एक्सप्लोरर

Tinder ने लॉन्च किया Double Date फीचर, अब चार लोग साथ कर सकेंगे डेट

Tinder ने नया Double Date फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स अपने दोस्त के साथ मिलकर किसी दूसरे दोस्ती की जोड़ी से मैच कर सकते हैं.

अगर आप भी टिंडर पर किसी खास को ढूंढने की कोशिश में हैं, तो अब आपके लिए एक नया और दिलचस्प मौका आ गया है. डेटिंग ऐप Tinder ने हाल ही में एक नया फीचर पेश किया है, जिसका नाम है Double Date. जैसा कि नाम से ही पता चलता है, अब आप अकेले नहीं बल्कि अपने किसी दोस्त के साथ मिलकर डबल डेट पर जा सकते हैं.

क्या है Double Date फीचर?

Double Date फीचर की मदद से दो दोस्त मिलकर टिंडर पर एक और दोस्ती की जोड़ी से जुड़ सकते हैं. मतलब साफ है – अब डेटिंग सिर्फ दो लोगों के बीच नहीं रहेगी, बल्कि चार लोग एक साथ बातचीत कर सकते हैं और साथ में मिलकर एक मस्त डेट प्लान कर सकते हैं.

कहां मिलेगा यह नया फीचर?

Tinder ऐप ओपन करने के बाद आपको सबसे ऊपर दाईं ओर Double Date का एक आइकन दिखेगा. यहां से आप अपने किसी फ्रेंड को इनवाइट कर सकते हैं. जब दोनों दोस्त टिंडर पर लॉगिन करते हैं, तो वे साथ में प्रोफाइल्स देख सकते हैं और जिन प्रोफाइल्स को दोनों पसंद करते हैं, उनके साथ मैच बन सकता है.

मैच बनने के बाद क्या होगा?

अगर दोनों ग्रुप (दो लोग इधर और दो लोग उधर) एक-दूसरे को राइट स्वाइप करते हैं, तो Tinder एक ग्रुप चैट बना देगा. इसमें चारों लोग आपस में बात कर सकते हैं, एक-दूसरे को जान सकते हैं और अगर सब कुछ ठीक लगे तो असली दुनिया में भी डबल डेट की प्लानिंग कर सकते हैं.

क्यों लाया गया है यह फीचर?

Tinder की प्रोडक्ट मार्केटिंग हेड Cleo Long के मुताबिक, इस फीचर का मकसद खासतौर पर युवाओं के ऊपर डेटिंग को लेकर जो मानसिक दबाव होता है, उसे कम करना है. कई बार लोग अकेले किसी से मिलने से हिचकिचाते हैं, लेकिन जब दोस्त साथ होते हैं तो माहौल हल्का और मजेदार बन जाता है.

Tinder का कहना है कि यह एक सोशल एक्सपीरियंस को बढ़ावा देने वाला फीचर है, जिससे Gen-Z यूजर्स को ज्यादा कंफर्टेबल फील होगा.

अभी कहां शुरू हुआ है यह फीचर?

फिलहाल यह फीचर अमेरिका में रोल आउट किया गया है. लेकिन कंपनी ने साफ कर दिया है कि जुलाई 2025 तक इसे पूरी दुनिया में उपलब्ध करा दिया जाएगा. यानी भारत में भी जल्द ही यूजर्स इस फीचर का फायदा उठा सकेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आप भी इस तरह चार्ज करते हैं Laptop? हो सकता है नुकसान
क्या आप भी इस तरह चार्ज करते हैं Laptop? हो सकता है नुकसान
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
World First AI Boss Store : दुनिया का पहला AI बॉस वाला स्टोर 4 महीने में फ्लॉप, 60 लाख का नुकसान
दुनिया का पहला AI बॉस वाला स्टोर 4 महीने में फ्लॉप, 60 लाख का नुकसान
iPhone Battery Throttling: क्या सच में स्लो हो जाते हैं पुराने आईफोन? जानिए इन्हें स्मूद करने का तरीका
क्या सच में स्लो हो जाते हैं पुराने आईफोन? जानिए इन्हें स्मूद करने का तरीका

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Embed widget