एक्सप्लोरर

मेटा के थ्रेड्स ऐप ने यूसेज में लगाया जोरदार गोता, एक महीने में 79 प्रतिशत घटे यूजर्स

थ्रेड्स एंड्रॉयड ऐप (meta Threads app) पर 7 जुलाई को 49.3 मिलियन डेली एक्टिव यूजर्स का टॉप ट्रैफ़िक देखा गया, जो वर्तमान में घटकर सिर्फ 10.3 मिलियन डेली एक्टिव यूजर्स रह गया है.

मेटा के थ्रेड्स ऐप (Threads app) को बड़ा झटका लगा है. कंपनी के इस प्लेटफॉर्म पर एक महीने में यूसेज में भारी गिरावट दर्ज की गई है. एक लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि इसमें इस अवधि में 79 प्रतिशत की गिरावट आई है. मेटा (Meta) ने ट्विटर को टक्कर देने के मकसद से हाल ही में थ्रेड्स ऐप लॉन्च किया था. जबकि लॉन्च करते ही सबसे तेज संख्या में सब्सक्राइबर्स बनाने के मामले में इस ऐप ने सबके रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, सिमिलरवेब रिपोर्ट का हालिया डेटा में कहा गया है कि यह तेज गिरावट एक्स (पूर्व में ट्विटर) ऑप्शन पर यूजर्स की भागीरदारी और एक्टिविटीज में जबरदस्त कमी को उजागर करती है.

अर्श से फर्श पर जा पहुंचा आंकड़ा

खबर के मुताबिक, थ्रेड्स एंड्रॉयड ऐप (meta Threads app) पर 7 जुलाई को 49.3 मिलियन डेली एक्टिव यूजर्स का टॉप ट्रैफ़िक देखा गया, जो वर्तमान में घटकर सिर्फ 10.3 मिलियन डेली एक्टिव यूजर्स रह गया है. अमेरिका में थ्रेड्स ऐप (Threads app) पर बिताया जाने वाला औसत समय हर रोज 21 मिनट से घटकर 3 मिनट प्रतिदिन रह गया है. ऐसे में मेटा के लिए यह परेशान करने वाली खबर है. एक्स से इसकी तुलना की जाए तो इसके फिलहाल 100 मिलियन से ज्यादा डेली एक्टिव यूजर्स हैं. यूजर्स एक्स पर हर रोज करीब 25 मिनट का औसत टाइम बिताते हैं.

लॉन्च के कुछ दिनों में बना दिए थे रिकॉर्ड

थ्रेड्स ऐप (Threads app) ने लॉन्च होने के चंद दिनों के भीतर ही 100 मिलियन से अधिक साइन-अप दर्ज किए गए थे, जो अब तक का रिकॉर्ड था. लेकिन फिर मेटा इस प्लेटफॉर्म पर ट्रैफिक बनाए रखने में सफल नहीं रहा. लगातार सब्सक्रिप्शन में गिरावट देखने को मिली. थ्रेड्स पोस्ट की एक सीरीज में, मार्क जुकरबर्ग ने स्वीकार किया कि लॉन्च के दौरान प्लेटफ़ॉर्म को एक यूनिक प्रतिक्रिया मिली, और कंपनी फिलहाल नई सुविधाओं को जोड़कर और यूजर बेस को बनाए रखते हुए प्लेटफ़ॉर्म को स्थिर करने पर काम कर रही है.

थ्रेड्स ऐप पर जु़ड़ रहे नए फीचर

मेटा ने थ्रेड्स ऐप (meta Threads app) में बहुत कुछ नई सुविधाएं ऐड किया है. कंपनी लगभग हर फ़ोर्टनाइट में थ्रेड्स में नई सुविधाएं और क्षमताएं शामिल करती रहती है और इंस्टाग्राम हेड, एडम मोसेरी ने भी पुष्टि की है कि कंपनी जल्द ही थ्रेड्स का वेब वर्जन भी लॉन्च करेगी.

यह भी पढ़ें

AI का है जमाना, खुद को अपग्रेड करने के लिए अपनाएं ये तरीके, बदल जाएगा जीने का अंदाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2008 से आज तक कितना बदल गया Android? जानिए पहले किन फीचर्स से हुई थी शुरूआत
2008 से आज तक कितना बदल गया Android? जानिए पहले किन फीचर्स से हुई थी शुरूआत
Apple के Tracking Rules पर उठे सवाल, 2.7 अरब डॉलर का केस
Apple के Tracking Rules पर उठे सवाल, 2.7 अरब डॉलर का केस
USB Port का हर रंग देता है खास संकेत, ऐसे पहचानें टेक्नोलॉजी
USB Port का हर रंग देता है खास संकेत, ऐसे पहचानें टेक्नोलॉजी
अब WhatsApp से भरें बिजली-पानी का Bill, नया फीचर लॉन्च
अब WhatsApp से भरें बिजली-पानी का Bill, नया फीचर लॉन्च

वीडियोज

Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
बिहार में CBI जांच पर नई पाबंदी, लेनी होगी राज्य सरकार की मंजूरी
बिहार में CBI जांच पर नई पाबंदी, लेनी होगी राज्य सरकार की मंजूरी
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए...', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
Kitchen Tips: तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
Embed widget