एक्सप्लोरर

भूकंप से पहले अलर्ट देगी आपकी कलाई पर बंधी ये घड़ी, जानें कब आएगा ये फीचर भारत में

Google अब Wear OS स्मार्टवॉच में भूकंप अलर्ट फीचर जोड़ने जा रहा है, जिससे यूजर्स को समय रहते चेतावनी मिल सकेगी.

अब तकनीक सिर्फ काम के लिए नहीं, बल्कि जान बचाने के लिए भी काफी आगे बढ़ चुकी है. खासकर भूकंप जैसी खतरनाक प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए टेक्नोलॉजी अब और भी ज्यादा स्मार्ट हो गई है. इसी कड़ी में Google एक नया और अहम कदम उठाने जा रहा है.

अब स्मार्टवॉच पर मिलेगा भूकंप का अलर्ट

Google जल्द ही अपनी Wear OS स्मार्टवॉच में भूकंप अलर्ट देने की सुविधा शुरू करने वाला है. अब तक ये सुविधा सिर्फ Android मोबाइल फोन तक सीमित थी, लेकिन अब इसे स्मार्टवॉच में भी लाया जा रहा है. इसका मतलब ये है कि अगर आपकी कलाई पर Wear OS वाली घड़ी है, तो वो आपको भूकंप का खतरा समय रहते बता सकती है.

कैसे काम करता है ये अलर्ट सिस्टम?

Google ने इस सिस्टम को बहुत ही चालाकी से डिज़ाइन किया है. इसमें खास भूकंपीय सेंसर (Seismometers) की जगह Android फोन्स में पहले से मौजूद मोशन सेंसर का इस्तेमाल होता है. जैसे ही किसी इलाके में कई स्मार्टफोन एक साथ कंपन महसूस करते हैं, तो उनका डेटा Google के सर्वर तक जाता है. फिर वहां से तुरंत प्रोसेसिंग होकर अलर्ट जारी कर दिया जाता है. अब यही सिस्टम स्मार्टवॉच में भी काम करेगा.

भूकंप का केंद्र (एपिकसेंटर) भी बताएगा

इस फीचर की एक और खासियत है कि यह केवल भूकंप का अलर्ट नहीं देता, बल्कि यह भी बताता है कि भूकंप का केंद्र कहां है. इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस क्षेत्र में सबसे ज्यादा खतरा है और किस दिशा में जाना सुरक्षित रहेगा.

भारत में कब मिलेगा यह फीचर?

फिलहाल Google ने इस नए स्मार्टवॉच अलर्ट सिस्टम को लेकर भारत में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जैसे ही यह अपडेट Wear OS डिवाइसेस के लिए जारी होगा, वैसे ही भारत सहित बाकी देशों में भी इसे लॉन्च कर दिया जाएगा.

क्यों है यह सिस्टम जरूरी?

भूकंप जैसी आपदाओं में हर सेकंड कीमती होता है. अगर कुछ सेकंड पहले ही किसी को अलर्ट मिल जाए, तो जान बचाना बहुत आसान हो सकता है. ऐसे में Google का यह स्मार्टवॉच फीचर न सिर्फ टेक्नोलॉजी की ताकत दिखाता है, बल्कि लोगों की सुरक्षा के लिए भी एक बड़ा कदम है.

Google की यह पहल एक ऐसा बदलाव ला सकती है जो करोड़ों लोगों की जान बचाने में मददगार साबित हो. अगर आप भी Wear OS वाली स्मार्टवॉच यूज़ करते हैं, तो आने वाले समय में यह फीचर आपके लिए बहुत काम का साबित हो सकता है. अब बस इंतजार है कि यह सुविधा भारत में कब तक पहुंचती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget