एक्सप्लोरर

कमाल! Jio से सस्ते प्लान में दोगुना डेटा और अन्य बेनेफिट दे रही यह कंपनी, चेक करें डिटेल

निजी टेलीकॉम कंपनियों के महंगे रिचार्ज से परेशान होकर लोग सरकारी कंपनी BSNL की तरफ जा रहे हैं. दरअसल, BSNL कई सस्ते प्लान ऑफर करती है, जिनमें बाकी कंपनियों से अधिक बेनेफिट्स मिलते हैं.

निजी टेलीकॉम कंपनियों के महंगे रिचार्ज से लोग परेशान हो चुके हैं. पिछले कुछ समय में लोग निजी कंपनियों को छोड़कर सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के साथ जुड़ने लगे हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह सस्ते रिचार्ज प्लान है. दरअसल, BSNL सस्ती दरों में डेटा और कॉलिंग जैसी सुविधा दे रही है. आज हम कंपनी के एक ऐसे ही प्लान के बारे में जानेंगे, जो Jio के मुकाबले सस्ता है, लेकिन इसमें दोगुना डेटा मिलता है.

BSNL का 229 रुपये का प्लान

सरकारी टेलीकॉम कंपनी का यह प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. निजी कंपनियों की तुलना में यह काफी सस्ता है और इसमें कई अन्य बेनेफिट्स भी ऑफर किए जाते हैं. इस प्लान में यूजर्स को पूरे एक महीने की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2GB डेटा यानी 30 दिनों में 60GB डेटा मिलता है. इसके साथ ही यूजर्स प्लान में फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 फ्री SMS का फायदा उठा सकते हैं. 

Jio का 249 का प्लान

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी अपने इस प्लान में BSNL के मुकाबले कम बेनेफिट देती है. वैलिडिटी से शुरुआत करें तो यह प्लान सिर्फ 28 दिनों तक वैलिड रहता है. इसके अलावा इस प्लान में रोजाना 1GB डेटा ही ऑफर किया जा रहा है. यानी यूजर्स को पूरे प्लान में सिर्फ 28GB डेटा दिया जाएगा. इसके अन्य बेनेफिट में डेली 100 फ्री SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग है. इस प्लान के साथ कंपनी जियो सिनेमा (बेसिक), जियो टीवी और जियो क्लाउड की भी एक्सेस दे रही है.

BSNL सस्ते में दे रही अधिक बेनेफिट

दोनों प्लान को कंपेयर किया जाए तो BSNL कम पैसे में अधिक वैलिडिटी और डेटा दे रही है. BSNL 249 रुपये का भी एक और प्लान ऑफर कर रही है, जिसमें 229 वाले प्लान की तरह सेम बेनेफिट मिल रहे हैं, लेकिन वैलिडिटी 30 दिनों की जगह बढ़कर 45 दिन हो जाती है. यानी 20 रुपये ज्यादा देकर 15 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी ली जा सकती है.

ये भी पढ़ें-

बिना नंबर सेव किए भी मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम, सरकार ने कंपनियों को दे दिए आदेश, फ्रॉड रोकने की कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन बेचने से पहले ये 5 जरूरी काम करना न भूलें, वरना...
फोन बेचने से पहले ये 5 जरूरी काम करना न भूलें, वरना...
डेबिट-क्रेडिट कार्ड खोते ही करें ब्लॉक, डिजिटल फ्रॉड से ऐसे बचें
डेबिट-क्रेडिट कार्ड खोते ही करें ब्लॉक, डिजिटल फ्रॉड से ऐसे बचें
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, वीडियो वायरल
बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, वीडियो वायरल
Embed widget