एक्सप्लोरर

TIK TOK के यूजर्स हुए 1.5 अरब, सबसे ज्यादा भारत में किया जा रहा डाउनलोड

टिक टोक के सबसे ज्यादा यूजर्स भारत के हैं. एप स्टोर के साथ-साथ गूगल प्ले पर टिकटॉक को 1.5 अरब बार डाउनलोड किया गया है. वहीं 46.68 करोड़ बार सिर्फ भारत में एप को डाउनलोड किया गया है.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से धमाल मचाने वाले वीडियो एप टिक-टोक के यूजर्स दिनों दिन बढ़ते ही जा रहे हैं. पूरी दुनिया में टिक-टोक के करीब डेढ़ अरब यूजर्स हो गए हैं और इसमें भी सबसे ज्यादा यूजर्स भारत के हैं. एप स्टोर के साथ-साथ गूगल प्ले पर टिकटॉक को 1.5 अरब बार डाउनलोड किया गया है. वहीं 46.68 करोड़ बार सिर्फ भारत में एप को डाउनलोड किया गया है, जो कुल आंकड़ों का लगभग 31 प्रतिशत है

मोबाइल इंटेलिजेंस फर्म सेंसर टावर के अनुसार पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष 2019 में छह प्रतिशत अधिक एप को 61.4 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया. भारत में 2019 में लोगों ने इसके इस्तेमाल में तेजी दिखाई. इस साल 27.76 करोड़ लोगों ने इसे डाउनलोड किया. यह दुनिया में सभी डाउनलोड के आंकड़ों का 45 प्रतिशत है. इस सूची में चीन 4.55 करोड़ डाउनलोड के साथ दूसरे स्थान पर है, जो कि आंकड़ों का 7.4 प्रतिशत है. इसके अलावा 3.76 करोड़ डाउनलोड के साथ अमेरिका तीसरे स्थान पर है, जो इस साल के आंकड़ों का 6 प्रतिशत है.

सेंसर टावर ने कहा कि इस आंकड़ों में देश में तीसरे पक्ष के एंड्रॉयड स्टोर से इंस्टॉल किए जाने वाले आंकड़े शामिल नहीं है. 61.4 करोड़ डाउनलोड के साथ टिक-टॉक वर्तमान में साल का तीसरा सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला गैर-गेमिंग एप है. इस लिस्ट में पहले स्थान पर व्हाट्सएप 70.74 करोड़ इंस्टॉल के साथ पहले स्थान पर है, वहीं फेसबुक मैसेंजर 63.62 करोड़ इंस्टॉल के साथ दूसरे स्थान पर कायम है. इसी सूची में 58.7 करोड़ डाउनलोड के साथ फेसबुक चौथे और 37.62 करोड़ डाउनलोड के साथ इंस्टाग्राम पांचवें स्थान पर है.

टिक-टॉक एक ऐसा एप है जिसमें यूजर्स वीडियो बनाकर शेयर करते हैं. भारत में ये सबसे तेज लोकप्रिय होने वाला वीडियो मेकिंग एप है. जिसको एक साल करीब 27.76 करोड़ लोग डाउनलोड कर चुके हैं.

व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से आए MP4 फाइल को न करें ओपन, हैक हो सकता है डाटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज चलाने के लिए कितने Solar Panel की जरूरत होती है? जानें पूरा हिसाब
फ्रिज चलाने के लिए कितने Solar Panel की जरूरत होती है? जानें पूरा हिसाब
आपके फोन में NFC है या नहीं, जानें इससे कौन-कौन से काम हो सकते हैं?
आपके फोन में NFC है या नहीं, जानें इससे कौन-कौन से काम हो सकते हैं?
A20 Pro चिप से कितनी तेज होगी नई iPhone 18 Pro सीरीज? यूजर्स को क्या होगा फायदा
A20 Pro चिप से कितनी तेज होगी नई iPhone 18 Pro सीरीज? यूजर्स को क्या होगा फायदा
IFA 2026 के Top Gadgets, Laptop से Robot तक सब खास
IFA 2026 के Top Gadgets, Laptop से Robot तक सब खास

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी
आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी
सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री, कुएं के सैंपल लिए
सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री, कुएं के सैंपल लिए
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे श्रेयस अय्यर, ये धाकड़ बल्लेबाज लेगा जगह
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे श्रेयस अय्यर, ये धाकड़ बल्लेबाज लेगा जगह
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' Bigg Boss 20 में चाय पर बवाल, माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
सर्जियो गोर ने दिया बड़ा ऑफर, 'चांद की सतह पर भारत हमारे साथ हो...'
सर्जियो गोर ने दिया बड़ा ऑफर, 'चांद की सतह पर भारत हमारे साथ हो...'
सत्य निकेतन हादसा: रेखा सरकार का पहला बड़ा एक्शन, MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, देखें पूरी लिस्ट
सत्य निकेतन हादसा: पहला बड़ा एक्शन, MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, देखें पूरी लिस्ट
SBI में बंपर भर्ती की तैयारी, 2027 में जुड़ेंगे 12000 नए कर्मचारी
SBI में बंपर भर्ती की तैयारी, 2027 में जुड़ेंगे 12000 नए कर्मचारी
Embed widget