एक्सप्लोरर

इस देश में फिर से शुरू हुई TikTok की सर्विस, इस वजह से लगा था बैन, जानें पूरा मामला

अमेरिका में TikTok की सर्विस बहाल हो गई है. डोनाल्ड ट्रंप के प्रयासों के चलते फिलहाल कंपनी पर बैन का खतरा टल गया है. अब करीब 17 करोड़ अमेरिकी यूजर्स इस ऐप को यूज कर पा रहे हैं.

अमेरिका में TikTok की सर्विस फिर से शुरू हो गई है. निर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह सोमवार को शपथ लेने के बाद ऐप की एक्सेस का मूल्यांकन करेंगे. अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले एक रैली में ट्रंप ने कहा कि TikTok को बचाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है. अमेरिका इसे चलाने के लिए एक ज्वाइंट वेंचर चाहता है. आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

TikTok को क्यों बैन किया गया था?

अमेरिका में करीब 17 करोड़ लोग इस ऐप को यूज करते हैं. TikTok का मालिकाना हक चीनी कंपनी ByteDance के पास है. कंपनी पर आरोप लगा था कि वह अमेरिकी यूजर्स का डेटा चीनी सरकार के साथ शेयर कर रही है और यह अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा है. इसे देखते हुए TikTok पर बैन लगाया गया था. यह बैन 19 जनवरी को लागू हुआ था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद ऐप की सर्विस बहाल होनी शुरू हो गई.

TikTok ने ट्रंप को दिया धन्यवाद

TikTok ने अपने बयान में ट्रंप का धन्यवाद करते हुए कहा कि ट्रंप के प्रयासों के कारण वह अमेरिका में अपनी सर्विस दोबारा शुरू कर पाई है. ट्रंप के करीबी और अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने भी ऐप पर बैन को गलत बताते हुए इसकी निंदा की थी. मस्क ने कहा कि TikTok पर बैन लगाना अभिव्यक्ति की आजादी के खिलाफ है. इसके साथ ही एक्स पर बैन के लिए चीन की निंदा भी की.

क्या है आगे का रास्ता?

ट्रंप ने कहा कि वह इस आदेश के लागू होने का समय बढ़ा रहे हैं ताकि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए किसी समझौते पर पहुंचा जा सके. उन्हें यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि इस ऐप के मालिकाना हक में अमेरिका की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी हो. इसके लिए उन्होंने ज्वाइंट वेंचर का सुझाव दिया है. साथ ही उन कंपनियों पर किसी तरह की कार्रवाई न करने का भी आश्वासन दिया है, जिन्होंने TikTok को बैन से बचाने की कोशिशें की थीं.

ये भी पढ़ें-

कमाल! Jio से सस्ते प्लान में दोगुना डेटा और अन्य बेनेफिट दे रही यह कंपनी, चेक करें डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फर्जी उम्र बताना अब नहीं चलेगा! Google ला रहा है ये नया सिस्टम
फर्जी उम्र बताना अब नहीं चलेगा! Google ला रहा है ये नया सिस्टम
Generative AI India: एआई से काम कितना आसान हुआ, कितनी नौकरियों पर खतरा?
एआई से काम कितना आसान हुआ, कितनी नौकरियों पर खतरा?
Common Reasons Behind Cyber Attack: फोन बना साइबर अपराधियों का निशाना, रोज 1.3 लाख हमले
फोन बना साइबर अपराधियों का निशाना, रोज 1.3 लाख हमले
क्या हैकिंग से बचा सकता है VPN? यहां जानें जवाब
क्या हैकिंग से बचा सकता है VPN? यहां जानें जवाब

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget