एक्सप्लोरर

​Twitter ने भारत में की ट्विटर ब्लू की शुरुआत, साल भर के सब्सक्रिप्शन के लिए देने होंगे इतने रुपये

​ट्विटर ने भारत में ट्विटर ब्लू की शुरूआत कर दी है. इस सर्विस का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को 650 रुपये महीने का भुगतान करना होगा.

​Twitter Blue: एलन मस्क के ट्विटर पर टेकओवर के बाद ही ट्विटर ब्लू सर्विस के लिए चार्ज लगाए जाने की बात सामने आ रहीं थीं. कम्पनी की ओर से इन यूजर्स को कितना शुल्क देना होगा, इस बात की जानकारी भी पहले दे दी थी.  लेकिन अब ट्विटर की ओर से सब्सक्रिप्शन सेवा को शुरू कर दिया गया है. भारत में ट्विटर की ब्लू सर्विस का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को 650 रुपये महीने के हिसाब अदा करने होंगे. वेब यूजर्स के लिए ये शुल्क 650 रुपये रखा गया है जबकि मोबाइल यूजर्स को ट्विटर ब्लू सर्विस के लिए 900 रुपये का भुगतान करना होगा.

ट्विटर की तरफ से बीते कुछ दिनों में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और जापान सहित कई अन्य देशों में ट्विटर ब्लू सर्विस को शुरू किया गया था. इन देशों में वेब यूजर्स के लिए 8 डॉलर प्रति माह का चार्ज रखा गया है. वहीं, सालाना सब्सक्रिप्शन लेने पर यूजर्स को 84 डॉलर खर्च करने होंगे. वहीं, ट्विटर 3 डॉलर ज्यादा एंड्रॉयड यूजर्स से चार्ज करेगा और गूगल को कमीशन देगा. अब ट्विटर ने भारत में भी इस सेवा की शुरुआत कर दी है. रिपोर्ट्स के अनुसार Twitter Blue सर्विस लेने के लिए वेब यूजर्स को 650 रुपये प्रतिमाह और मोबाइल यूजर्स को महीने के 900 रुपये खर्च करने होंगे. जबकि जो यूजर्स साल भर का सब्सक्रिप्शन लेंगे उन्हें 6800 रुपये का भुगतान करना होगा.

दरअसल, बीते कुछ महीनों पहले एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीद लिया था. जिसके बाद कंपनी में काफी उथल-पुथल देखने को मिली थी. मस्क ने कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल सहित उच्च पद पर आसीन कई अधिकारियों की छुट्टी कर दी थी. साथ ही मस्क ने ट्विटर ब्लू सर्विस व कुछ अन्य सेवाओं के लिए चार्ज की बात भी उसी दौरान कही थी.

ये हैं फीचर

  1. ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को ब्लू टिक दिया जाता है.
  2. यूजर्स को ट्वीट एडिट करने की सुविधा मिलती है.
  3. यूजर्स 4000 अक्षरों तक के ट्वीट पोस्ट कर पाएंगे.  
  4. 1080p वीडियो में वीडियो अपलोड करने की सुविधा.
  5. रीडर मोड एक्सेस.
  6. यूजर्स को एड दिखने भी कम हो जाएंगे.
  7. इन यूजर्स के ट्वीट को रिप्लाई और ट्वीट में भी प्रॉयोरिटी दी जाएगी.

यह भी पढ़ें-

Twitter, Facebook और Instagram हुए डाउन, यूजर्स ने की शिकायत, जानें क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button

वीडियोज

SIR पर घमासान...किसका नफा, किसे नुकसान? विश्लेषकों का सटी​क विश्लेषण
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी का पोल खोल अभियान!
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
Embed widget