एक्सप्लोरर

Mobile Recharge: गलत नंबर पर कर दिया है रिचार्ज तो इस तरह वापस पा सकते हैं पैसे, नोट कर लें फायदे की बात

Phone Recharge: आजकल ऑनलाइन रिचार्ज के दौर में कभी-कभी जल्दबाजी में हम गलत नंबर पर रिचार्ज कर देते हैं. आज जानिए कि आप कैसे अपने पैसे इस स्थिति में वापस पा सकते हैं.

How to get refund if recharged on wrong Number: एक जमाना था जब मोबाइल फोन में रिचार्ज करने के लिए लोग दुकान पर जाकर टॉप अप कार्ड खरीदते थे. उस वक्त इंटरनेट भी काफी महंगा था और सूझबूझ के साथ दुकानदार रिचार्ज करते थे. लेकिन जैसे-जैसे समय बदला वैसे-वैसे नई टेक्नीक बाजार में आती गईं और आज रिचार्ज घर बैठे किया जा सकता है. आप भी अमूमन रिचार्ज के लिए अलग-अलग ऐप्स का इस्तेमाल करते होंगे. कई बार जल्दबाजी में हम गलत रिचार्ज कर देते हैं. यदि रिचार्ज छोटा हो तो अक्सर लोग इसे इग्नोर करते हैं लेकिन अगर बड़े अमाउंट का रिचार्ज गलत नंबर पर चले जाए तो फिर व्यक्ति को दिन भर यही बात सताती है कि उसने पैसे बर्बाद कर दिए. ज्यादातर लोगों को ये बात नहीं पता कि यदि रिचार्ज गलत नंबर पर हो जाए तो ये पैसे वापस आ सकते हैं. शायद आपको भी इस बारे में नहीं पता होगा. आज इस लेख के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं.

गलत नंबर पर डाल दिए हैं पैसे तो ये करें

अगर आपने गलती से या जल्दबाजी में गलत नंबर पर रिचार्ज कर दिया है तो फौरन जिस भी टेलीकॉम ऑपरेटर का सिम कार्ड आप यूज करते हैं उसके कस्टमर केयर पर कॉल करें और उन्हें सभी जानकारी बताएं. यानी रिचार्ज कितने अमाउंट का था, किस कंपनी के नंबर पर रिचार्ज किया गया है, किस ऐप के जरिए रिचार्ज किया गया है आदि. इसके अलावा आप संबंधित कंपनी को ईमेल के जरिए भी पूरा विवरण भेजें ताकि आपका पैसा वापस आ सके. भारत में ज्यादातर लोग vodafone-idea, जियो और एयरटेल का सिम कार्ड यूज करते हैं तो इसके ई-मेल आईडी इस प्रकार हैं. 

VI- customercare@vodafoneidea.com
Airtel- airtelpresence@in.airtel.com
JIO- care@jio.com

जब आप सारा विवरण भेज देते हैं तो कंपनी बैक एंड पर इसकी जांच करती है और सही पाए जाने पर आपका पैसा वापस आ सकता है. ध्यान दें, जितनी जल्दी आप ये काम करेंगे पैसे वापस आने की संभावना उतनी बढ़ जाती है.

उपभोक्ता संबंधित कोई भी शिकायत दर्ज करने के लिए राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन 1915 पर कॉल करें या WhatsApp 8800001915 पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।#ConsumerProtection pic.twitter.com/ri8QY9VmBd

— Consumer Affairs (@jagograhakjago) April 2, 2023

">

टेलीकॉम कंपनी न सुने बात तो ये करें

कई बार ये भी देखा जाता है कि टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों की शिकायत नहीं सुनती और लंबे समय तक उस पर कोई काम नहीं किया जाता. यदि आपकी शिकायत पर भी कोई एक्शन टेलीकॉम कंपनी नहीं लेती तो आप ग्राहक सेवा पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. आप चाहे तो वॉट्सऐप के जरिए भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके अतिरिक्त आप प्ले स्टोर से ग्राहक सेवा पोर्टल का ऐप डाउनलोड कर वहा भी कंप्लेंट फाइल कर सकते हैं.

ध्यान रखें, पैसा तभी वापस मिलेगा जब समय पर शिकायत की गई हो साथ ही जिस नंबर पर रिचार्ज किया गया है उससे आपके मोबाइल नंबर का मिलना भी जरूरी है. यानी अगर एक या दो नंबर की वजह से रिचार्ज गलत नंबर पर चले गया है तो इस स्थिति में पैसे वापस आने की संभावना ज्यादा रहती है. यदि पूरा नंबर ही अलग है तो फिर कंपनी इस स्थिति में पैसे देने में आनाकानी करती है क्योंकि कई लोग जानबूझकर भी कंपनी को परेशान करते हैं.

यह भी पढ़ें:

OnePlus, Xiaomi के फोन की कीमत में आई गिरावट, 108MP कैमरा वाला फोन सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget