एक्सप्लोरर

TRAI ने की सिफारिश, DTH ऑपरेटरों से न लिया जाए लाइसेंस शुल्क; बताई ये वजह 

TRAI ने सरकार से सिफारिश की है कि FY 2026-2027 के बाद डायरेक्ट-टू-होम (DTH) ऑपरेटरों के लिए लाइसेंस शुल्क समाप्त कर देना चाहिए ताकि वे लॉन्ग टर्म में अच्छा परफॉर्म करें और इस सेक्टर को नुकसान न हो.

Scrapping of DTH licence fee: टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथर ऑफ इंडिया ने सरकार से सिफारिश की है कि DTH ऑपरेटरों के लिए वित्तीय वर्ष 2026-2027 से लाइसेंस शुल्क समाप्त कर देना चाहिए ताकि वे लॉन्ग टर्म में अच्छा परफॉर्म कर पाएं. इसके अलावा TRAI ने सरकार को लिखे लेटर में ये भी कहा है कि आने वाले 3 सालों में DTH ऑपरेटरों के लिए लाइसेंस शुल्क को शून्य तक लाया जाना चाहिए. यानि धीरे-धीरे इसे खत्म करने की ओर काम किया जाना चाहिए.

TRAI ने अपने लेटर में सरकार को तर्क दिया कि डीटीएच प्लेटफार्मों को अन्य विनियमित और अनियमित वितरण प्लेटफार्मों जैसे मल्टी-सिस्टम ऑपरेटरों (एमएसओ), हेडएंड इन द स्काई (एचआईटीएस) ऑपरेटरों, आईपीटीवी प्रदाताओं, डीडी फ्री डिश और ओटीटी सेवाओं के समान माना जाना चाहिए. दरअसल, ये प्लेटफॉर्म सरकार को कोई भी लाइसेंस फीस नहीं देते हैं और TRAI डायरेक्ट-टू-होम को भी इसी के तहत लाना चाहती है.

लगातार कम हो रही डायरेक्ट-टू-होम सब्सक्राइबर्स की संख्या 

दरअसल, लाइसेंस शुल्क को इसलिए भी खत्म करने के लिए कहा जा रहा है क्योकि डायरेक्ट-टू-होम सब्सक्राइबर्स की संख्या कम हो रही है और कंपनियों को दूसरे प्लेटफॉर्म से तगड़ा कम्पटीशन मिल रहा है.पिछले कुछ वर्षों में डीडी फ्री डिश, प्रसार भारती के मुफ्त डीटीएच प्लेटफॉर्म और ओटीटी प्लेटफार्मों के कारण डायरेक्ट-टू-होम सर्विस को सब्सक्राइबर्स के मामलें में नुकसान हुआ है. मार्च 2023 तक, चार पे डीटीएच प्लेटफार्मों के सक्रिय ग्राहक की संख्या करीब 65.25 मिलियन रही है. 

8% से कम करके 3% किया जाए शुल्क- TRAI 

TRAI के द्वारा सरकार को लिखे गए लेटर पर प्रतिक्रिया देते हुए, डिशटीवी के एक प्रवक्ता ने कहा कि DTH लाइसेंस शुल्क पर विचार का मुद्दा लंबे समय से लंबित है. यदि इस बार सरकार इस पर फैसला लेती है तो ये हम सभी के लिए अच्छी बात होगी. प्रवक्ता ने कहा कि यदि सिफ़ारिश को सरकार स्वीकार कर लेती है तो अन्य प्लेटफॉर्म के साथ डीटीएच ऑपरेटरों के लिए एक समान अवसर मिलेगा और दोनों अच्छे से कम्पटीट कर पाएंगे. बता दें, TRAI ने लेटर में अगले 3 वर्षों के लिए लाइसेंस शुल्क को 8% के वर्तमान स्तर से घटाकर 3% करने के लिए भी कहा है. इंडस्ट्री के मुताबिक, वर्तमान में, निजी डीटीएच ऑपरेटर लाइसेंस शुल्क के रूप में सालाना 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान करते हैं.

यह भी पढ़ें:

Xiaomi 13T सीरीज अगले महीने होगी लॉन्च, 5000 mAh की बैटरी और 50MP का मिलेगा प्राइमरी कैमरा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
iPhone 18 पर टिकी दुनिया की नजर, Apple जिस फीचर को बताएगा खास उसी पर क्यों उठ सकते हैं सवाल?
iPhone 18 पर टिकी दुनिया की नजर, लॉन्च कुंडली बता रही Apple के किस फीचर की होगी सबसे ज्यादा चर्चा
Galaxy Tab S10+ पर Samsung का फेस्टिव धमाका, मिल रहा ये खास ऑफर
Galaxy Tab S10+ पर Samsung का फेस्टिव धमाका, मिल रहा ये खास ऑफर
iPhone 18 Pro के रंग लीक, लॉन्च से पहले खुला बड़ा राज!
iPhone 18 Pro के रंग लीक, लॉन्च से पहले खुला बड़ा राज!

वीडियोज

Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'

Embed widget