एक्सप्लोरर

Xiaomi 13T सीरीज अगले महीने होगी लॉन्च, 5000 mAh की बैटरी और 50MP का मिलेगा प्राइमरी कैमरा 

Xiaomi 13T Series: शाओमी की अपकमिंग 13T सीरीज में आपको फ्लैगशिप फोन देखने को नहीं मिलेंगे लेकिन कंपनी शानदार कैमरे वाले स्मार्टफोन लॉन्च करेगी.

Xiaomi 13T Series Launch Date: सितम्बर में शाओमी, Xiaomi 13T सीरीज लॉन्च कर सकती है. इस सीरीज के तहत Xiaomi 13T और 13T Pro स्मार्टफोन लॉन्च होगा. मोबाइल फोन्स के लॉन्च होने से पहले एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें ये बताया गया है कि अपकमिंग सीरीज में फ्लैगशिप फोन नहीं होंगे लेकिन कंपनी बढ़िया कैमरे वाले स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. यानि ये सीरीज कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन की होगी. कीमत की बात करें तो Xiaomi 13T की कीमत UK में करीब 58,000 रुपये हो सकती है. ये कीमत इसके 8/256GB वेरिएंट की है.

Xiaomi 13T Pro की कीमत 12/512GB के लिए 73,990 रुपये हो सकती है. कंपनी 13T Pro का 16/1TB वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है जिसकी कीमत 90,400 रुपये के आस-पास हो सकती है. ये फोन भारत में लॉन्च होंगे ये नहीं, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं है.

स्पेसिफिकेशन 

स्पेक्स की बात करें तो Xiaomi 13T Pro और Xiaomi 13T में 6.67-इंच क्रिस्टलरेस AMOLED डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगी. Xiaomi 13T में मीडियाटेक डाइमेंशन 8200-अल्ट्रा चिपसेट हो सकता है जबकि 13T प्रो के अंदर डाइमेंशन 9200+ प्रोसेसर का उपयोग किया जा सकता है. दोनों स्मार्टफोन Xiaomi की MIUI 14 बेस्ड एंड्रॉइड 13 पर काम करेंगे. Xiaomi 13T और 13T Pro के पीछे ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50MP Leica वाइड-एंगल कैमरा, 50MP Leica 2x टेलीफोटो कैमरा और 12MP Leica अल्ट्रावाइड कैमरा हो सकता है. दोनों में सेल्फी के लिए 20MP का कैमरा मिल सकता है.

Xiaomi 13T Pro और Xiaomi 13T में 5000 एमएएच की बैटरी 120W के फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है. दोनों फोन में वाई-फाई 7 सपोर्ट और पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग भी होगी. ध्यान दें, ये जानकारी लीक्स आधारित है. स्पेक्स में बदलाव सम्भव है. सटीक जानकारी के लिए अभी आपको और इंतजार करना होगा.

अगले महीने एप्पल लॉन्च करेगी iPhone 15 सीरीज 

एप्पल अगले महीने 12 या 13 सितम्बर को iPhone 15 सीरीज लॉन्च कर सकती है. नए सीरीज में आपको पहले से बेहतर बैटरी परफॉर्मेंस और शानदार कैमरा सपोर्ट मिलेगा. इस बार बेस वेरिएंट में ही कंपनी 48MP का कैमरा देगी. साथ ही इसमें डायनामिक आइलैंड का फीचर भी मिलेगा जो अभी तक प्रो वेरिएंट तक सीमित था. बीत दिन एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें ये बताया गया था कि एप्पल iPhone 15 के टॉप एंड मॉडल्स में 35 वॉट की फास्ट चर्जिंग दे सकती है. यदि ऐसा होता है तो ये एप्पल की iPhone के लिए अब तक की सबसे फास्ट चर्जिंग स्पीड होगी. 

यह भी पढ़ें:

Elon Musk के X(ट्विटर) पर ज्यादातर फॉलोअर्स हैं फेक, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Soundbar या Soundbase... दोनों में क्या अंतर और कैसे करते हैं काम, टीवी के लिए कौन बेस्ट?
Soundbar या Soundbase... दोनों में क्या अंतर और कैसे करते हैं काम, टीवी के लिए कौन बेस्ट?
Wifi Compensation: जितने दिन तकनीकी खराबी से बंद रहा Wifi उतने दिन मुफ्त में मिलेगा इंटरनेट, बस करना होगा यह काम
जितने दिन तकनीकी खराबी से बंद रहा Wifi उतने दिन मुफ्त में मिलेगा इंटरनेट, बस करना होगा यह काम
कई साल बाद भी रहेगा नए जैसा, लैपटॉप को स्क्रैचेज से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके
कई साल बाद भी रहेगा नए जैसा, लैपटॉप को स्क्रैचेज से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके
पासवर्ड की तरह बदल सकेंगे फिंगरप्रिंट? वैज्ञानिकों की नई खोज ने उड़ाए होश
पासवर्ड की तरह बदल सकेंगे फिंगरप्रिंट? वैज्ञानिकों की नई खोज ने उड़ाए होश

वीडियोज

Ram Mandir Donation Scam | Investigation | Ayodhya: SIT की Report में क्या है?
Ram Mandir Donation Theft | Janhit: राम मंदिर चंदा 'चंपत' करने वाले चंपत राय हैं?
Bilauti Mahapanchayat | Bharat Tiwari Encounter: एनकाउंटर फर्जी या असली? | Bihar | Samrat Chaudhary
Ram Mandir Donation Theft | Akhilesh Yadav | Sandeep Chaudhary: राम नाम की लूट, किसने दी छूट?
Ram Mandir Donation Scam |Abp Report:1 श्रद्धालु, सिर्फ 15 रुपये दान? गले नहीं उतरी ट्रस्ट की कहानी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
DRDO Defence System: सैनिकों के कंधे पर मौत का सामान! भारत ने बना लिया 'हिट-टू-किल' ब्रह्मास्त्र...अब पाकिस्तान की खैर नहीं
सैनिकों के कंधे पर मौत का सामान! भारत ने बना लिया 'हिट-टू-किल' ब्रह्मास्त्र...अब पाकिस्तान की खैर नहीं
महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन में टूट के आसार? MVA की बैठक से शरद पवार और जयंत पाटील रहे दूर
महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन में टूट के आसार? MVA की बैठक से शरद पवार और जयंत पाटील रहे दूर
Russia On Nuclear Weapon: 'परमाणु हथियार ही दुनिया को...', रूस ने तीसरे विश्व युद्ध को लेकर ये क्या कहा? ट्रंप की बढ़ेगी टेंशन
'परमाणु हथियार ही दुनिया को...', रूस ने तीसरे विश्व युद्ध को लेकर ये क्या कहा? ट्रंप की बढ़ेगी टेंशन
क्या पाकिस्तान को T20 वर्ल्ड कप 2028 में सीधे नहीं मिलेगा मौका? समझिए ICC के नियम
क्या पाकिस्तान को T20 वर्ल्ड कप 2028 में सीधे नहीं मिलेगा मौका? समझिए ICC के नियम
Maa Inti Bangaram BO Day 6: 'मा इंति बंगारम' का कमाल, 6 दिन में कर डाली बजट से ज्यादा कमाई, बना दिया ये सॉलिड रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
'मा इंति बंगारम' का कमाल, 6 दिन में कर डाली बजट से ज्यादा कमाई, जानें- कलेक्शन
दिल्ली में मिलने लगे मानसून की दस्तक के संकेत, आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
दिल्ली में मिलने लगे मानसून की दस्तक के संकेत, आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
जहां कभी था हजारों का बसेरा, आज दूर-दूर तक सन्नाटा है पसरा; आखिर कैसे वीरान हुए ये खूबसूरत शहर?
जहां कभी था हजारों का बसेरा, आज दूर-दूर तक सन्नाटा है पसरा; आखिर कैसे वीरान हुए ये खूबसूरत शहर?
Soundbar या Soundbase... दोनों में क्या अंतर और कैसे करते हैं काम, टीवी के लिए कौन बेस्ट?
Soundbar या Soundbase... दोनों में क्या अंतर और कैसे करते हैं काम, टीवी के लिए कौन बेस्ट?
Embed widget