एक्सप्लोरर

Ola और Uber का किराया लगता है महंगा तो ये ऐप करें ट्राई, आपकी पसंद की कीमत में बुक होगी राइड

हम इस खबर में InDrive के बारे में बात करने जा रहे हैं. ये ऐप ओला और उबर की ही तरह फंक्शन करता है. इस ऐप से आप ऑटो और कैब बुक कर सकते हैं.

InDrive: दिल्ली जैसे शहरों में ऑटो और कैब की कीमतों में लगातार बढ़ावा हो रहा है. नौबत यह आ गई है कि 1KM तक के भी 50 रुपये मांगे जाने लगे हैं. कम सैलरी या कम कमाने वाले लोगो के लिए ये खर्च उठाना आसान नहीं है. हालांकि, इसके पीछे कई वजहें बताई जाती हैं जैसे- तेल की कीमतों में वृद्धि और रुपये का डॉलर की तुलना में कमजोर हो जाना. इसके अलावा, शहर में ट्रैफिक की स्थिति के हिसाब से भी कई बार कैब और ऑटो की कीमतें बदल जाती हैं. अब इससे निपटने के लिए कोई रास्ता नज़र नहीं आता है, क्योंकि इस सेक्टर में Ola और Uber ने अपना दबदबा बनाया हुआ है. हालांकि अब धीरे -धीरे कुछ प्लेटफार्म सामने आ रहे हैं.

कैब और ऑटो बुकिंग का नया प्लेफॉर्म

InDrive के बारे में हम इस खबर में बात करने जा रहे हैं. ये एप ओला और उबर की ही तरह फंक्शन करता है. इस ऐप से आप ऑटो और कैब बुक कर सकते हैं. गूगल प्ले से इस ऐप को 100 मिलियन से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है. अब कुछ लोग सोच रहे होंगे कि भाई क्या बला है? कहां का एप है? कहां से आया है? तो सब्र रखिए सब बताते हैं. यह एप रूस के एक शहर Yakutsk में लॉन्च किया गया था. बाद में कंपनी ने 47 देशों में एप को लॉन्च किया. इस कंपनी का हेडक्वार्टर कैलिफोर्निया में है. भारत की बताएं तो नवंबर 2022 में कंपनी ने नई दिल्ली में इस एप की शुरुआत की है. आप InDrive ऐप को गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. 

ऐप की खासियत

इस ऐप की खासियत यह है कि जैसे ही आप इसमें लोकेशन ऐड करते हैं तो एप आपको फेयर कैलकुलेट कर बताता है. सामने आए फेयर को आप निगोशिएट कर सकते हैं. चलिए एग्जांपल से बताते हैं. अगर किराया 200 रुपये है और आप महज 150 रुपये देना चाहते हैं तो आप ये कीमत एड कर सकते हैं. इसके बाद, ऐप ड्राइवर्स को 150 रुपये शो करेगी. ऐसे में अगर कोई ड्राइवर इस कीमत पर तैयार हो जाता है तो आपकी बुकिंग कन्फर्म हो जाएगी. इस तरीके से आप कैब या ऑटो बुकिंग में कुछ बचत कर सकते हैं. हालांकि, ऐसा हर बार हो यह मुमकिन नहीं है.

मार्केट में यह ऐप भी है मौजूद

ओला और उबर से तो आप वाकिफ ही होंगे, और InDrive के बारे में हम आपको डिटेल में बता चुके हैं, लेकिन इन एप से अलग Rapido एप भी है. आप अगर राइड बुक करते हैं तो इस एप को ट्राई कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें - एक जैसी कीमत में आने वाले iPhone 12 और iQOO 9T 5G में किसने मारी बाजी? किसके फीचर्स जीते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित? समझें लोड का गणित
एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित? समझें लोड का गणित
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
40 हजार रुपये का है बजट, तो खरीद सकते हैं ये दमदार Phones
40 हजार रुपये का है बजट, तो खरीद सकते हैं ये दमदार Phones
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget