एक्सप्लोरर

Smart TV: ये कंपनी पेश कर रही खास स्मार्ट टीवी, आई केयर टेक्नोलॉजी से है लैस

बहुत देर तक टीवी देखने से आंखों में तनाव पैदा होने से आंखों में दर्द होने लगता है, हम जिस स्मार्ट टीवी की बात कर रहे हैं उसमें इसी बात को ध्यान में रखते हुए खास आई केयर टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है.

आजकल मोबाइल फोन से लेकर पंखे तक सबकुछ स्मार्ट हो गया है, जिसमें टीवी भी शामिल है. यूजर्स की जरूरत और बजट के हिसाब से बाजार में कई तरह के स्मार्ट टीवी मौजदू हैं, जिन्हें आप घर ला सकते हैं. लेकिन ऐसी बहुत कम कंपनियां जो टीवी में ऐसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करें जो उनकी आंखों की भी केयर करती हों. आज हम आपको ऐसे ही स्मार्ट टीवी के बारे में बताने जा रहे हैं जो सिर्फ एडवांस फीचर्स और बेहतर साउंड से लैस है बल्कि इसमें एक खास तकनीक का इस्तेमाल किया है, जो कि आपकी आंखों को खराब होने से भी बचाता है. हम बात कर रहे हैं Infinix के स्मार्ट टीवी की. आइए जानते हैं क्या कुछ है इसमें खास.

मिलेंगे एडवांस फीचर्स
Infinix भारत में 32 इंच और 43 इंच साइज के स्मार्ट टीवी पेश कर रही है. लेकिन इस रिपोर्ट में हम बड़े साइज़ वाले स्मार्ट टीवी की बात कर रहे हैं, इसलिए कंपनी के 43 इंच वाले स्मार्ट टीवी के बारे में ही आपको जानकारी दे रहे हैं. अगर आप 43 इंच साइज़ में स्मार्ट टीवी खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आप Infinix X1,43 इंच (43X1) के बारे में विचार कर सकते हैं. यह एक शानदार स्मार्ट टीवी है जोकि कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस है. इसका बेज़ेल लैस फ्रेम काफी प्रीमियम फील देता है, और टीवी देखने का मज़ा और बढ़ा देता है. साथ ही फुल HD (1920X1080) डिस्प्ले कलरफुल और रिच है. इसका व्यू एंगल 170 डिग्री है. इसके साथ ही EPIC 2.0 पिक्चर इंजन के साथ HDR और HLG का सपोर्ट दिया है जोकि कलरफुल, शार्प और बेहतर कंट्रास्ट देता है, जिससे पिक्चर क्वालिटी बेहतर बनती है.

आंखों की ऐसे होगी केयर
अब इस कोरोना काल में ज्यादातर लोग घर से काम कर रहे हैं. सिनेमा हॉल भी कई जगह बंद हैं. इसलिए घर पर ही लोग टीवी फिल्म का मजा ले रहे हैं. ऐसे में लोगों की आंखों की सेफ्टी के लिए इस टीवी में ‘आई केयर टेक्नोलॉजी’ का इस्तेमाल किया है, जिससे टीवी देखते समय आंखों पर जोर नहीं पड़ता. आई केयर टेक्नोलॉजी की मदद से यह टीवी, स्क्रीन से निकलने वाली हानिकारक ब्लू किरणों को कम करता है, जो समय के साथ आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं. यह टीवी 60Hz रिफ्रेश रेट से लैस है लेकिन वीडियो क्वालिटी स्मूथ रहती है. यह टीवी कई वीडियो फोर्मट्स को सपोर्ट भी करता है.

जबरदस्त है साउंड
परफॉरमेंस के लिए इसमें MTK 6683, 64 बिट Quad कोर प्रोसेसर का यूज किया गया है, जबकि ग्राफिक्स के लिए इसमें mali 470 MP3 दिया है. यह 1GB रैम और 8GB स्टोरेज के साथ आता है. यह एंड्राइड स्मार्ट टीवी है, जोकि Chromecast से लैस है, जिसे आप अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं. बेहतर साउंड के लिए इसमें 24W के स्पीकर्स दिए हैं, जिसमें 2 स्पीकर्स और 2 सबवूफर दिए हैं, इसमें डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट मिलता है. कनेक्टिविटी के लिए इनमें Wifi, 3 HDMI, 2 USB और Bluetooth जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा इसमें OTT Content Apps मौजूद हैं. रिमोट में Netflix और YouTube के बटन आपको मिल जाएंगे. फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत अभी 23,999 रुपये है. कंपनी इस पर एक साल की वारंटी दे रही है.  

इन कंपनियों से है मुकाबला
Infinix X1 स्मार्ट टीवी का सीधा मुकाबला Realme 43 इंच स्मार्ट टीवी से है. Realme के 43 इंच का स्मार्ट TV से है. यह एक फुल HD टीवी है. इसमें मीडिया टेक, क्वैड कोर प्रोसेसर जोकि बिल्ट इन ARM Cores A53 CPU और Mali-470 MP3 GPU से लैस हैं.इसके साथ ही इनमें 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा मिलती है. कनेक्टिविटी के लिए इनमें Wifi, ब्लूटूथ 5, 3HDMI पोर्ट्स और 2 USB पोर्ट्स दिए हैं. साउंड के लिए इसमें 24W के Quad स्पीकर्स दिए हैं. Realme के अलावा Infinix X1 स्मार्ट टीवी का मुकाबला OnePlus, Samsung, LG, Panasonic, Kodak, Thomson और Xiaomi जैसे ब्रांड्स से है, लेकिन कम कीमत और एडवांस्ड फीचर्स की वजह से आप Infinix X1 स्मार्ट टीवी के बारे में विचार कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Best Offers: Samsung के इन स्मार्ट टीवी पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, बजट में फिट और फीचर्स में हैं हिट

Discount Offer: Realme के इस प्रीमियम स्मार्टफोन पर मिल रहा इतने हजार का डिस्काउंट, 6 कैमरों से लैस है फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बारिश में इस्तेमाल करना चाहिए एसी? जानिए मानसून में एसी यूज करने का सही तरीका
क्या बारिश में इस्तेमाल करना चाहिए एसी? जानिए मानसून में एसी यूज करने का सही तरीका
कौन हैं मार्क जुकरबर्ग के करोड़ों रुपये के पैकेज को ठुकराने वाले ऋषभ अग्रवाल? अब बना रहे हैं अपना स्टार्टअप
कौन हैं मार्क जुकरबर्ग के करोड़ों रुपये के पैकेज को ठुकराने वाले ऋषभ अग्रवाल? अब बना रहे हैं अपना स्टार्टअप
सारा दिन फोन से चिपके रहते हैं तो आपके बच्चों पर पड़ सकता है बुरा असर, हर पैरेंट्स को जाननी चाहिए यह बात
सारा दिन फोन से चिपके रहते हैं तो आपके बच्चों पर पड़ सकता है बुरा असर, हर पैरेंट्स को जाननी चाहिए यह बात
सिर्फ 55 रुपये में खुलेगा एंटरटेनमेंट का पिटारा, यह कंपनी ले आई पैसा-वसूल रिचार्ज प्लान
सिर्फ 55 रुपये में खुलेगा एंटरटेनमेंट का पिटारा, यह कंपनी ले आई पैसा-वसूल रिचार्ज प्लान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget