान लें! बच्चों के पासपोर्ट का नियम बदला |
Chitra Tripathi | Pakistan News: पाकिस्तान का भट्ठा बैठ गया ! | Shahbaz Sharif | Asim Munir | ABP
मिट गई वो TMC..निशाने पर क्यों EC?
शिवसेना, NCP, अब तृणमूल..EC बना शूल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘BJP चुनाव नहीं लड़ना चाहती, बल्कि...’, कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर राहुल का हमला
‘BJP चुनाव नहीं लड़ना चाहती, बल्कि...’, कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर राहुल का हमला
शरद पवार-ममता बनर्जी पर कांग्रेस नेता बोले, 'जब ये लोग छोड़कर गए थे...'
शरद पवार-ममता बनर्जी पर कांग्रेस नेता बोले, 'जब ये लोग छोड़कर गए थे...'
Box Office: फ्राइडे को 'दायरा' की धीमी शुरुआत, जानें- 'मिर्जापुर'- 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
फ्राइडे को 'दायरा' की धीमी शुरुआत, जानें- 'मिर्जापुर'- 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम
नंदीग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता ने उठाए सवाल, कहा - 'यह BJP का...'
नंदीग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता ने उठाए सवाल, कहा - 'यह BJP का...'
MP पुलिस में 655 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका 
MP पुलिस में 655 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका 
नाबालिग के यौन शोषण-हत्या मामले में भड़के राहुल गांधी, अमित शाह से पूछे सवाल
नाबालिग के यौन शोषण-हत्या मामले में भड़के राहुल गांधी, अमित शाह से पूछे सवाल
दिन में कितनी कॉफी पी सकते हैं, क्या कहते हैं डॉक्टर?
दिन में कितनी कॉफी पी सकते हैं, क्या कहते हैं डॉक्टर?
Embed widget