एक्सप्लोरर

ग्राहकों को 3 महीने के भीतर हर हाल में टेलीकॉम कंपनियों को लौटाना होगा ओवरचार्ज अमाउंट, सालाना ऑडिट जरूरी

TRAI के नए नियमों के अनुसार, अगर टेलीकॉम कंपनियों ने ग्राहकों से ज्यादा पैसा वसूला है तो उन्हें इसे ऑडिट के 3 महीने के भीतर वापस करना होगा. 

Overcharged amount by Telcos: TRAI के नए नियम के मुताबिक, हर टेलीकॉम कंपनी को साल में एक बार अपने मीटरिंग और बिलिंग सिस्टम को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के द्वारा तय किए गए ऑडिटर्स से चेक करवाना होगा. ऑडिट के दौरान यदि किसी कंपनी ने ग्राहकों से ज्यादा पैसा वसूला है तो ऑडिटर को इस बात को हाईलाइट कर कंपनी को बताना होगा और संबधित कंपनी को ऑडिट डेट के 3 महीने के भीतर ग्राहकों को उनका पैसा लौटना होगा. नया नियम भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ( ट्राई ) द्वारा 11 सितंबर को अधिसूचित सेवा की गुणवत्ता नियम 2023 का हिस्सा है.

इसके अलावा ट्राई ने कहा कि प्रत्येक LSA का वित्तीय वर्ष में केवल एक बार ऑडिट किया जाएगा, जबकि इससे पहले पुराने नियमो के चलते 4 बार ऑडिट किया जाता है. TRAI के नए नियम से कंपनियों का ऑडिट बोझ लगभग 75 प्रतिशत तक कम हो जाएगा. ऑडिट प्रोसेस को सरल बनाते हुए TRAI ने ये भी सुनिश्चित किया है कि इसमें अधिकतम टैरिफ प्लान्स कवर हो, इससे पहले केवल 15 सबसे लोकप्रिय टैरिफ प्लान्स के ऑडिट का प्रावधान था जिससे कम संख्या  सब्सक्रिप्शन वाले अच्छे प्लान्स छूट जाते थे.   

एक्शन रिपोर्ट न देने पर 50 लाख का जुर्माना 

हर टेलीकॉम कंपनी को अपनी सालाना एक्शन रिपोर्ट TRAI को जमा करनी होगी. यदि कोई रेगुलेटर ऐसा नहीं करता है तो उसपर TRAI 50 लाख रुपयों तक का फाइन लगा सकती है. इसके अलावा, प्रत्येक टेलीकॉम कंपनी को हर साल 15 अप्रैल तक ऑडिट का अपना वार्षिक कार्यक्रम TRAI को जमा करना होगा जिसमें ऑडिट किए जाने वाले बिलिंग सिस्टम और लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्रों (एलएसए) का विवरण शामिल होगा. 

ऑडिट के 1 हफ्ते के भीतर देनी होगी जानकारी 

मीटरिंग और बिलिंग सिस्टम के ऑडिट के दौरान यदि ऑडिटर को ऐसा लगता है कि कंपनी ने ग्राहकों से ज्यादा पैसा लिया है तो उसे कंपनी को 1 हफ्ते के भीतर इस बात की जानकारी देनी होगी और कंपनी को 3 महीने के अंदर ग्राहकों को पैसा लौटाना होगा. यदि ऑडिटर जानकारी देने में देरी करते हैं तो इस स्थिति में टेलीकॉम कंपनियों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी. हालांकि उन्हें पैसा जानकारी मिलने के बाद जरूर लौटना होगा. 

यह भी पढ़ें;

Honor 90 आज 12 बजे होगा लॉन्च, मिलेगा 200MP का प्राइमरी कैमरा और 5000mAh की बैटरी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर
Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget