एक्सप्लोरर

Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर

Google Account में आपकी पुरानी Search और YouTube Activity लंबे समय तक सेव रह सकती है. अगर बार-बार इसे खुद डिलीट करना झंझट लगता है, तो Auto-delete फीचर काम आएगा. जानिए इसे कैसे ऑन करें.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • ऑटो-डिलीट से वैयक्तिकृत सुझावों पर थोड़ा प्रभाव पड़ सकता है.

Google पर हम क्या सर्च करते हैं, कौन-से ऐप्स इस्तेमाल करते हैं, YouTube पर क्या देखते हैं और लोकेशन से जुड़ी कौन-सी एक्टिविटी होती है, इन सबका रिकॉर्ड अकाउंट में सेव हो सकता है. समय के साथ यह हिस्ट्री काफी लंबी हो जाती है. ऐसे में हर बार पुरानी एक्टिविटी को खुद जाकर डिलीट करना थोड़ा मुश्किल काम हो सकता है. Google इसी के लिए Auto-delete का ऑप्शन देता है, जिसकी मदद से पुरानी एक्टिविटी को तय समय के बाद अपने आप हटाया जा सकता है. तो आइए जानते हैं कि Google आपकी पुरानी Activity खुद कैसे हटाएगा और Account में कौन-सा फीचर ऑन करें. 

Google आपकी पुरानी Activity खुद कैसे हटाएगा?

Google Account में Auto-delete एक ऐसा ऑप्शन है, जिससे यूजर अपनी पुरानी एक्टिविटी को अपने आप हटाने की सेटिंग कर सकता है. इसमें यह तय किया जा सकता है कि Google आपकी एक्टिविटी को कितने समय तक सेव रखे. उपलब्ध ऑप्शनों में 3 महीने, 18 महीने और 36 महीने की अवधि शामिल है. एक बार यह सेटिंग चुनने के बाद तय समय से पुरानी एक्टिविटी अपने आप डिलीट होती रहती है. 

Account में कौन-सा फीचर ऑन करें?

1. Google Account की सेटिंग में जाएं - इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने Google Account में लॉग इन करें. इसके बाद अकाउंट की Settings में जाएं. यहीं से आपकी Google Activity से जुड़ी सेटिंग्स को मैनेज किया जा सकता है. 

2. Data & Privacy सेक्शन खोलें - Settings में जाने के बाद Data & Privacy सेक्शन चुनें. इस हिस्से में Google Account से जुड़ी हिस्ट्री और दूसरी डेटा सेटिंग्स को मैनेज करने के ऑप्शन मिलते हैं. 

3. अपनी Activity History चुनें - इसके बाद History Settings में जाएं. यहां आप उस एक्टिविटी को चुन सकते हैं, जिसे मैनेज करना चाहते हैं. इसमें Web & App Activity और YouTube History जैसी हिस्ट्री शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें - Instagram में दिखा MUSE का नया ऑप्शन, जानें Meta के नए AI एजेंट के काम

4. Auto-delete का ऑप्शन चुनें - अब चुनी गई Activity History में Auto-delete का ऑप्शन मिलेगा. इसे ऑन करने के बाद आपको यह तय करना होगा कि पुरानी एक्टिविटी कितने समय बाद अपने आप डिलीट होनी चाहिए. यहां 3, 18 या 36 महीने की अवधि में से ऑप्शन चुना जा सकता है. 

Auto-delete ऑन करने से पहले रखें ध्यान

पुरानी एक्टिविटी हटाने से Google की हिस्ट्री पर आधारित कुछ पर्सनलाइज्ड सुझाव कम हो सकते हैं. अगर आप पर्सनलाइज्ड Recommendations चाहते हैं, तो Auto-delete के लिए ज्यादा समय वाला ऑप्शन चुन सकते हैं. इससे आपकी पुरानी Activity लंबे समय तक सेव रहेगी और तय अवधि पूरी होने के बाद ही अपने आप हटेगी. 

यह भी पढ़ें - नॉर्वे में स्मार्ट ग्लास होंगे बैन! जानिए क्यों उठाया जा रहा यह कदम?

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
नॉर्मल गीजर से कितना अलग है इंडक्शन गीजर? जानें कैसे करता है काम
नॉर्मल गीजर से कितना अलग है इंडक्शन गीजर? जानें कैसे करता है काम
IMC 2026 आज से होगा शुरू, 6G से AI रोबोट तक दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी
IMC 2026 आज से होगा शुरू, 6G से AI रोबोट तक दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी
Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास
Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास
Advertisement

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
Embed widget